महिलाओं की पीठ की मांसपेशियों को मजबूत बनाती हैं ये 5 एक्सरसाइज, मेटाबॉलिज्म भी होता है बूस्ट

महिलाओं की पीठ की समस्याओं को दूर करने में स्ट्रेंथनिंग एक्सरसाइज फायदेमंद होती है। आगे जानते हैं इन एक्सरसाइज के बारे में।  

 

Vikas Arya
Written by: Vikas AryaUpdated at: May 16, 2023 17:47 IST
महिलाओं की पीठ की मांसपेशियों को मजबूत बनाती हैं ये 5 एक्सरसाइज, मेटाबॉलिज्म भी होता है बूस्ट

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Back Strengthening Exercises For Women In Hindi : ऑफिस और घर के काम के चलते महिलाएं अक्सर अपने खाने पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। काम में महिलाएं इतनी व्यस्त हो जाती हैं कि उनका पूरा दिन कब निकल जाता है, उन्हें पता ही नहीं चलता। खाने पर ध्यान न देना और एक्सरसाइज न करने की वजह से महिलाओं की शारीरिक क्षमता में कमी आने लगती हैं। इसके चलते महिलाओं को थकान, कमजोरी और पीठ दर्द की समस्या महसूस होने लगती है। जबकि, एक्सपर्ट्स बताते हैं कि लाइफस्टाइल में योग व एक्सरसाइज को शामिल करने से महिलाओं की शारीरिक क्षमता को बेहतर किया जा सकता है। साथ ही, उनकी पीठ दर्द की समस्या को कम कर मेटाबॉलिज्म को बूस्ट किया जा सकता है। इस विषय पर हमने फिटनेस एक्सरपर्ट रिप्सी अरोड़ा से बात कि तो उन्होंने बताया कि सुबह की शुरूआत स्ट्रेंथिंग एक्सरसाइज से की जाए तो महिलाओं की पीठ दर्द की परेशानी में आराम मिलता है।

महिलाओं की पीठ के लिए स्ट्रेंथनिंग एक्सरसाइज - Back Strengthening Exercise For Women in Hindi

ब्रिज पोज (Bridge Pose)

पीठ के निचले हिस्से की मांसपेशी को ग्लूटस मैक्सिमस के नाम से जाना जाता है। शरीर की मजबूत मांसपेशियों में इसे शामिल किया जाता है। यह मांसपेशी कूल्हे के ऊपरी हिस्से के लिए महत्वपूर्ण होती है। इसकी मजबूती के महिलाएं ब्रिज पोज का अभ्यास कर सकती हैं। यह एक ऐसा व्यायाम है, जो ग्लूटस मैक्सिमस को मजबूती प्रदान करने में सहायक होता है।

इसे भी पढ़ें : हार्मोन्स बूस्ट करने के लिए रोज करें ये फिजिकल एक्टिविटीज, शरीर रहेगा फिट और एक्टिव

back Strengthening exercise for women

वेट लिफ्टिंग (Weight Lifting)

वेट लिफ्टिंग एकसरसाइज को बेहद कम वजन के साथ शुरू करना चाहिए। लेकिन आप महसूस करेंगी कि समय के साथ आपकी पीठ और कंधें की मांसपेशियां में मजबूती आने लगी है। यह एक्सरसाइज आपके शरीर के ऊपरी हिस्से और थाई की मांसपेशियों को मजबूत बनाती है। इस एक्सरसाइज को फिटनेस ट्रेनर की देखरेख में करें।

सुपरमैन पोज (Superman Pose)

जिन महिलाओं को झुकने और उठते-बैठते समय पीठ में दर्द महसूस होता है, उन्हें सुपरमैन पोज को लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाना चाहिए। सुपरमैन पोज करने के लिए आप एक कुर्सी पर पेट के बल लेटें। इस समय आपको हाथ और पैरों को सीधे रखते हुए सीधा करना होगा। इस एक्सरसाइज को करने में थोड़े अभ्यास की आवश्यकता होती है। लेकिन इससे पीठ के दर्द को आसानी से कम किया जा सकता है।

कैट पोज (Cat Pose)

कैट पोज से महिलाओं की रीढ़ की हड्डी फ्लैक्सिबल और मजबूत बनती हैं। इस पोज को करना बेहद ही आसान है। इसे करने के लिए आप बिल्ली को पोजीशन बनाएं। इस पोज को करीब 5 से 7 मिनट तक करें। शुरूआत में आप कम समय के लिए इस पोज का अभ्यास करें और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं। इसे नियमित करने से आप महसूस करेंगी कि आपके पीठ के दर्द में धीरे-धीरे आराम मिलने लगा है।

डंबल प्रेस (Dumbbell Press)

शरीर के ऊपरी हिस्से की मांसपेशियों की मजबूती के लिए महिलाएं डंबल प्रेस कर सकती हैं। इससे पीठ, हाथ और कंधे की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इसे करने के लिए आप पहले हल्के वजन से शुरूआत करें और धीरे-धीरे वजन को बढ़ाएं। इससे पीठ के दर्द में आराम मिलता है।

इसे भी पढ़ें :  30 के बाद महिलाओं की हड्डियां क्यों कमजोर होती हैं? जानें इसके बचाव का तरीका

यदि महिलाओं को पीठ में दर्द ज्यादा हो रहा है, तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर की सलाह के बाद ही एक्सरसाइज का विकल्प चुनें। कई बार पीठ के ज्यादा दर्द में डॉक्टर एक्सरसाइज न करने की सलाह भी देते हैं।

Disclaimer