सिस्टिक एक्ने से राहत पाने के लिए जरूर पिएं ये सुपरड्रिंक, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

Cystic Acne in Hindi: अगर आप सिस्टिक एक्ने से परेशान हैं तो इस लेख में बताई सुपरड्रिंक पी सकते हैं। आइये एक्सपर्ट से जानते हैं इसे बनाने के तरीके के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
सिस्टिक एक्ने से राहत पाने के लिए जरूर पिएं ये सुपरड्रिंक, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका


Cystic Acne in Hindi: एक्ने त्वचा से जुड़ी एक आम समस्या है, जिससे बहुत से लोग पीड़ित हैं। समय पर इसका इलाज कराया जाए तो यह समस्या ठीक हो जाती है। हालांकि, कुछ लोगों को इससे निजात पाने में समय भी लग सकता है। एक्ने जब गंभीर रूप ले लेता है तो इसे सिस्टिक एक्ने कहा जाता है। इस स्थिति में एक्ने वाले हिस्से में पस का जमाव हो जाता है साथ ही प्रभावित हिस्से में दर्द भी हो सकता है। काफी हद तक यह समस्या आपको खान-पान पर भी निर्भर करती है। सिस्टक एक्ने तब होता है, जब हेयर फॉलिकल्स में डेड स्किन सेल्स और बैक्टीरिया के साथ ऑयल जम जाता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो इस लेख के माध्यम से हम आपको ऐसी सुपरड्रिंक के बारे में बताएंगे, जिससे यह समस्या कम हो सकती है। आइये डाइटिशियन मनप्रीत कालरा से जानते हैं इसके बारे में। 

सुपरड्रिंक बनाने का तरीका 

  • यह सुपरड्रिंक पीने के लिए आपको सबसे पहले एक पतीले में आधा गिलास पानी लेना है।
  • अब इसे गैस पर रख दें और एक चम्मच धनिया के बीज और एक चुटकी दालचीनी डालें। 
  • इसके बाद आपको एक चम्मच चेसबेरी टी और 3 से 4 बूंद स्लिपरी एल्म मिलाना है। 
  • अब आपको इसे तब तक उबालना है, जब तक यह ड्रिंक आधी न हो जाए। 
  • इसके बाद आप इसे एक गिलास में निकालें और छानकर पी लें। 
  • आप चाहें तो ऊपर से स्लिपरी एल्म मिला सकते हैं। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

इस ड्रिंक को पीने के फायदे 

  • यह सुपरड्रिंक पीना सिस्टक एक्ने को कम करने में कई तरीकों से फायदेमंद होती है। 
  • कई बार सूजन या हार्मोनल इंबैलेंस के चलते भी यह समस्या होती है। ऐसे में यह ड्रिंक पीने से हार्मोन्स संतुलित होते हैं। 
  • इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो एक्ने से लड़ने में मददगार साबित होते हैं। 
  • वहीं, चेसबेरी टी में मिलने वाले तत्व प्रोजेस्टेरॉन हार्मोन को बैलेंस रखते हैं, जिससे एक्ने की समस्या कम होती है। 
  • इस ड्रिंक को पीने से एक्ने पैदा करने वाले बैक्टीरिया की ग्रोथ कम होती है। 

Read Next

बालों की कई समस्याओं को दूर करेगा मेहंदी और अश्वगंधा का हेयर पैक, जानें बनाने का तरीका

Disclaimer