Fri Sep 11, 2026 | 11:43 PM IST

Doctor Verified

पथरी में इन 3 तरीकों से करें पत्थरचट्टा का उपयोग, मिलेगी राहत

How to Use Patharchatta for Stone: पत्थरचट्टा एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है। अगर आपको पथरी है, तो आप पत्थरचट्टा का उपयोग कर सकते हैं।

Patharchatta for Stone in Hindi: खराब खानपान को पथरी का एक मुख्य कारण माना जाता है। आजकल अधिकतर लोग पथरी की समस्या का सामना कर रहे हैं। पेशाब में कैल्शियम, ऑक्जलेट और क्षारकणों का आपस में मिलने के कारण मूत्रमार्ग में कठोर पदार्थ बनने लगते हैं। इसे ही पथरी कहा जाता है। पथरी सामान्य से लेकर गंभीर हो सकती है। जब किसी व्यक्ति को पथरी होती है, तो वह गंभीर दर्द से जूझ सकता है। पथरी का दर्द व्यक्ति की पूरी दिनचर्या तक को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में पित्ताशय या किडनी की पथरी निकालने के लिए डॉक्टर सर्जरी को ही एक विकल्प बताते हैं। लेकिन अगर आप नैचुरल तरीके से पथरी ठीक करना चाहते हैं, तो पत्थरचट्टा का उपयोग कर सकते हैं। पत्थरचट्टा को पथरी के लिए एक रामबाण औषधि मानी जाती है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर पथरी में पत्थरचट्टा का उपयोग कैसे करें? पत्थरचट्टा पथरी में कैसे काम करता है? या फिर पथरी से मुक्ति के लिए पत्थरचट्टा कैसे खाएं (Patharchatta Uses in Stone)? आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानें-

पथरी में पत्थरचट्टा का उपयोग कैसे करें- How to Use Patharchatta for Stone in Hindi

1. पत्थरचट्टा के पत्ते

अगर आपको पथरी है, तो आप पत्थरचट्टा के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप पत्थरचट्टा के 2 पत्तियां लें। इन पत्तों को पानी से अच्छी तरह से साफ कर लें। सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ इन पत्तों को चबाकर खा लें। कुछ दिनों तक रोजाना पत्थरचट्टा के पत्ते चबाने से पथरी को शरीर से बाहर निकालने में मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें- पित्ताशय की पथरी: आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज के घरेलू उपाय

patharchatta for sotne

2. पत्थरचट्टा के पत्तों का रस

जिन लोगों को पथरी है, वे पत्थरचट्टा के पत्तों का रस निकालकर भी पी सकते हैं। इसके लिए आप 4-5 पत्थरचट्टा के पत्ते लें। इन पत्तों को एक गिलास पानी में ग्राइंड कर लें। अब इसे छानकर पिया जा सकता है। रोजाना सुबह-शाम पत्थरचट्टा के पत्तों का जूस पीने से पथरी को निकालने में मदद मिल सकती है। पथरी से निजात पाने के लिए आप पत्थरचट्टा का जूस लगातार 1-2 महीनों तक पी सकते हैं। अगर आपको पेट दर्द रहता है, तो आप पत्थरचट्टा का रस सोंठ के पाउडर में मिलाकर ले सकते हैं। इससे पेट दर्द से राहत मिल सकती है। साथ ही पत्थरचट्टा का जूस पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थों को भी शरीर से आसानी से बाहर निकलने में मदद मिलती है।

3. पत्थरचट्टा का काढ़ा

शरीर से पथरी के टुकड़ों को बाहर निकालने में पत्थरचट्टा के पत्तों का काढ़ा भी लाभकारी हो सकता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में पत्थरचट्टा के कुछ पत्ते डालें। अब इन पानी को अच्छी तरह से उबाल लें और छानकर पी लें। आप चाहें तो इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें शहद भी मिला सकते हैं। दिन में दो बार पत्थरचट्टा का काढ़ा पीने से पथरी का इलाज किया जा सकता है।

पथरी में पत्थरचट्टा के फायदे- Patharchatta Benefits in Stone in Hindi- Patharchatta ke Fayde Pathri ke Liye

अगर आपको पथरी है, तो आप पत्थरचट्टा के पत्तों का जूस, काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। या फिर इसके पत्तों को सीधे तौर पर भी चबाकर खा सकते हैं। पत्थरचट्टा को पत्थरी का एक काफी बेहतरीन आयुर्वेदिक इलाज माना जाता है। पथरी में पत्थरचट्टा के फायदे-

  • पत्थरचट्टा का उपयोग करने से पथरी के रोगियों को पेट के दर्द से आराम मिल सकता है। 
  • अगर किडनी की पथरी है, तो किडनी में होने वाले दर्द से भी आराम मिल सकता है।
  • पत्थरचट्टा पेट से विषाक्त पदार्थों को आसानी से बाहर निकाल देता है। इससे शरीर में जमा गंदगी और टॉक्सिंस पेशाब के माध्यम से बाहर निकल जाते हैं।
  • पेशाब में जलन, रुक-रुककर पेशाब आने की समस्या में भी पत्थरचट्टा का उपयोग किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- पित्ताशय की पथरी (गॉलब्लैडर स्टोन) होने पर क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज, एक्सपर्ट से जानें पूरी डाइट

Patharchatta for Stone: अगर आपको पथरी है, तो आप पत्थरचट्टा के पत्तों को अपने आहार का हिस्सा बना सकते हैं। पथरी का इलाज करने के लिए पत्थरचट्टा के पत्तों का जूस और काढ़ा बनाकर पिया जा सकता है। लेकिन अगर फिर भी आराम न मिले, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

Read Next

माजूफल और फिटकरी लेने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 12, 2022 15:30 IST

    Published By : Anju Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content