Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Doctor Verified

क्या महिलाओं को किडनी की पथरी होने पर प्रेग्नेंसी कंसीव करने में परेशानी आती है? डॉक्टर से जानें जवाब

Can ladies experience trouble in conceiving if they have kidney stones: किडनी की पथरी से जूझ रही महिलाएं अक्सर ये सवाल करती हैं कि क्या ये उनकी फर्टिलिटी को इफेक्ट करके गर्भधारण को मुश्किल बना सकता है?

Can ladies experience trouble in conceiving if they have kidney stones: महिलाओं और पुरुषों में इन दिनों किडनी की पथरी की समस्या काफी आम है। किडनी की पथरी की समस्या तब होती है, जब किडनी सही तरीके से काम नहीं करती है और मूत्र के जरिए शरीर को सभी अपशिष्ट पदार्थ बाहर नहीं निकल पाते हैं। शरीर में जब अपशिष्ट पदार्थों की मात्रा असंतुलित स्तर से बढ़ने लगती है, तो इकट्ठा होकर पत्थर का रूप ले लेती है। इसे ही किडनी की पथरी कहा जाता है।

जब महिला और पुरुष किडनी की पथरी की समस्या का सामना करते हैं, तो उनके मन में कई प्रकार के सवाल आते हैं। खासकर जो महिलाएं कम उम्र में किडनी की पथरी की समस्या से जूझती हैं, वह डॉक्टर से पूछती हैं कि क्या किडनी में पथरी होने से गर्भधारण करने में कोई परेशानी हो सकती है? इस लेख में हम इसी विषय पर चर्चा करेंगे।

इसे भी पढ़ेंः क्या कॉपर-टी इनफर्टिलिटी का कारण बन सकती है? स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ से जानें जवाब

Can-ladies-experience-trouble-in-conceiving-if-they-have-kidney-stones-inside

किडनी में पथरी और महिलाओं फर्टिलिटी के बीच कनेक्शन- Connection Between Kidney Stone and Women fertility

दिल्ली की मैक्स हॉस्पिटल की यूनिट इंचार्ज और स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका सुहाग के अनुसार, जब किडनी गंदे मिनरल्स और नमक को सही तरीके से बाहर निकाल पाती है, तो एक तरह का जमाव होता है। इसी जमाव के जरिए किडनी में पथरी का निर्माण होता है। जब बात फर्टिलिटी की आती है, तो किडनी की पथरी महिला और पुरुष दोनों पर प्रत्यक्ष रूप से असर नहीं डालती है। हालांकि कुछ मामलों में किडनी की पथरी के कारण महिलाओं को गर्भधारण करने में परेशानी आ सकती है। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ का कहना है कि किडनी की पथरी के कारण महिलाओं को बार-बार शारीरिक संक्रमण और दर्द की परेशानी होती है।

यह हार्मोन हेल्थ में भी गड़बड़ी पैदा करती है। इसकी वजह से महिलाओं को ओव्यूलेशन पीरियड बिगड़ सकता है। जिसकी वजह से गर्भधारण करने में परेशानी हो सकती है।

इसे भी पढ़ेंः कॉपर-टी से जुड़ी इन 5 अफवाहों को आप मानती हैं सही? डॉक्टर से जानें इनकी सच्चाई

Can-ladies-experience-trouble-in-conceiving-if-they-have-kidney-stones-inside2

क्या किडनी स्टोन के बाद महिला गर्भवती हो सकती है?

किडनी स्टोन से ग्रस्त महिलाएं गर्भधारण कर सकती हैं और आम महिलाओं की तरह की मां बनने का सुख प्राप्त कर सकती हैं। लेकिन ध्यान रहे कि अगर महिला पहले से गर्भवती है और प्रेग्नेंसी के दौरान उसे किडनी की पथरी की समस्या हुआ है, तो यह मूत्र मार्ग में संक्रमण का कारण बन सकता है। इसकी वजह से गर्भपात और समय से पहले से डिलीवरी हो सकती है। डॉ. प्रियंका सुहाग के अनुसार, जो महिलाएं किडनी स्टोन से प्रभावित होती हैं, उन्हें गर्भावस्था की प्लानिंग करने से पहले डॉक्टर से एक बार जरूर बात करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ेंः क्या डिलीवरी के आखिरी दिनों में घी या मक्खन खाना सही है? जानें एक्सपर्ट की राय

निष्कर्ष

डॉक्टर के साथ बातचीत के आधार पर ऐसा कहा जा सकता है, किडनी की पथरी सीधे तौर पर फर्टिलिटी और गर्भधारण को प्रभावित नहीं करती है। हालांकि किडनी की पथरी के कारण होने वाले संक्रमण और दर्द की वजह से गर्भधारण में परेशानी आ सकती है। किडनी की पथरी का सामना करने वाले महिला और पुरुष को प्रेग्नेंसी की प्लानिंग करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

इसे भी पढ़ेंः क्या कॉपर-टी इनफर्टिलिटी का कारण बन सकती है? स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ से जानें जवाब

Read Next

डिलीवरी के बाद गर्भाशय बाहर (Uterine Prolapse) आ रहा है तो क्या करें? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Ashu Kumar Das

Ashu Kumar Das

Senior Sub Editor

जिंदगी एक सफर है और इस सफर को खूबसूरत बनाए रखने के लिए बॉडी को हेल्दी और फिट रखना बहुत जरूरी है। आशु इन्हीं बातों को फॉलो करती हैं। इन्हें स्वास्थ्य विषयों पर लिखना और अलग-अलग विषयों पर वीडियो बनाना खासा पसंद है। साथ ही इन्हें तरह-तरह की किताबें पढ़ना, सोलो ट्रैवलिंग करना और अजनबी लोगों को दोस्त बनाना बहुत पसंद है। इन्हें पत्रकारिता और लेखन में करीब 4 साल का अनुभव है। इन्होंने डिजिटल मीडिया में हेल्थ राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। हेल्थ के अलावा आशु राजनीति लेखन में काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 20, 2025 12:05 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Apr 20, 2025 12:05 IST

    Published By : Ashu Kumar Das

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content