भूलकर भी फ्रिज में स्टोर न करें ये 5 फल, सेहत को हो सकता है नुकसान

क्या आप भी सारे फल फ्रिज में स्टोर करते हैं? लेकिन क्या आप जानते हैं कई फलों को फ्रिज में रखने से ये सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो जाते हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
भूलकर भी फ्रिज में स्टोर न करें ये 5 फल, सेहत को हो सकता है नुकसान


list of Fruits That Should Not Be Refrigerated: स्वस्थ रहने के लिए फलों का सेवन रोज करना फायदेमंद माना जाता है। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स होने के साथ सभी आवश्यक विटामिन्स पाए जाते हैं। फलों के सेवन से पाचन तंत्र तो स्वस्थ रहता ही है, साथ ही हम रिफ्रेश भी महसूस करते हैं। जिस तरह हर फल के फायदे अलग होते हैं, उसी तरह फल को स्टोर करने का तरीका अलग होता है। ज्यादातर लोग हर फल को फ्रिज में स्टोर करके रखते हैं, जिससे फल खराब न हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ फलों को फ्रिज में रखने से वो सेहत को नुकसान भी कर सकते हैं? जी हां, हर फल की तासीर अलग होती है। अगर आप उसके विरुद्ध उन्हें फ्रिज में स्टोर करते हैं, तो इससे आपको कई स्वास्थ्स समस्याएं भी हो सकती हैं। आइए इस लेख के माध्यम से जानें किन फलों को फ्रिज में स्टोर नहीं करना चाहिए।

FRUITS

फ्रिज में स्टोर न करें ये 5 तरह के फल- Fruits That Should Not Be Keep In Refrigerator

केला- Banana

केला एक ऐसा फल है जिसे कभी भी फ्रिज में स्टोर नहीं करना चाहिए। इसे फ्रिज में स्टोर रखने से यह काला पड़ने लगता है, जिससे यह सेहत के लिए भी नुकसानदेह हो सकता है। केले को अन्य फलों के साथ बाहर ही रखना चाहिए। क्योंकि केले में से एथिलीन नामक गैस निकलती है, जो अन्य फलों को भी पकने में भी मदद करता है। 

एवोकाडो- Avocado

अगर आप कच्चे एवोकाडो को फ्रिज में रखते है, तो इससे एवोकाडो खराब होने की संभावना ज्यादा रहेगी। इसके कारण एवोकाडो को पकने में मदद भी नहीं मिलती है। लेकिन नॉर्मल कमरे के तापमान में रखने से यह आसानी से पक जाता है। इसलिए एवोकाडो को फ्रिज के बाहर स्टोर करने की सलाह दी जाती है। 

इसे भी पढ़ें- फ्रिज में रखने पर घट जाते हैं इन 5 फूड्स के पोषक तत्व, आप तो नहीं करते ये गलती

खरबूज- Melons

जब तक आप खरबूज को काटते नहीं है, तब तक इसे फ्रिज से बाहर ही स्टोर करना चाहिए। इससे यह अच्छे से पकते हैं और इनमें मिठास भी बढ़ती है। लेकिन खरबूज काटने के बाद इसे फ्रिज में ही स्टोर करना चाहिए। 

सेब- Apple

अगर आप सेब को फ्रिज में रखते हैं, तो इससे यह ज्यादा पक जाते हैं। सेब में नेचुरल एंजाइम पाया जाता है, जो सेब को पकने में मदद करता है। अगर आप ज्यादा समय तक सेब को फ्रिज में रखते हैं, तो इसके स्वाद में भी अंतर आ सकता है। इसलिए सेब को हमेशा फ्रिज के बाहर ही स्टोर करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें- फ्रिज में फूड्स स्टोर करते समय न करें ये गलतियां, डॉक्टर से जानें सामान रखने के 4 तरीके

आम- Mango

आम में प्राकृतिक रूप से एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। लेकिन फ्रिज में रखने से ये एंटीऑक्सीडेंट कम होने लगते हैं। इससे आम के पोषक तत्व भी कम होने लगते हैं। इसलिए आम को फ्रिज में रखने से परहेज रखना चाहिए। 

लीची- Lichi

लीची बहुत सॉफ्ट और रसीला फल होता है। इसे फ्रिज में स्टोर करने से यह अंदर से खराब होता शुरू हो जाता है। फ्रिज की गैस के कारण यह फल ज्यादा पक जाता है। इसलिए लीची को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। 

इस लेख में हमने आपको सामान्य जानकारी दी है। इस बारे में और अधिक जानने के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें। 

Read Next

पोहा के साथ चाय क्यों नहीं पीनी चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version