नाक में सरसों का तेल डालने से क्या फायदा होता है?

Putting Mustard Oil in Nose:  नाक में सरसों का तेल डालने से कई छोटी-बड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं। जानें नाक में सरसों का तेल डालने के फायदे
  • SHARE
  • FOLLOW
नाक में सरसों का तेल डालने से क्या फायदा होता है?


Putting Mustard Oil in Nose Benefits in Hindi: सरसों का तेल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अकसर लोग सरसों के तेल में खाना बनाते हैं। वहीं कुछ लोग सरसों के तेल से शरीर और बालों की मालिश भी करते हैं। आप चाहें तो सरसों के तेल को नाक में भी डाल सकते हैं। जी हां, नाक में सरसों का तेल डालने से कई लाभ मिलते हैं। अगर आप नाक में सरसों का तेल डालेंगे, तो इससे स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं छूमंतर हो सकती हैं। नाक में सरसों का तेल डालना सर्दी-जुकाम, गले की खराश आदि में फायदेमंद होता है। सरसों के तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जिससे एलर्जी आदि में भी आराम मिलता है। लेकिन आपको लंबे समय तक नाक में सरसों का तेल नहीं डालना चाहिए, क्योंकि इससे कुछ नुकसान भी पहुंच सकता है। आइए, नाक में सरसों का तेल डालने के फायदे (Putting Mustard Oil in Nose Benefits in Hindi) के बारे में विस्तार से जानते हैं- 

नाक में सरसों का तेल डालने के फायदे- Putting Mustard Oil in Nose Benefits in Hindi

गले की खराश में फायदेमंद

नाक में सरसों का तेल डालने से गले की खराश को ठीक करने में मदद मिल सकती है। अगर आपको गले में खराश है, तो आप रात को सोते समय नाक में सरसों का तेल डाल सकते हैं। इससे गले की खराश के साथ ही सूजन में भी आराम मिलता है।

इसे भी पढ़ें- नाभि पर तिल का तेल लगाने से मिलेंगे ये 4 फायदे

ब्लॉक नाक खोले

कई बार सर्दी-जुकाम या कफ की वजह से नाक ब्लॉक यानी बंद हो जाता है। यह स्थिति बेहद परेशान करने वाली होती है। कई बार ब्लॉक नाक की वजह से सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। अगर आपकी नाक भी बंद हो गई है, तो आप नाक में सरसों का तेल डाल सकते हैं। रोजाना सुबह-शाम नाक में सरसों का तेल डालने से बंद नाक खुल जाएगी।

mustard oil in nose

सर्दी-जुकाम में आराम दिलाए- Mustard Oil in Nose for Cold

बदलते मौसम में अकसर ही लोगों को सर्दी-जुकाम और खांसी से परेशान होना पड़ता है। सर्दी-जुकाम कई बार सामान्य, तो कई बार गंभीर हो जाता है। यह व्यक्ति की दिनचर्या तक को प्रभावित कर देता है। अगर आपको भी सर्दी-जुकाम है, तो आप नाक में सरसों का तेल डाल सकते हैं। सरसों के तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो वायरस को नष्ट करके जुकाम से राहत दिलाते हैं। नाक में तेल डालने से एलर्जी को भी ठीक किया जा सकता (Mustard Oil in Nose for Allergies) है।

अच्छी नींद में फायदेमंद

अगर आपको रात में अच्छी नींद नहीं आती है, तो आप नाक में तेल डाल सकते हैं। नाक में तेल डालने से अनिद्रा की समस्या का इलाज किया जा सकता है। नींद न आने पर आप रात को नाक में सरसों का तेल डाल सकते हैं। इससे नींद काफी अच्छी आती है। 

इसे भी पढ़ें- नाभि में कौन सा तेल लगाने से बाल काले होते हैं?

सरसों का तेल नाक में कब डालना चाहिए?- When to Put Mustard Oil in Nose in Hindi

नाक में सरसों का तेल डालना काफी फायदेमंद होता है। आप रात को सोते समय नाक में सरसों के तेल की 2-2 बूंद डाल सकते हैं। 

Putting Mustard Oil in Nose: नाक में सरसों का तेल डालना काफी फायदेमंद होता है। नाक में सरसों का तेल डालने से सर्दी, जुकाम, खांसी और गले की खराश से राहत मिल सकती है। इसके अलावा नाक में तेल डालना अच्छी नींद में भी मदद कर सकती है।

Read Next

पथरी में इन 3 तरीकों से करें पत्थरचट्टा का उपयोग, मिलेगी राहत

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version