What To Eat For Breakfast In Winter: सर्दियों में वेट लॉस करना कई लोगों के लिए टास्क की तरह होता है। क्योंकि इस मौसम में भूख ज्यादा लगती है और शरीर में सुस्ती बनी रहती है। ऐसे में डाइट और वर्कआउट रूटीन फॉलो करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। अगर लाइफस्टाइल में कुछ हेल्दी चेंजेस फॉलो किये जाए, तो सर्दियों में वेट लॉस करना आसान हो सकता है। जैसे कि रोज बाहर जाकर वर्कआउट करने के बजाय आप घर पर एक्सरसाइज और योगा कर सकते हैं। इसके साथ ही अगर हर मील को बैलेंस्ड रखा जाए, तो जल्दी वेट लॉस करने में मदद मिलती है। सर्दियों में ब्रेकफास्ट हेल्दी और हैवी दोनों होना चाहिए। क्योंकि यह दिन का पहला मील होता है। अगर यह बैलेंस्ड और हैवी नहीं होगा तो आपको बार-बार भूख लगेगी और आप ज्यादा कैलोरी इनटेक करेंगे। आइए इस लेख में जानें सर्दियों में नाश्ते में क्या खाना चाहिए।
सर्दियों में वेट लॉस करने के लिए ब्रेकफास्ट में क्या खाना चाहिए? Healthy Breakfast Options To Lose Weight In Winter
वेट लॉस करने के लिए अपनी विंटर डाइट में आप इन चीजों को शामिल कर सकते हैं-
भरवा पराठे खाएं- Stuffed Paratha
नाश्ते में आप भरवा पराठे खा सकते हैं। सर्दियों में आपको बथुला, मूली, लाल मूली, गोभी और मेथी जैसी कई सब्जियां मिल जाएंगी, जिनसे आप स्टफ पराठे तैयार कर सकते हैं। इनके सेवन से आपको फाइबर और कई मिनरल्स मिलेंगे। पराठा खाने से आपको जल्दी भूख नहीं लगेगी और आपका फूड इनटेक कम होगा। ध्यान रखें कि आप इन्हें नॉन स्टिक पैन या कम तेल के साथ बनाएं।
टोफू या पनीर भूर्जी- Tofu or Paneer Bhurji
नाश्ते में आप टोफू या पनीर भूर्जी भी खा सकते हैं। इनसे आपकी प्रोटीन की जरूरत भी पूरी होगी और आपको जल्दी भूख नहीं लगेगी। टोफू और पनीर भूर्जी खाने से कार्ब्स के साथ प्रोटीन और फाइबर भी मिलेगा। इससे आपका कैलोरी इनटेक ज्यादा नहीं होगा और आपको वेट लॉस में मदद मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- क्या आयुर्वेद के हिसाब से पेट भरकर नाश्ता करना सही है? डॉक्टर से जानें ब्रेकफास्ट करने का सही तरीका
पालक और पनीर चीला- Palak and Paneer Chilla
नाश्तें में आप पालक और पनीर का चीला बनाकर भी खा सकते हैं। इसके लिए आपको बेसन में पालक की प्यूरी को मिला लेना है। चीला बनाते हुए उसमें पनीर की स्टफिंग करनी है। इस कॉम्बिनेशन से आपको प्रोटीन और आयरन दोनों मिलेगा। वेट लॉस के साथ इससे आपकी फूड क्रेविंग भी कंट्रोल होगी।
रागी इडली- Ragi Idli
सर्दियों में रागी से बेहतरीन मिलेट दूसरा क्या ही होगा? इसमें कैल्शियम होने के साथ प्रोटीन और आवश्यक मिनरल्स भी होते हैं। आप नाश्ते में रागी की इडली बनाकर खा सकते हैं। इसके सेवन से एनर्जी लेवल बूस्ट होगा और सर्दियों में इम्यूनिटी भी बनी रहेगी। आप नाश्ते में दो से तीन रागी इडली खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- वेट लॉस कर रहे हैं तो डाइट में शामिल करें ये 5 लो कार्ब्स ब्रेकफास्ट ऑप्शन, कैलोरी इनटेक होगा कम
मिलेट डोसा- Millet Dosa
वेट लॉस के लिए मिलेट डोसा भी अच्छा ऑप्शन है। इससे आपको सभी मिलेट्स से फायदे मिलेंगे। गर्म तासीर होने के कारण सर्दियों में इनके सेवन से शरीर में गरमाहट बनी रहेगा। इसके लिए आपको बाजरा, रागी, जौ, गेंहू जैसे सभी मिलेट्स से डोसा का बेटर तैयार करना है। इसमें आप पनीर और सब्जियों की स्टफिंग कर सकते हैं। इससे आपको प्रोटीन और फाइबर दोनों मिलेंगे।
इन फूड ऑप्शन को आप सर्दियों में ब्रेकफास्ट का हिस्सा बना सकते हैं। मात्रा का ध्यान रखें और साथ ही हेल्दी लाइफस्टाइल भी फॉलो करें।