
आज के दौर में खुद के लिए समय निकालना बेहद आवश्यक होता है। एक्सरसाइज और फिजिकल एक्टिविटी से शरीर के हार्मोन्स को बूस्ट करने के लिए महत्वपूर्ण होता है। हार्मोन्स बैलेंस में रहने से मेटाबॉलिज्म भी मजबूत होता है। मेटाबॉलिज्म आहार को ऊर्जा में बदलने का कार्य करता है। ऊर्जा के द्वारा ही शरीर के सभी कार्य करते हैं। इसीलिए फिजिकल एक्टिविटी को सहेत के लिए आवश्यक माना जाता है। फिजीकल एक्टिविटी से आपका मूड भी बेहतर रहता है। साथ ही आपको आलस और उदासी नहीं आती है। फिजिकल एक्टिविटी से सेरोटोनिन, एंडोर्फिंस, डोपामाइन और ऑक्टीटॉसिन जैसे हार्मोन्स तेजी से बूस्ट होते हैं। ये सभी हार्मोन्स आपको खुश रखने के लिए जिम्मेदार होते हैं। इस लेख में जानेंगे फिजीकल एक्टिविटी से आप हार्मोन्स को कैसे बूस्ट कर सकते हैं।
हार्मोन को बूस्ट करने वाली फिजिकल एक्टिविटी - Fitness Activity To Boost Your Hormones In Hindi
कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज
कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज से चलना या दौड़ना आदि से आपके शरीर में एंडोर्फिंस नामक हार्मोन का स्राव में बढ़ोतरी हो सकती हैं। यह हार्मोन आपके मूड को बेहतर करने का कार्य करता है। साथ ही, इससे आपका स्ट्रेस और एंग्जायटी कम हो सकता है।
इसे भी पढ़ें : हंसने से दूर होती है दिल की कई बीमारियां, डॉक्टर से जानें दिल के लिए कैसे फायदेमंद है खुलकर हंसना
स्विमिंग
स्विमिंग एक कम प्रभावशाली एक्सरसाइज है, जो एचजीएच और टेस्टोस्टेरोन सहित अन्य हार्मोन के स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकती है। स्विमिंग को एचजीएच का स्तर बेहतर होता है। एचजीएच से मांसपेशियों के निर्माण और फैट को कम करने से संबंधित होता है। स्विमिंग से पुरुषों के टेस्टोस्टेरोन के स्तर में भी सुधार हो सकता है, जो पुरूषों की बोन डेंसिटी को बेहतर करने और उनकी फिजिकल स्ट्रेंथ को मजबूत करने में सहायक होता है।
स्ट्रेंथिंग ट्रेनिंग
वेट लिफ्टिंग और बॉडी वेट ट्रेनिंग जैसी कुछ स्ट्रेंथिंग एक्सरसाइज से शरीर के टेस्टोस्टेरोन और ग्रोथ हार्मोन बूस्ट होता है। ग्रोथ हार्मोन मांसपेशियों की ग्रोथ के लिए आवश्यक माना जाता है। इसके अलावा स्ट्रेंथिंग एक्सरसाइज से टेस्टोस्टेरोने के स्तर को करीब 50 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए पोषक तत्व भी बेहद जरूरी होते हैं। इस फिजीरल एक्टिविटी से बोन हेल्थ बेहतर होती है और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम हो जाता है।
योग
योग को सदियों से महत्वपूर्ण माना जाता है। इससे आपके शरीर का हार्मोन स्तर बूस्ट होता है। इससे सेरोटोनिन का स्तर बेहतर होता है, सेरोटोनिन व्यक्ति के मूड और भूख को नियंत्रित करने में सहायक होता है। यह गामा-एमिनोब्यूट्रिक एसिड के स्तर को भी बढ़ाता है, जो स्ट्रेस को कम कर एकाग्रता को बढ़ाने में मदद करता है। योग से कोर्टिसोल का स्तर भी कम होता है, कोर्टिसोल तनाव से संबंधित होता है।
रनिंग करना
दौड़ना टेस्टोस्टेरोन और एंडोर्फिन सहित अन्य हार्मोन के स्तर को बूस्ट करने में सहायक होता है। टेस्टोस्टेरोन से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और बोन डेंसिटी इंप्रुव होती है। वहीं, एंडोर्फिन मस्तिष्क को तनाव को कम करने में भी सहायक होता है।
इसे भी पढ़ें : खून की कमी दूर करता है व्हीट ग्रास जूस, जानें बनाने का तरीका
फिजिकल एक्टिविटी से आपके शरीर का फैट तेजी से बर्न होता है, जिससे आपकी शारीरिक क्षमता में बढ़ोतरी होती है और आपको थोड़े से काम में थकान महसूस नहीं होती है। शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए आप फिजिकल एक्टिविटी के साथ ही, पौष्टिक आहार को डाइट में शामिल करें। इससे सेहतमंद रहते हैं, और आपको संक्रमण होने का खतरा कम होता है।