
Calories in french fries : फ्रेंच फ्राइज बच्चों की सबसे पसंदीदा स्नैक्स होती है। कई वयस्कों को भी फ्रेंच फ्राइज काफी ज्यादा पसंद होती है। यह आलू को डीप फ्राई करके तैयार की जाती है, जिसे अधिकतर लोग टोमैटो केचअप के साथ खाना पसंद करते हैं। यह तीखा बिल्कुल नहीं होता है, इसलिए बच्चे बहुत ही चाव से इसका सेवन करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें कैलोरीज कितनी होती है? अगर नहीं, तो आज इसके बार में जरूर जान लें। आज हम इस लेख में फ्रेंच फ्राइज में कितनी कैलोरीजज होती हैं और ये सेहत पर कैसे असर डालती है, इसके बारे में विस्तार से बताएं।
ओनलीमायहेल्थ की स्पेशल सीरीज ‘सेहत की थाली’ में आज हम फ्रेंच फ्राइज में मौजूद पोषक तत्वों और कैलोरीजज की चर्चा करेंगे। इस विषय की जानकारी के लिए हमने नोएडा स्थित मानस हॉस्पिटल की डाइटीशियन कामिनी कुमारी से बातचीत की। आइए जानते हैं 200 ग्राम फ्रेंच फ्राइज में कितनी कैलोरीज होते हैं।
200 ग्राम फ्रेंच फ्राइज में मौजूद कैलोरीज
1 प्लेट फ्रेंच फ्राइज (200 ग्राम) फ्रेंच फ्राइज में लगभग 644 कैलोरीज होती है। इन कैलोरीज में लगभग 26 प्रतिशत फैट होता है। इसके अलावा 16 प्रतिशत हिस्सा कार्बोहाइड्रेट होता है। वहीं, प्रोटीन 6 फीसदी और सोडियम लगभग 10 प्रतिशत होता है। शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की बात कि जाए तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल हेल्दी नहीं होते हैं।
इसे भी पढ़ें - सेहत की थाली : गोलगप्पे की एक प्लेट (5 पीस) में कितनी होती है कैलोरीज? क्या ये होती हैं हेल्दी
200 ग्राम फ्रेंच फ्राइज में मौजूद पोषक तत्व
- कैलोरी - 644
- प्रोटीन - 3.2 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट - 45.2 ग्राम
- फाइबर - 3.4 ग्राम
- फैट - 50.0 ग्राम
- सोडियम - 22 मिलीग्राम
- फास्फोरस - 60 मिलीग्राम
- कैल्शियम - 20 मिलीग्राम
क्या फ्रेंच फ्राइज हेल्दी होता है?
डायटीशियन का कहना है कि फ्रेंच फ्राइज न वयस्कों के लिए फायदेमंद है और न ही आपके बच्चों के स्वास्थ्य के लिए इसमें कैलोरी और सोडियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है। इसके अवाला इसमें फैट भी काफी ज्यादा होता है, जो आपके मोटापे का कारण हो सकता है।
आलू
फ्रेंच फ्राइज में आलू का इस्तेमाल होता है, इसमें काफी ज्यादा स्टार्च होता है। इसके अलावा इसे काफी तेज तापमान पर डीप फ्राई किया जाता है। यह दोनों की चीजें आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकती हैं। इससे मोटापा, कोलेस्ट्रॉल जैसी परेशानी होने की संभावना होती है।
नमक
फ्रेंच फ्राइज के स्वाद को बेहतर करने के लिए इसमें काफी ज्यादा नमक यूज होता है। शरीर में नमक की अधिकता आपके हार्ट हेल्थ को प्रभावित कर सकता है। इसलिए अधिक मात्रा में इसका सेवन न करें।
फ्रेंच फ्राई को हेल्दी कैसे बनाएं?
- अगर आपका बच्चा फ्रेंच फ्राइज खाने की जिद करता है तो आप उन्हें मार्केट के फ्रेंच फ्राइज देने के बजाय घर पर तैयार फ्रेंच फ्राइज दें।
- घर पर फ्रेंच फ्राइज को तैयार करने के दौरान इस बात का ख्याल रखें कि इसे फ्राई करने के बजाय बेक्ड करें।
- फ्रेंच फ्राइज में नमक ज्यादा मात्रा में न मिलाएं।
- मार्केट के कैचअप के साथ बच्चों को फ्रेंच फ्राइज न दें।
फ्रेंच फ्राइज स्वास्थ्य के लिए हेल्दी नहीं माना जाता है। इसलिए कोशिश करें कि बच्चों को इसका सेवन अधिक मात्रा में न करने दें। अगर आपका बच्चा फ्रेंच फ्राइज खाने की जिद करता है तो इसके लिए आप घर पर तैयार फ्रेंच फ्राइज का सेवन करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version