जामुन की पत्तियों के पाउडर में होते हैं कई खास गुण, रोजमर्रा की इन 6 समस्याओं में कर सकते हैं इस्तेमाल

जामुन ही नहीं, बल्कि इसकी पत्तियों से तैयार पाउडर भी सेहत के लिए गुणकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदे
  • SHARE
  • FOLLOW
जामुन की पत्तियों के पाउडर में होते हैं कई खास गुण, रोजमर्रा की इन 6 समस्याओं में कर सकते हैं इस्तेमाल


जामुन का नाम सभी ने सुना है और खाया भी होगा। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि जामुन का पत्ता हमारे लिए कितना फायदेमंद है। जामुन के पत्ते से कई बीमारियों को खत्म किया जा सकता है। जामुन के पत्ते खाने से कैंसर जैसी गंभीर मर्ज को भी बचा जा सकता है। तो चलिए आज हम आपको पहले के जमाने में ज्यादातर जामुन के वृक्ष तालाब और बावडियों के पास इसलिए लगाए जाते थे की इस वृक्ष की जड़े गहराई तक फैलई जा सके, साथ ही तालाब के पानी को शुद्ध रखती हैं। इसी तरह जामुन के वृक्ष के पत्ते भी काफी फायदे होते है। इस लेख में आज हम आप जामुन की पत्तियों के फायदे बताने जा रहे हैं। 

मधुमेह के लिए फायदेमंद

जामुन का फल तो फायदा करता ही है, लेकिन इसके साथ जामुन के पेड़ पर लगे पत्ते भी बेहद काम के होते है। इसका फल साल में कुछ दिन उपलब्ध रहता है। मधुमेह के रोगियों के लिए तो जामुन उपयोगी है इसकी गुठली का चूर्ण बनाकर खाने से भी मधुमेह में लाभ होता है।  

ह्दय को करे मजबूत

जामुन के पत्तों का सेवन रक्त वहिकाओं को सुचारू रखता है। जिससे रक्त परिसंचरण ठीक से काम करता है। जिससे हमारा दिल क मजबूत होता है। जामुन के पत्तों के सेवन करने से हमारा बल्ड़ सर्कुलेशन भी अच्छा रहता है।  

इसे भी पढ़ें- मोच लगने पर कच्ची रोटी लगाने से तुरंत मिलेगा दर्द से आराम, जानिए क्या है ये घरेलू नुस्खा

मुंह के छालों करें खत्म

जामुन के पत्तों का सेवन करने से मुंह के छालों को खत्म किया जा सकता है। दरअसल, जामुन की पत्तियों में एंटी बॉयोटिक गुण होते हैं जो छालों को जल्दी  ठीक करने में मददगार होते हैं। बता दें कि मुहं के छाले पेट की समस्या से उत्पन होते हैं। जामुन के पत्ते पेट की समस्याओं को खत्म कर देता है जिससे छाले होने की सभांवना कम रहती है।   

पाचन तंत्र को करें सही

आयुर्वेद के मुताब‍िक जामुन के पत्तों में पाचन को ठीक रखता है। आप अन्यू जड़ीबूटियों के साथ जामुन के पत्तों को मिलाकर सेवन कर सकते हैं। ये अपचन और कमजोर पाचन जैसी दिक्कतों  को दूर करने में योगदान देता है।  

इसे भी पढ़ें - डिहाइड्रेशन ही नहीं, बल्कि इन 7 कारणों से भी सूख सकता है आपका मुंह, जानिए इसके लक्षण और बचाव के तरीके

पेचिश की दवा

जामुन के पत्तों का उपयोग पेचिश के लिए दवा के रूप में प्राचीन समय से किया जा रहा है। जामुन के पत्तियों के लाभ पेचिश को ठीक करने के साथ ही दोबारा इसके होने की संभावना को कम करते हैं। जामुन के पत्तेल प्राकृतिक तरीके से काम करती है।

मुंह के छालों को करें दूर

अगर आप मुंह के छालों से परेशान हैं, जो जामुन की पत्तियों से बने पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके सेवन से मुंह के छाले जड़ से खत्म हो सकते हैं। दरअसल, जामुन की पत्तियों में एंटी बॉयोटिक गुण पाए जाते हैं, जो छालों की समस्या को जड से खत्म करने में कारगर साबित हो सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - सर्दी में बहुत फायदेमंद हो सकती है नाक में तेल डालने की आदत, जानें इससे मिलने वाले लाभ और सही तरीका

Read More Articles On Ayurved In Hindi

Read Next

गेंदे के फूल से दूर हो सकती है गुखरू, डैंड्रफ और अपच जैसी आपकी ये 5 समस्याएं, जानें आसान घरेलू नुस्खे

Disclaimer