एनीमिया के मरीजों को रोज करने चाहिए ये 5 योगासन, खून बढ़ाने में मिलेगी मदद

अगर आपको भी एनीमिया की समस्या है तो आप योग से इस समस्या को कम कर सकते हैं। आगे जानते हैं ऐसे कुछ आसन जिनसे दूर हो सकती है आपकी खून की कमी।

 
Vikas Arya
Written by: Vikas AryaUpdated at: Apr 04, 2023 18:01 IST
एनीमिया के मरीजों को रोज करने चाहिए ये 5 योगासन, खून बढ़ाने में मिलेगी मदद

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Yoga For Anemia Patient In Hindi : पौष्टिक आहार न लेने की वजह से शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती है। इसमें एनीमिया एक आम समस्या है। शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी होने पर आपको एनीमिया हो जाता है। इसमें व्यक्ति को थकान, सिर दर्द, बदन दर्द, चक्कर आने जैसे कुछ लक्षण दिखाई देते हैं। कुछ सप्लीमेंट दवाओं व घरेलू उपचार से इस रोग को ठीक किया जा सकता है। साथ ही योग से भी आप शरीर में खून के स्तर को बेहतर कर सकते हैं। योग के कुछ आसान आपके शरीर के विकारों को दूर करने में सहायक होते हैं। साथ ही आपकी अन्य रोगों से रक्षा करने में भी मददगार होते हैं। श्वास संबंधी योग से आप एनीमिया की समस्या को दूर कर सकते हैं। इस लेख में आपको योग से एनीमिया की समस्या को दूर करने के कुछ उपाय बताए गए हैं। आगे जानते हैं एनीमिया में लाभकारी योगासनों के बारे में।

एनीमिया के मरीजों को करने चाहिए ये योगासन - Yogasanas For Anemia In Hindi

उज्जाई प्राणायाम

उज्जाई प्राणायाम को करने से आपके शरीर में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ता है। इससे आपका शरीर रोग मुक्त और मजबूत बनता है। इसके नियमित अभ्यास से आपकी पाचन क्रिया भी बेहतर होती है, जिससे आहार से आंते पोषण को सही तरह से अवशोषित करती हैं।  जिससे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है और एनीमिया की समस्या दूर होती है। इस आसन को रोज सुबह करीब 15 से 20 मिनट करना चाहिए। कुछ ही सप्ताह में आपको इसके फायदे महसूस होने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें : कमजोर हड्डियों को मजबूत कर बोन डेंसिटी बढ़ाते हैं ये 5 योगासन, जानें करने का तरीका

yoga for anemia in hindi

सूर्यभेद प्राणायाम

सूर्यभेदी प्राणायाम के नियमित अभ्यास से शरीर में रक्त के विकार तेजी से दूर होते हैं। साइनस, अस्थमा व सर्दी को दूर करने के लिए इसे रामबाण उपाय माना जाता है। इस आसन को करने से शरीर में ऊर्जा बढ़ती है और रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में सहायता मिलती है। इस आसन को करने से श्वसन तंत्र संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं।

अनुलोम-विलोम प्राणायाम से एनीमिया को करें दूर

अनुलोम-विलोम प्राणायाम से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है। इसे रोजाना करने से मांसपेशियों में लचीलापन आता है, फेफड़े मजबूत होते हैं, तनाव और चिंता कम होती है। इसके साथ ही नाड़ियां खुलती हैं, रक्त प्रवाह बेहतर होने से लाल रक्त कोशिकाओं के बनने की प्रक्रिया बेहतर होती है। जिससे एनीमिया को रोग तेजी से दूर होता है।

कपालभाति प्राणायाम

कपालभाति प्राणायाम से आपके पेट की चर्बी तेजी से कम होती है। जिसकी वजह से मोटापे के कारण होने वाले रोग होने की संभावना कम हो जाती है। साथ ही रक्त की समस्याएं भी तेजी से दूर होती हैं और एनीमिया के रोगियों को आराम मिलता है।

इसे भी पढ़ें : धूल-मिट्टी से होने वाली एलर्जी से बचने के लिए करें ये 5 योगासन

सर्वांगासन का करें अभ्यास

सर्वांगासन आपके शरीर के हर भाग के लिए फायदेमंद होता है। इस आसन से रक्त शरीर के निचले हिस्से और निचले हिस्सा के रक्त ऊपरी हिस्से से आसानी से पहुंचता है। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने से आपके शरीर के विकार दूर होते हैं।

योग को अपनी जीवनशैली का शामिल करने से आप शरीर के लगभग सभी समस्या को दूर कर सकते हैं। किसी भी आसन को करते समय ज्यादा जोर न लगाएं धीरे-धीरे आसन को परफोर्म करें। दिन में कम से कम 30 मिनट योग अवश्य करने की आदत डालें।

Disclaimer