Expert

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए पिएं धनिया का पानी, शरीर भी होगा डिटॉक्स

Coriander Water Benefits For Kidneys: धनिया के पानी का सेवन संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। जानें स्वस्थ किडनी के लिए कैसे करें इसका सेवन।
  • SHARE
  • FOLLOW
किडनी को स्वस्थ रखने के लिए पिएं धनिया का पानी, शरीर भी होगा डिटॉक्स


Coriander Water Benefits For Kidneys: सब्जियों और पकवानों में तो हम सभी धनिये के पत्तों और इसके बीजों का प्रयोग खूब करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी धनिया का पानी पिया है? क्या आप जानते हैं, नियमित धनिया का पानी पीना सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। यह कैलोरी में कम और पोषक तत्वों से भरपूर ड्रिंक है। इसमें कई विटामिन, मिनरल और कई औषधीय गुण होते हैं। यह इम्युनिटी बढ़ाता है, शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। इसके अलावा, ब्लड शुगर कंट्रोल, पाचन दुरुस्त और दिल को स्वस्थ रखने में भी यह मदद करता है। किडनी फंक्शन में सुधार करने और स्वस्थ रखने के लिए भी यह एक बेहतरीन ड्रिंक है। साथ ही इससे जुड़ी कई समस्याएं भी दूर करता है। लेकिन हम में से ज्यादातर लोगों को यह नहीं पता कि इसका सेवन कैसे करना चाहिए। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में आपको किडनी के लिए धनिया के पानी के फायदे और सेवन का सही तरीका बता रहे हैं।

Coriander Water Benefits For Kidneys

किडनी के लिए कैसे लाभकारी है धनिया का पानी- How Coriander water good for kidneys in hindi

डायटीशियन गरिमा के अनुसार धनिया का पानी पीने से शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है, जो किडनी फंक्शन को बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है। यह एक नैचुरल डिटॉक्स ड्रिंक है। यह किडनी से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। इसमें ड्यूरेटिक प्रभाव होते हैं। इसका सेवन करने से आप बार-बार टॉयलेट जाते हैं। लेकिन इससे आपकी किडनियों पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता है, बल्कि उनकी सफाई होती है। यह किडनी फंक्शन को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही पुरुष हो या महिलाएं, दोनों में यूरिनरी इन्फेक्शन को रोकने और इससे छुटकारा दिलाने में मदद करता है। यह पेशाब में जलन और संक्रमण की समस्या से बचाता है। 

इसे भी पढ़ें: बच्चों में टाइप 1 डायबिटीज होने पर दिखाई देते हैं ये लक्षण, डॉक्टर से जानें इलाज और बचाव

इसे भी पढ़ें: टीनएज लड़कियों में डायबिटीज के ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान, जानें बचाव

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए धनिया का पानी कैसे पिएं- How To Drink Coriander water for Healthy kidneys in hindi

धनिया का पानी आप कई तरह से बना सकते हैं। आप एक चम्मच धनिया के बीज को एक गिलास पानी में भिगोकर रख सकते हैं और सुबह खाली पेट पानी को छानकर पी सकते हैं। इसके अलावा आप सुबह पानी में धनिया के बीज या पत्तियों को उबालकर, पानी छानकर, इसमें शहद और नींबू का रस मिलाकर पी सकते हैं। सुबह खाली पेट इसका सेवन अधिक लाभकारी माना जाता है। हालांकि, आप दिन में 2-3 बार भी इसका सेवन कर सकते हैं। आप चाहें, तो अपने रेगुलर जूस या स्मूदी में धनिया की कुछ पत्तियां डालकर भी पी सकते हैं।

All Image Source: Freepik 

Read Next

ग्वार फली के सेवन से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें इसके नुकसान भी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version