Fri Sep 11, 2026 | 10:48 PM IST

Expert

नीम, करेला और जामुन का जूस पीने से मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

Neem Karela Jamun Juice Benefits: नीम करेला जामुन का जूस पीने से स्वास्थ्य संबंधी अनेक लाभ मिल सकते हैं, लेकिन डॉक्टर की सलाह के बिना इसका सेवन न करें।

Neem Karela Juice Pine Ke Fayde: नीम, करेला और जामुन तीनों के ही स्वास्थ्य संबंधी अनेक लाभ हैं। इन दिनों नीम, करेला और जामुन के जूस का सेवन काफी ट्रेंड में है। डॉक्टर्स भी इसका सेवन करने की सलाह देते हैं। यह फाइटो न्यूट्रिएंट्स, डाइट्री फाइबर और कई अन्य विटामिन और मिनरल्स के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो इसे काफी स्वास्थ्यवर्धक बनाते हैं। लोग लोग बाजार में मिलने वाले नीम, करेला और जामुन जूस का सेवन करते हैं, लेकिन आप घर पर तीनों सामग्रियों का रस निकालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। नीम, करेला और जामुन का जूस पीने से सेहत को कौन-कौन से लाभ (Neem Karela Jamun Juice Benefits In Hindi) मिलते हैं, इसके बारे में अधिक जानने के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। आइए इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Neem karela jamun juice benefits in hindi

नीम करेला जामुन जूस के फायदे- Neem Karela Jamun Juice Benefits In Hindi

डायटीशियन गरिमा के अनुसार नीम करेला और जामुन का जूस पीने की सलाह सबसे ज्यादा डायबिटीज रोगियों को दी जाती है। ब्लड शुगर कंट्रोल करने में ये तीनों ही सामग्रियां बहुत लाभकारी होती हैं। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है। इसके अलावा भी नीम करेला जूस का सेवन करने के अनेक फायदे हैं जैसे:

1. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है और सर्दी, जुकाम, बुखार जैसे वायरल संक्रमणों के जोखिम को कम करता है।

2. आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक है।

3. अग्न्याशय, लिवर और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

4. मेटाबॉलिज्म को तेज करने और ग्लूकोज को मेटाबॉलाइज करने में मदद करता है।

5. कील-मुंहासों से लड़ने में मददगार है, दाग-धब्बों को साफ करता है और निखरी त्वचा पाने में मदद करता है।

इसे भी पढें: फैटी लिवर में दही खाना चाहिए या नहीं, जानें एक्सपर्ट की राय

6. पेट में गैस, कब्ज, ब्लोटिंग, अपच जैसी समस्याओं से लड़ने में मदद करता है।

7. यह शरीर में जमा चर्बी और अतिरिक्त वजन को कम करने में मदद करता है।

8. मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। चिंता और तनाव कम करने में सहायक है। साथ ही याददाश्त को बेहतर बनाने में मदद करता है।

9. जोड़ों में दर्द आदि की समस्या से छुटकारा पाने में मदद करता है, क्योंकि यह यूरिक एसिड को कंट्रोल में रखता है।

10. ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखता है, सूजन से लड़ने में मदद करता है और हृदय संबंधी रोगों जैसे हार्ट, अटैक और स्ट्रोक के जोखिम को कम  कम करता है।

इसे भी पढें: इन विटामिन्स और मिनरल्स की अधिकता भी हो सकती है खतरनाक, जानें क्या होते हैं नुकसान

एक्सपर्ट क्या सलाह देते हैं

डायटीशियन गरिमा के अनुसार आपको डॉक्टर से सलाह लिए बिना नीम करेला और जामुन के जूस का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर आप डॉक्टर के परामर्श के बिना इसका सेवन करते हैं, तो इससे सेहत को नुकसान भी पहुंच सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि डॉक्टर आपकी शारीरिक जांच करके, और स्वास्थ्य समस्याओं के आधार पर इसकी सही मात्रा निर्धारित करते हैं। साथ ही बहुत सी स्थितियों में इससे बचने की सलाह भी देते हैं। इसलिए कभी भी खुद से नीम करेला और जामुन का जूस न पिएं। डॉक्टर से सलाह लेने पर ही इसका सेवन करें।

All Image Source: Freepik.com

Read Next

दही रोटी खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, शरीर बनता है मजबूत

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vineet Kumar

Vineet Kumar

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रहे विनीत को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 3 साल से ज्यादा का अनुभव है। विनीत को हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। वे विभिन्न संस्थानों में इस बीट पर काम कर चुके हैं। फीचर स्टोरीज के अलावा विनीत को राजनीति और देश-विदेश की खबरें लिखने की भी अच्छी समझ है। विनीत ने दिल्ली विश्विविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पीजी डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 13, 2022 12:20 IST

    Published By : Vineet Kumar

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content