महिलाओं के लिए गोंद कतीरा है बहुत फायदेमंद, जानें सेवन का तरीका

Gond katira benefits for female: अगर आप अनियमित पीरियड्स और कमजोरी से परेशान हैं, तो इससे बचने के लिए आप गोंद कतीरा का सेवन कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं के लिए गोंद कतीरा है बहुत फायदेमंद, जानें सेवन का तरीका


Gond katira benefits for female: महिलाओं के लिए गोंद कतीरा कई तरीकों से फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो उनकी सेहत के लाभकारी हो सकते हैं। इसकी तासीर ठंडी होती है इसलिए आप गर्मियों से बचने के लिए इसे खा सकते हैं। इसका इस्तेमाल कई बार घरों में किया जाता है। इससे महिलाओं मकी शारीरिक कमजोरी, पीरियड्स की समस्या, वजन घटाने और ब्रेस्ट बढ़ाने में भी मदद मिलती है। इससे हड्डियां और हार्ट संबंधी समस्याएं भी ठीक हो सकती है। साथ ही यह शरीर को हाइड्रेट रखने में भी सहायता करता है। दरअसल गोंद कतीरा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, फॉलिक एसिड, कैल्शियम और सोडियम पाए जाते हैं। जो शरीर के लिए काफी लाभकारी हो सकते हैं। आइए इसके फायदे के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

महिलाओं के लिए गोंद कतीरा के फायदे

1. कमजोरी दूर करने में सहायक

गोंद कतीरा में प्रोटीन और फॉलिक एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर को अंदरूनी ताकत मिलती है। साथ ही महिलाओं को मुश्किल दिनों में होने वाले दर्द और रक्त की कमी भी दूर हो सकती है। इसके लिए आप गोंद कतीरा को दूध में भिगोकर रखें और सुबह मिश्री या शहद के साथ ले सकते हैं। इससे शरीर में कई तरह की बीमारियां भी दूर हो सकती है। 

gond-katira-benefits-for-women

2. अनियमित पीरियड्स की समस्या 

कई महिलाओं को अनियमित पीरियड्स की समस्या रहती है। ऐसे में आप गोंद कतीरा और मिश्री साथ में पीसकर पानी या दूध के साथ ले सकते हैं। इससे पेट के दर्द और ऐंठन में राहत मिलती है। इससे आपको कमर दर्द और अनियमित पीरियड्स के कारण होने वाली परेशानियों भी नहीं होती है। इसे आप सुबह या शाम के समय भी ले सकते हैं। 

3. वजन घटाने में मददगार 

कई महिलाएं अपने बढ़े हुए वजन को लेकर भी काफी परेशान रहती है। इसके लिए भी आप गोंद कतीरा का सेवन कर सकते हैं। ये आपके मेटाबॉलिज्‍म को बढ़ाता है। साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिससे शरीर में जमा एक्सट्रा फैट कम हो सकता है। इससे पाचन तंत्र में भी सुधार होता है। 

इसे भी पढ़ें- दूध के साथ गोंद कतीरा खाने के 5 फायदे, एक्सपर्ट से जानें सेवन का सही तरीका

4. ब्रेस्ट साइज बढ़ाए

कई महिलाएं अपने छोटे स्तन आकार को लेकर परेशान रहती हैं। ऐसे में गोंद कतीरा आपकी ये समस्या को भी दूर कर सकता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में एक चम्मच गोंद कतीरा रातभर भिगोकर छोड़ दें। फिर इसे शहद मिलाकर पी सकते हैं और फूले हुए गोंद को खा सकते हैं। 

how-to-use-gond-katira-for-women

5. मेनोपॉज की समस्या 

पीरियड्स खत्म होने के बाद भी महिलाओं की समस्या कम नहीं होती है। इसके बाद उन्हें मेनोपॉज की समस्या से दो-चार होना पड़ता है। इसके लिए आप गोंद कतीरा और दूध का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको नींद अच्छी आती है।

(All Image Credit- Freepik.com)

Read Next

सेहत की थाली: फ्रेंच फ्राइज में कितनी कैलोरी होती है? जानें इसे खाने से सेहत पर क्या असर पड़ता है

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version