बढ़ती उम्र में हड्डियां कमजोर होने के कारण अर्थराइटिस की समस्या हो सकती है। बढ़ते वजन के कारण जोड़ों की समस्या हो सकती है। जोड़ों में दर्द होने पर चलने-फिरने या उठने व बैठने में परेशानी होती है। अर्थराइटिस में जोड़ों में दर्द, सूजन आदि समस्या होती है। जोड़ों में दर्द दूर करने के लिए दालचीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। दालचीनी का इस्तेमाल स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ दर्द दूर करने में भी मदद करता है। इस लेख में हम जोड़ों का दर्द दूर करने के लिए दालचीनी का सेवन करने का तरीका जानेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए लखनऊ के विकास नगर में स्थित प्रांजल आयुर्वेदिक क्लीनिक के डॉ मनीष सिंह से बात की।
1. दालचीनी का चूर्ण
दालचीनी चूर्ण का सेवन करने से जोड़ों का दर्द दूर होता है। दालचीनी का चूर्ण बनाने के लिए दालचीनी पाउडर में काली मिर्च पाउडर और मिश्री मिलाएं और इसे गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- गठिया होने का कारण, लक्षण और कैसे कराएं इलाज
2. दालचीनी का पानी
दालचीनी का पानी पाचन और शरीर के अन्य अंगों को स्वस्थ रखने के लिए दालचीनी का पानी फायदेमंद होता है। दालचीनी को गरम पानी में उबालकर, उस पानी को पिएं। एक हफ्ते तक सुबह-शाम दालचीनी का पानी पीने से लाभ मिलेगा।
3. दालचीनी तेल
दालचीनी तेल का इस्तेमाल करने से गठिया रोग में दर्द दूर होता है। नारियल तेल को गरम करें उसमें दालचीनी पाउडर मिलाएं। तेल को गरम होने दें। तेल का रंग बदल जाने पर तेल को छान लें। इस तेल को एयरटाइट कंटेनर में रखें।
4. दालचीनी का लेप
गठिया का दर्द दूर करने के लिए दालचीनी का लेप जोड़ों पर लगा सकते हैं। दालचीनी का पाउडर नीलगिरी तेल में मिलाएं। इस लेप से मालिश करें। एक माह तक इस लेप को रोजाना जोड़ों पर लगाएं, इससे आपको आराम मिलेगा।
5. दालचीनी की चाय
दालचीनी की चाय बनाने के लिए दालचीनी की छाल को पानी में उबालें। एक से दो उबाल के बाद नींबू का रस और शहद मिलाएं। दालचीनी की चाय आप दिन में 1 से 2 बार पी सकते हैं।
ऊपर बताए गए 5 तरीकों से आप दालचीनी का सेवन कर सकते हैं। लेख पसंद आया हो, तो शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version