Mon Sep 14, 2026 | 06:31 PM IST

Doctor Verified

फिटकरी से पथरी का इलाज कैसे करें? जानें 3 तरीके

Fitkari se Pathri ka ilaj: फिटकरी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसका उपयोग पथरी में भी किया जा सकता है। जानें फिटकरी से पथरी का इलाज कैसे करें?

Fitkari se Pathri ka ilaj: पथरी आजकल की एक बेहद ही सामान्य समस्या बन गई है। खराब खानपान को पथरी का मुख्य कारण माना जाता है। इसके अलावा कम पानी पीने और लंबे समय तक पेशाब रोकने की वजह से भी पथरी की समस्या हो सकती है। दरअसल, कम पानी पीने से शरीर में क्षार यानी नमक की मात्रा बढ़ जाती है। ऐसे में जब लंबे समय तक पेशाब को रोका जाता है, तो मिनरल्स और नमक के छोटे-छोटे कण बन जाते हैं। यहीं कण स्टोन में बदल जाते हैं और पथरी के दर्द (Stone Pain in Hindi) का कारण बनते हैं। कुछ मामलों में पथरी को सर्जरी के माध्यम से बाहर निकाला जाता है। लेकिन कुछ मामलों में घरेलू उपायों की मदद से भी पथरी के कणों को पेशाब के माध्यम से बाहर निकाला जा सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर पथरी निकालने के घरेलू उपाय क्या है? 

हम आपको बता दें कि फिटकरी पथरी निकालने का एक कारगर घरेलू उपाय (Fitkari se Pathri ka ilaj) साबित हो सकता है। फिटकरी में एल्युमिनियम सल्फेट होता है। एल्युमिनियम सल्फेट पानी में घुलनशील होता है, जिससे स्टोन पानी के साथ घुलने लगता है और पेशाब के साथ धीरे-धीरे बाहर निकलने लगता है। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेया शर्मा से जानते हैं फिटकरी से पथरी का इलाज कैसे करें

फिटकरी से पथरी का इलाज- Fitkari se Pathri ka ilaj

1. फिटकरी को पानी में उबालकर पिएं

अगर आपको किडनी स्टोन है, तो आप फिटकरी का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप फिटकरी को पानी में अच्छी तरह से उबाल लें। फिर जब यह पूरी तरह से पिघल जाए, तो इस पानी को सुबह और शाम के समय पिया जा सकता है। फिटकरी का पानी पीने से स्टोर पिघलने लगेगा, यह छोटे-छोटे टुकड़ों में बंट जाएगा और पेशाब के साथ आसानी से बाहर निकलने लगेगा।

इसे भी पढ़ें- माजूफल और फिटकरी लेने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

fitkari for stone

2. पीने के पानी में फिटकरी मिलाएं 

अगर आप फिटकरी को उबालकर नहीं पीना चाहते हैं, तो आप सिर्फ पीने के पानी में भी इसे डाल सकते हैं। इसके लिए आप लाल फिटकरी लें और इसे तवे पर गर्म कर लें। इससे फिटकरी शुद्ध हो जाती है। इसके बाद एक बोतल पानी में फिटकरी मिला लें और इसे पिघलने दें। फिर आप इस पानी को पी सकते हैं। फिटकरी का पानी पीने से पत्थर को पिघलाने में मदद मिलती है, जिससे पथरी के टुकड़े शरीर से बाहर निकलने लगती हैं। इसके साथ ही फिटकरी में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- फिटकरी कौन कौन सी बीमारी में काम आती है?

3. फिटकरी पाउडर को पानी में डालकर पिएं

अगर आपके पास फिटकरी का पाउडर है, तो आप पथरी का इलाज करने के लिए इसका उपयोग भी कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुना पानी लें और इसमें फिटकरी का पाउडर मिला लें। अब इस पानी को पी लें। इससे आपको पथरी को शरीर से बाहर निकालने में मदद मिल सकती है।

Fitkari se Pathri ka ilaj: अगर आपको पथरी है, तो फिटकरी काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। लेकिन पथरी एक गंभीर समस्या होती है, ऐसे में पथरी का इलाज करने के लिए फिटकरी का उपयोग करने से पहले डॉक्टर की राय जरूर लेनी चाहिए। पथरी होने पर बिना डॉक्टर की सलाह के फिटकरी का उपयोग बिल्कुल न करें।  वहीं फिटकरी पथरी का संपूर्ण इलाज बिल्कुल नहीं होता है, इसलिए आपको पथरी का इलाज करवाने के लिए डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए।

Read Next

नीम के साथ नींबू मिलाकर करें इस्तेमाल, इन 5 समस्याओं में मिलेगा आराम

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 16, 2022 10:03 IST

    Published By : Anju Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content