Fri Sep 11, 2026 | 09:53 PM IST

नीम के साथ नींबू मिलाकर करें इस्तेमाल, इन 5 समस्याओं में मिलेगा आराम

Neem and Lemon: नीम और नींबू स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों से छुटकारा दिला सकता है। यह स्किन से लेकर बॉडी डिटॉक्सिफाई करने में असरदार है।

Neem and Lemon : नीम और नींबू का मिश्रण स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। इससे आप कई तरह की परेशानियों को दूर कर सकते हैं। नीम में जहां प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन सी, कैरोटीन, ग्लूटामिक एसिड, टायरोसिन, एस्पार्टिक एसिड, ऐलेनिन, प्रालीन, ग्लूटामाइन और सिस्टीन जैसे तत्व पाए जाते हैं। वहीं, नींबू में भी कई तरह के पोषक तत्व जैसे- प्रोटीन, शुगर, कार्ब्स, फाइबर और फैट की अच्छी मात्रा होती है। इन दोनों का मिश्रण आपको कई तरह की परेशानियों से दूर रख सकता है। यह मोटापा कम करने से लेकर बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने में असरदार है। आज हम इस लेख में आपको नीम और नींबू से स्वास्थ्य को होने वाले लाभ के बारे में बताएंगे। 

नीम और नींबू से स्वास्थ्य को होने वाले लाभ

नीम और नींबू खून साफ करने के साथ-साथ वजन को घटा सकता है। इसके अलावा इसके कई अन्य लाभ हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

1. खून करे साफ

नीम और नींबू का एक साथ सेवन करने से आपका ब्लड साफ होता है। इससे ब्लड में मौजूद गंदगी को बाहर निकाला जा सकता है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए नीम और नींबू के रस को मिक्स करें. अब इसमें थोड़ा सा शहद मिक्स करके पी लें। इससे आपका ब्लड साफ होगा। 

इसे भी पढ़ें - गिलोय, नीम और तुलसी का जूस पीने मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

2. आंखों को रखे हेल्दी

नीम और नींबू का मिश्रण आंखों के लिए काफी हेल्दी होता है। यह आपकी आंखों में होने वाली खुजली और जलन को कम कर सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए नीम के पत्तों को अच्छे से सूखाकर इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिक्स करें. इसके बाद इसे राख की तरह जलाएं। अब इसे एक एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख दें. इस राख को आंखों पर लगाने से खुजली और जलन की समस्या कम होती है। 

3. मुंहासों से दिलाएगा छुटकारा

मुंहासों से छुटकारा दिलाने में नीम और नींबू काफी हेल्दी साबित हो सकता है। पिंपल्स की परेशानी को दूर करने के लिए नीम की पत्तियों को सूख लें। इसमें 1 चम्मच नींबू का रस और 2 चम्मच गुलाबजल डालकर इसे अच्छी तरह से पेस्ट बना लें। अब इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं। सप्ताह में 2 से 3 बार इस पैक को चेहरे पर लगाने से मुंहासों की परेशानी दूर हो सकती है। 

4. ऑयली स्किन राहत

ऑयली स्किन की परेशानी को दूर करने के लिए नीम और नींबू काफी हेल्दी साबित हो सकता है। चेहरे पर इसका इस्तेमाल करने के लिए 2 चम्मच नीम के पत्तों का पाउडर लें। इसमें 2 चम्मच गुलाब जल और 1 चम्मच नींबू का रस मिक्स करें। इसके बाद इसे चेहरे पर लगाकर स्क्रब करें। बाद में ठंडे पानी से अपने चेहरे को धो लें। यह आपकी स्किन पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल को हटा सकता है। 

5. वजन करे कम

शरीर की चर्बी को घटाने के लिए नीम और नींबू का इस्तेमाल करें। इसका सेवन करने के लिए नीम की पत्तियों या फिर फूल को 1 कप पानी में डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। अब इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिक्स करके सुबह और शाम खाली पेट पिएं। इससे वजन घट सकता है। 

6. बॉडी को करे डिटॉक्स

शरीर में मौजूद गंदगी को साफ करने में नीम और नींबू हेल्दी माना जा सकता है। बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने के लिए नींबू के रस को नीम की पत्तियों के साथ मिक्स करके खाएं। यह बॉडी डिटॉक्सिफाई कर सकता है। 

नीम और नींबू का मिश्रण स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी समस्या काफी ज्यादा बढ़ रही है या फिर आपको नीम और नींबू से एलर्जी की परेशानी है तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करें। 

Read Next

नाक में सरसों का तेल डालने से क्या फायदा होता है?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Kishori Mishra

Kishori Mishra

सब एडिटर

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर सब एडिटर काम कर रही किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया में 4 साल का अनुभव है। किशोरी को हेल्थ के साथ-साथ करियर और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 4 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। किशोरी ने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से हिन्दी जर्नजिल्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 15, 2022 13:20 IST

    Published By : Kishori Mishra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content