रात को गुनगुने पानी में लें अलसी सोंठ और दालचीनी पाउडर, मिलेंगे कई फायदे

Alsi Sonth aur Dalchini Powder ke Fayde: अलसी, सोंठ और दालचीनी का पाउडर हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। जानें रात में अलसी सोंठ और दालचीनी पाउडर लेने के फायदे
  • SHARE
  • FOLLOW
रात को गुनगुने पानी में लें अलसी सोंठ और दालचीनी पाउडर, मिलेंगे कई फायदे

Flaxseed Sonth Cinnamon Powder Benefits in Hindi: अलसी, सोंठ और दालचीनी सभी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें वे सभी विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी माने जाते हैं। वैसे तो अधिकतर लोग अलसी, सोंठ और दालचीनी का सेवन करते ही हैं। इनका उपयोग काढ़ा, औषधि या फिर चाय के रूप में किया जाता है। लेकिन आप चाहें तो अलसी, सोंठ और दालचीनी को एक साथ मिलाकर भी ले सकते हैं। अलसी, सोंठ और दालचीनी के पाउडर को एक साथ मिक्स करके लेने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। चलिए विस्तार से जानते हैं, अलसी, सोंठ और दालचीनी के पाउडर को लेने के फायदों के बारे में-

रात में अलसी सोंठ और दालचीनी पाउडर लेने के फायदे- Flaxseed Sonth Cinnamon Powder Benefits in Hindi

1. कब्ज की समस्या दूर करे

अलसी सोंठ और दालचीनी का पाउडर कब्ज की समस्या को ठीक करने में मदद कर सकता है। इसलिए अगर आपको कब्ज की दिक्कत रहती है, तो आप रोजाना रात को अलसी, सोंठ और दालचीनी का पाउडर ले सकते हैं। इनमें मौजूद तत्व आंतों की सफाई करते हैं और सुबह के समय पेट को साफ कर सकते हैं।

2. सर्दी-जुकाम ठीक करे

बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम होना बेहद आम है। अगर आप भी सर्दी, जुकाम या खांसी आदि से परेशान हैं, तो रात को सोते समय अलसी, सोंठ और दालचीनी पाउडर को मिक्स करके ले सकते हैं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा। दरसअल, अलसी, सोंठ और दालचीनी का पाउडर इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं और वायरल से बचाने में मदद करते हैं। 

इसे भी पढ़ें- दूध में उबालकर खाएं अलसी के बीज, मिलेंगे ये 6 फायदे

Flaxseed Sonth Cinnamon Powder Benefits for bones

3. हड्डियों को मजबूत बनाए

उम्र बढ़ने पर हड्डियों का कमजोर होना स्वाभाविक होता है। लेकिन कुछ लोगों को कम उम्र में ही हड्डियों में दर्द होने लगता है। अगर आपको भी हृड्डियों का दर्द परेशान कर रहा है, तो आप अलसी, सोंठ और दालचीनी के पाउडर का मिश्रण ले सकते हैं। कुछ दिनों तक नियमित रूप से इस मिश्रण को लेने से हड्डियां मजबूत बनेंगी और जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलेगा।

4. नसों के दर्द में आराम दिलाए

कई बार मसल्स स्ट्रेस या फिर रक्त प्रवाह में गड़बड़ी की वजह से नसों में दर्द होने लगता है। अगर आपको भी मांसपेशियों या नसों का दर्द परेशान करता है, तो आप अलसी, सोंठ और दालचीनी के पाउडर को दूध या गुनगुने पानी में मिलाकर ले सकते हैं। 

5. त्वचा समस्याओं में सुधार

अगर आपकी बॉडी में टॉक्सिंस जमा हो गए है, तो आप रात को अलसी, सोंठ और दालचीनी के पाउडर का सेवन कर सकते हैं। इस मिश्रण को लेने से शरीर में जमा गंदगी सुबह आसानी से निकल जाती है और त्वचा में निखार आने लगता है। त्वचा में निखार लाने के लिए आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- अलसी खाने से दूर हो सकती हैं महिलाओं की ये 7 समस्याएं, जानें सेवन का तरीका

अलसी सोंठ और दालचीनी के पाउडर का सेवन कैसे करें?

अलसी सोंठ और दालचीनी का पाउडर हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है, ये तो हम सभी जान ही चुके हैं। लेकिन आप अलसी सोंठ और दालचीनी के पाउडर का सेवन कैसे कर सकते हैं, जानें। 

  • इसके लिए आप अलसी, सोंठ और दालचीनी का अलग-अलग पाउडर बना लें।
  • अब एक गिलास गुनगुना पानी या दूध लें। 
  • इस पानी में आधा चम्मच अलसी, थोड़ा सा सोंठ और दालचीनी का पाउडर डाल दें।
  • अब इन सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और पी लें।
  • आप अलसी सोंठ और दालचीनी पाउडर को सोते समय भी ले सकते हैं। 

अलसी सोंठ और दालचीनी पाउडर का सेवन आप भी कर सकते हैं। नियमित रूप से रात को अलसी सोंठ और दालचीनी पाउडर लेने से कब्ज की समस्या दूर होगी, हड्डियां मजबूत बनेगी, नसों के दर्द में आराम मिलेगा और सर्दी जुकाम से आराम मिलेगा। लेकिन अलसी, सोंठ और दालचीनी सभी की तासीर बेहद गर्म होती है, इसलिए अगर आपकी पित्त प्रकृति है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इनका सेवन करना चाहिए।

Read Next

पीएम मोदी की सेहत का राज है पहाड़ी मोरेल मशरूम, जानें इसके फायदे

Disclaimer