पोहा के साथ चाय क्यों नहीं पीनी चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

चाय और पोहा एकसाथ लेने से आपके पाचन तंत्र और मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया दोनों प्रभावित हो सकती है। आइये डाइटिशियन से जानते हैं इसके बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
पोहा के साथ चाय क्यों नहीं पीनी चाहिए? एक्सपर्ट से जानें


भारत में बहुत से लोग सुबह के समय नाश्ते में पोहा खाना पसंद करते हैं। वहीं, कुछ लोगों की पोहे के साथ चाय पीने की आदत होती है। पोहा खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। लेकिन इसे चाय के साथ खाना सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। इससे पाचन तंत्र और मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया दोनों प्रभावित हो सकती है। चलिए दिल्ली की एसेंट्रिक क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं पोहे के साथ चाय पीना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। 

क्या चाय के साथ पोहा खाना चाहिए?  

चाय के साथ पोहा खाना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। चाय पीने के तुरंत बाद या फिर इसके साथ पोहा खाने से से आपकी मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया धीमी होने लगती है। जिससे शरीर में थकान और कमजोरी जैसी समस्या बनी रह सकती है। इस तरह पोहा और चाय साथ में लेने से कई बार पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या भी हो सकती है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Jeni Lalwani (@dr.jeni_lalwani)

पोहा और चाय साथ में क्यों नहीं लेनी चाहिए? 

पोहा और चाय का सेवन एक साथ इसलिए नहीं करना चाहिए क्योंकि पोहे में आयरन की अच्छी मात्रा होती है। वहीं, चाय में दूध होता है, जिसमें कैल्शियम पाया जाता है। दरअसल, कैल्शियम शरीर में आयरन के अवशोषण को बाधित कर देता है। जिससे शरीर को न तो आयरन और न ही कैल्शियम प्राप्त हो पाता है। यह दोनों ही शरीर के लिए एक दूसरे से पूरी तरह से विपरीत हैं। जैसे आयुर्वेद के मुताबिक चाय और नमक एक दूसरे से बिलकुल अलग हैं ठीक उसी प्रकार चाय और पोहा भी हैं। 

इसे भी पढ़ें - गर्मी में ज्यादा सौंफ खाने से हो सकते हैं कई नुकसान, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में

चाय की जगह क्या लें? 

डाइटिशियन के मुताबिक चाय की जगह आप विटामिन सी युक्त कोई जूस या फिर ड्रिंक पी सकते हैं। दरअसल, विटामिन सी शरीर में आयरन के अवशोषण को बढ़ावा देता है। इसे पीने से शरीर में आयरन के साथ ही विटामिन सी के भी फायदे मिल सकते हैं। 

Read Next

गर्मियों में पेट को ठंडक पहुंचाने के लिए घर में बनाएं गुलकंद शेक, जानें तरीका और फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version