Doctor Verified

अलसी खाने से दूर हो सकती हैं महिलाओं की ये 7 समस्याएं, जानें सेवन का तरीका

flax seed benefits for female: अलसी के बीज महिलाओं की कई समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होते हैं। जानें सेवन का तरीका-
  • SHARE
  • FOLLOW
अलसी खाने से दूर हो सकती हैं महिलाओं की ये 7 समस्याएं, जानें सेवन का तरीका

flax seed in hindi: अलसी के बीजों का उपयोग अधिकतर भारतीय घरों में किया जाता है। अलसी के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और फास्फोरस अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इनके अलावा अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड,  प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट के भी अच्छे सोर्स हैं। अलसी के बीज (flax seeds in hindi) महिलाओं की कई समस्याओं को दूर करने में कारगर होते हैं। अलसी के बीज महिलाओं की त्वचा और सेहत दोनों के लिए लाभकारी माने जाते हैं। इसलिए महिलाओं को अलसी के बीज अपनी डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए। आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक, द्वारका की डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा (Dr Sugeeta Mutreja, dietician at Arogya Diet and Nutrition Clinic, Dwarka) से जानें महिलाओं के लिए अलसी के फायदे-

महिलाओं के लिए अलसी के फायदे (flax seeds benefits for females)

डॉक्टर सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि अलसी के बीज (flax seeds benefits in hindi) महिलाओं के लिए कई तरीकों से फायदेमंद माने जाते हैंअलसी के बीज महिलाओं की फर्टिलिटी, मासिक धर्म और त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मददगार हैं। आप भी इन्हें अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। 

1. पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं दूर करे अलसी (flax seeds for menstrual problems)

आजकल अधिकतर लड़कियां अनियमित पीरियड्स की समस्या से परेशान हैं। ऐसे में अलसी के बीजों का सेवन करना लाभकारी माना जाता है। अलसी के बीज पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में कारगर होते हैं। 

flax seeds for fertility

 2. फर्टिलिटी बढ़ाए अलसी के बीज (flax seeds benefits for female fertility)

मां बनना हर महिला का सपना होता है, लेकिन कुछ महिलाओं को कंसीव करने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अलसी के बीज प्रजनन क्षमता या फर्टिलिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। अपनी प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए आपको अलसी के बीजों का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे महिलाओं की फर्टिलिटी बढ़ती है

3. हार्मोनल असंतुलन ठीक करे अलसी (flax seeds for hormonal imbalance)

जिन महिलाओं को हार्मोनल समस्या है, उनके लिए अलसी के बीजों का सेवन फायदेमंद होता है। आजकल महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन की समस्या अधिक देखने को मिल रही है। अलसी के बीज एस्ट्रोजन हार्मोन के लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद करते हैं। हार्मोनल असंतुलन पीसीओडी, पीसीओएस का लक्षण हो सकता है। इसलिए अलसी के बीजों को पीसीओडी की समस्या को ठीक करने के लिए भी उपयोगी माना जाता है।

इसे भी पढ़ें - Flax Seeds Benefits: अलसी खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें सेवन का तरीका

4. पाचन में सुधार करे अलसी के बीज (flax seeds for digestion)

अगर आप गैस, एसिडिटी, अपच या कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो अलसी के बीजों का सेवन कर सकते हैं। अलसी के बीजों में काफी अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। फाइबर हमारे पाचन में सुधार करता है।  

5. स्किन के लिए फायदेमंद अलसी (flax seeds benefits for skin in hindi)

अलसी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। अलसी के बीज स्किन में कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाते हैं, नए सेल्स का निर्माण करते हैं। साथ ही अलसी में एसेंशियल ऑयल होता है, जिससे स्किन पर ग्लो आता है और त्वचा चमकदार बनती है।

flax seeds for skin

6. ओमेगा-3 से भरपूर हैं अलसी के बीज (omega 3 fatty acid in flax seed)

अलसी के बीजों में उच्च मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। स्वस्थ रहने के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर डाइट लेना भी जरूर होता है। इससे वजन कंट्रोल में रहता है। साथ ही ओमेगा 3 फैटी एसिड आंखों से जुड़ी समस्याएं होने के जोखिम को भी कम करता है। 

इसे भी पढ़ें - अलसी अजवाइन और जीरा पाउडर का मिश्रण देता है ये 5 लाभ, जानें सेवन का तरीका

7. डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी अलसी (flax seeds for diabetic patients)

आजकल अधिकतर महिलाएं डायबिटीज या मधुमेह की परेशानी का सामना कर रही हैं। इस स्थिति में ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित हो जाता है। अलसी के बीज ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं। इसलिए अलसी को डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद माना जाता है।

अलसी का सेवन कैसे किया जाता है (how to eat flax seeds)

महिलाओं को अपनी डाइट में अलसी के बीज (flax seeds benefits) जरूर शामिल करने चाहिए। आप इनका सेवन कई तरीकों से कर सकती हैं।

  • रातभर 1 चम्मच अलसी के बीजों को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इन्हें चबाकर खा लें।
  • आप अलसी के बीजों को भूनकर भी खा सकती हैं। 
  • स्मूदी या किसी भी ड्रिंक में अलसी के बीजों से गार्निशिंग की जा सकती है।
  • आप चाहें तो दाल, सब्जी आदि भोजन में भी अलसी के बीजों को मिला सकती हैं।

अलसी के फायदों को जानकर आप इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहेंगी। लेकिन आपको सीमित मात्रा में ही अलसी के बीज खाने चाहिए। अलसी के बीजों (flax seeds in hindi) की तासीर बहुत गर्म होती है, इसलिए पित्त प्रकृति के लोगों को इनसे परहेज करना चाहिए। साथ ही अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इनका सेवन करें।

Read Next

इम्‍यूनिटी बढ़ाने के साथ कई रोगों में लाभकारी है गिलोय, जानिए Giloy के फायदे और नुकसान

Disclaimer