Giloy Neem Tulsi Juice Benefits: गिलोय, तुलसी और नीम तीनों का ही सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में तीनों को ही इनके औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। यहां तक कि प्राचीन चिकित्सा में कई समस्याओं को दूर करने के लिए इनका प्रयोग किया जाता है। साथ ही ये तीनों ही कई आयुर्वेदिक दवाओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। आमतौर पर लोग इनका सेवन अलग-अलग करते हैं, लेकिन क्या आ जानते हैं, इनका साथ में सेवन करने से कई गंभीर रोगों का जोखिम कम होता है और अनेक फायदे भी मिलते हैं? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा!
बहुत से लोग अक्सर पूछते हैं कि गिलोय, नीम और तुलसी का साथ में सेवन कैसे करें और इससे सेहत को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं? इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। उनकी मानें तो आप गिलोय, नीम और तुलसी के जूस, रस या काढ़े का सेवन कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको गिलोय नीम तुलसी जूस पीने के 5 फायदे (giloy neem tulsi juice ke fayde ) बता रहे हैं।
गिलोय नीम तुलसी जूस के फायदे- Giloy Neem Tulsi Juice Benefits In Hindi
1. इम्यूनिटी होती है मजबूत
डायटीशियन गरिमा के अनुसार गिलोय, नीम और तुलसी का जूस पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जिससे सर्दी-खांसी, जुकाम, बुखार, एलर्जी और वायरल संक्रमण जैसी समस्याओं का जोखिम कम होता है।
इसे भी पढें: नर्वस सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए खाएं ये 8 फूड्स
2. ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है
डायबिटीज रोगियों के लिए गिलोय, नीम और तुलसी के जूस का सेवन बहुत लाभकारी माना जाता है, क्योंकि यह ब्लड शुगर में स्पाइक को रोकने और रक्त में शुगर के सामान्य स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से बहुत लाभ मिलेगा।
3. बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक है
इस जूस का सेवन करने से शरीर में मौजूद हानिकारक टॉक्सिन्स और अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। यह एक प्राकृतिक ब्लड प्यूरीफायर के रूप में भी कम करता है। जिससे यह त्वचा की कई समस्याओं जैसे कील-मुंहासे और दाग-धब्बों आदि से लड़ने में मदद करता है। गिलोय, नीम और तुलसी के जूस का सेवन करने से त्वचा में नैचुरल ग्लो आता है।
4. सांस संबंधी रोगों में फायदेमंद है
गिलोय, नीम और तुलसी का जूस पीने से फेफड़ों के स्वास्थ्य में सुधार होता है और कामकाज बेहतर होता है। जिससे यह सांस संबंधी रोगों जैसे अस्थमा आदि में बहुत लाभकारी है। यह सर्दी-खांसी समस्याओं में भी बहुत लाभकारी है और कफ को बाहर निकालता है।
इसे भी पढें: सफेद बालों को नैचुरली काला करने के लिए खाएं ये 10 फूड्स
5. पेट और लिवर के फायदेमंद है
पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने और लिवर फंक्शन में सुधार करने के लिए यह जूस बहुत लाभकारी है। इसका सेवन करने से पाचन मजबूत होता है। साथ ही एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होने के चलते यह लिवर को नुकसान से बचाता है और सुरक्षित रखता है। यह भोजन के बेहतर पाचन और उनसे पोषक तत्वों से अवशोषण की प्रक्रिया को भी बेहतर बनाता है। आप सुबह खाली पेट गिलोय नीम तुलसी जूस का सेवन कर सकते हैं।
All Image Source: Freepik
(With Inputs: Dietitian Garima Goyal, MS, RD, CDE, Founder- Dt. Garima Diet Clinic , Ludhiana, Punjab)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version