Doctor Verified

30 के बाद महिलाओं की हड्डियां क्यों कमजोर होती हैं? जानें इसके बचाव का तरीका

Causes Of Low Bone Density After 30 In Women : हड्डियों की समस्या 30 के बाद से ही शुरू हो सकती है। जानें इसके कुछ मुख्य कारण। 

 

Vikas Arya
Written by: Vikas AryaUpdated at: May 15, 2023 15:55 IST
30 के बाद महिलाओं की हड्डियां क्यों कमजोर होती हैं? जानें इसके बचाव का तरीका

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Causes Of Low Bone Density After 30 In Women in Hindi : आपके डाइट में पोषण की कमी का प्रभाव पूरे शरीर पर पड़ता है। युवाओं को जंक फूड खाना बेहद पसंद होता है। इसके अलावा वह तले-भूने आहार को खाना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन, उनकी इस आदत का असर 30 के बाद ही दिखने लगता है। जंक फूड व तले-भूने आहार से आपको पर्याप्त पोषण नहीं मिलता है, जो आगे चलकर आपकी हड्डियों की समस्या का एक मुख्य कारण बन सकता है। कैल्शियम युक्त आहार न खाने से बोन डेंसिटी कमजोर हो जाती है। 30 से अधिक आयु की महिलाओं को हार्मोन बदलाव के कारण भी बोन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस लेख में पुणे खराड़ी स्थिति मणिपाल अस्पताल के ज्वाइंट रिप्लेसमेंट एंड आर्थोस्कॉपी सर्जन विभाग के कंसलटेंट डॉ. निखिल पानसरे  ने महिलाओं की बोन डेंसिटी कम होने के कारण और बचाव को विस्तार से बताया।

महिलाओं में 30 के बाद बोन डेंसिटी कम होने के कारण - Causes Of Low Bone Density After 30 In Women in Hindi

पोषक तत्वों की कमी

कैल्शियम, विटामिन डी और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों की कमी वाले आहार का सेवन करने से बोन डेंसिटी में कम होने का खतरा बढ़ सकता है। हड्डियों के लिए कैल्शियम एक आवश्यक विटामिन माना जाता है।

इसे भी पढ़ें : बोन डेंसिटी कैसे बढ़ाएं? डॉक्टर से जानें हड्डियों को खोखला होने से बचाने के आसान तरीके

low bone density after 30 in women

शारीरिक एक्टिविटी में कमी

हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए शारीरिक गतिविधि आवश्यक होती है। लाइफस्टाइम में व्यायाम को शामिल न करना और शारीरिक गतिविधियों में कमी की वजह से भी हड्डियों में कमजोरी हो सकती है।

हार्मोनल परिवर्तन

मेनोपॉज के बाद महिलाओं को एस्ट्रोजन के स्तर में महत्वपूर्ण गिरावट का अनुभव होता है। बोन डेंसिटी को बनाए रखने के लिए एस्ट्रोजन आवश्यक है, और जब स्तरों में गिरावट आती है, तो हड्डियों का नुकसान तेज हो जाता है। इसके अलावा, अन्य हार्मोन जैसे पैराथायराइड हार्मोन (पीटीएच) और थायराइड हार्मोन हड्डी के चयापचय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, और इन हार्मोनों में असंतुलन हड्डियों के नुकसान में योगदान कर सकते हैं।

आनुवंशिक कारण

जिन लोगों के परिवार में पहले किसी सदस्य को हड्डियों से जुड़ी समस्या होती है, उन लोगों को बोन डेंसिटी में कमी होने का जोखिम अधिक होता है। यदि किसी परिवार के सदस्य को ऑस्टियोपोरोसिस व बोन डेंसिटी की समस्या होती है, ऐसे में ये समस्या आनुवांशिक रूप से ट्रांसफर हो सकती है।

दवाओं की वजह से

हाइपरथायरायडिज्म और हाइपरपेराथायरायडिज्म आदि कुछ रोगों की दवाओं के उपयोग से भी बोन डेंसिटी में भी कमी आ सकती है। यदि आप ऐसी दवाएं ले रहे हैं, तो ऐसे में आपको डॉक्टर सलाह लेनी चाहिए।

महिलाओं में 30 के बाद बोन डेंसिटी में आने वाली कमी से कैसे बचाव करें? Prevention Causes Of Low Bone Density After 30 In Women in Hindi

संतुलित आहार लें

कैल्शियम, विटामिन डी और अन्य पोषक तत्व से युक्त आहार लेने से आप बोन डेंसिटी को बेहतर कर सकते हैं। डेयरी उत्पाद, हरी पत्तेदार सब्जियों और दालों को डाइट में शामिल  करने से आप हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।

नियमित रूप से व्यायाम करें

बोन डेंसिटी को इंप्रूव करने के लिए आप लाइफस्टाइल में एक्सरसाइज को शामिल कर सकते हैं। इसमें आप वेट लिफ्टिंग, जॉगिंग और वॉकिंग को दिनचर्या मे शामिल करें।

इसे भी पढ़ें : कमजोर हड्डियों को मजबूत कर बोन डेंसिटी बढ़ाते हैं ये 5 योगासन, जानें करने का तरीका

शराब और धूम्रपान न करें

स्मोकिंग आपकी हड्डियों के नुकसानदायक होती है। धूम्रपान न करने से आप लो बोन डेंसिटी की समस्या को कम कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको शराब का सेवन भी कम करना चाहिए।

नियमित जांच करवाएं

समय पर लो बोन डेंसिटी की पहचान कर आप इस समस्या से बचाव कर सकते हैं। इसके लिए आप नियमित रूप से जांच कराते रहें।

एक्सरसाइज करने से आप कई तरह की समस्याओं को बच सकते हैं। इससे हाथों का मूवमेंट बना रहता है और हड्डियों की समस्याएं से बचाव होता है।

Disclaimer