
Wheat Greass Juice For Anemia : पर्याप्त पोषण न लेने की वजह से शरीर में कई तरह के रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। व्यक्ति के शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं और सफेद रक्त कोशिकाएं होती है, जब शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं व हीमोग्लोबिन में कमी आती है, तो इसे एनीमिया (खून की कमी) कहा जाता है। इस रोग में व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। जिसके कारण व्यक्ति को बाहरी संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। खून की कमी होने पर व्यक्ति को पूरा दिन थकान महसूस हो सकती है। साथ ही, व्यक्ति को कमजोरी और सांस लेने में भी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वैसे तो आप अपनी डाइट में बदलाव कर इस समस्या को दूर कर सकते हैं। लेकिन, इसके लिए व्हीटग्रास को भी एक कारगर उपाय माना जाता है। व्हीटग्रास के जूस से आप खून की कमी दूर कर सकते हैं। इस बारे में डायटीशियन शिवाली गुप्ता से बात कि तो उन्होंने खून की कमी होने पर व्हीटग्रास के जूस को पीने के फायदे और इसे बनाने का तरीका बताया।
व्हीटग्रास से करें खून की कमी को दूर - Benefits of Wheat Grass Juice For Anemia In Hindi
पोषक तत्वों से भरपूर
व्हीटग्रास गेहूं के पौधे की घास होती है। इसके जूस से आप खून की कमी को दूर कर सकते हैं। व्हीटग्रास पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन ए, विटमिन सी व विटामिन ई के अलावा आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम और मिनरल्स पाए जाते हैं। यह क्लोरोफिल का भी एक बेहतरीन स्रोत माना जाता है, क्लोरोफिल खून बनने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें : एनीमिया के मरीजों को रोज करने चाहिए ये 5 योगासन, खून बढ़ाने में मिलेगी मदद
आयरन से भरपूर
व्हीटग्रास के जूस में मौजूद पोषक तत्व एनीमिया की समस्या को दूर करने में सहायक होते हैं। व्हीटग्रास जूस में आयरन की मात्रा अधिक होती है। आयरन लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण होता है। रक्त में मौजूद लाल रक्त कोशिकाएं ऑक्सीजन को शरीर के अन्य अंगों तक पहुंचाती है। इसके साथ ही आयरन हीमोग्लोबिन का ही एक कम्पोनेंट होता है, जो खून की कमी को दूर करने में मददगार साबित होता है।
पाचन क्रिया में सुधार
व्हीटग्रास के नियमित सेवन से आप पाचन क्रिया को दुरस्त कर सकते हैं। इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है, जिससे संक्रमण का जोखिम कम हो जाता है। वहीं, पाचन क्रिया दुरुस्त होने से आहार के पोषक तत्वों का अवशोषण पूरी तरह से होने में मदद मिलती है। इससे खून की कमी को दूर किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : कमजोर हड्डियों को मजबूत कर बोन डेंसिटी बढ़ाते हैं ये 5 योगासन, जानें करने का तरीका
व्हीटग्रास का जूस कैसे बनाएं? How To Make Wheat Grass Juice For Anemia In Hindi
-
इसका जूस बनाने के लिए आप करीब 200 से 300 ग्रास व्हीटग्रास लें।
- इसे साफ करने के बाद ब्लेंडर में डालक ब्लेंड कर लें।
- जब इसका पेस्ट बन जाए, तो आप इसमें करीब एक कप पानी मिलाएं।
- इसके बाद इसे एक गिलास में निकाल सुबह खाली पेट पिएं।
व्हीटग्रास से आप शरीर के विषैले पदार्थों को दूर कर सकते हैं। साथ ही इसके नियमित सेवन से आप बाहरी संक्रमण से भी खुद का बचाव कर सकते हैं।