Fri Sep 11, 2026 | 09:18 PM IST

Expert

चना खाने के बाद होने लगता है पेट दर्द? बचाव के लिए अपनाएं ये 4 उपाय

कई बार चना खाने की वजह से पेट में दर्द या पेट फूलने की समस्या हो जाती है। इससे बचने के लिए जरूरी उपाय आजमाने चाहिए।

Tips To Get Rid Of Stomach Pain After Eating Chickpeas In Hindi: चना खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते हैं। हमारे यहां अक्सर बड़ी पार्टीज में खाने के लिए छोले या चने परोसे जाते हैं। छोले भटूरे तो हमारे यहां बहुत प्रचलित फूड है, जिसे बच्चा या बुजुर्ग सब बहुत ज्यादा चाव से खाते हैं। लेकिन, कभी-कभी चने या छोले खाने की वजह से पेट में दर्द या गैस की समस्या हो जाती है। दरअसल, चने में कई ऐसे टॉक्सिक सब्सटेंस होते हैं, जो आसानी से डाइजेस्ट नहीं होते हैं। वहीं, पके हुए चने में कॉम्प्लेक्स शुगर, डिसैकराइड्स (disaccharides), मोनोसैकेराइड्स (monosaccharides ) और पॉलीओल्स (polyols) भी होते हैं, जिन्हें पचाना मुश्किल हो सकता है और ये आंतों द्वारा पूरी तरह से एब्जॉर्ब नहीं होते हैं। ये शुगर बड़ी आंत में बैक्टीरिया द्वारा फर्मेंटेड (एक किस्म की रासायनिक प्रक्रिया, जिसमें एक या एक से अधिक कार्बनिक कंपाउंड को ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में सिंपल कंपाउंड में बदले जाते हैं) होती हैं और आंतों में सूजन पैदा करती हैं या आंत के भीतर गैस फंस जाती है, जो असुविधा का कारण बनती है। सवाल है ऐसे में क्या किया जा सकता है? छोले या चने के कारण हो रहे पेट दर्द को कम करने के लिए, क्या कर सकते हैं।  इस बारे में हमने डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की।

पानी में अच्छी तरह भिगोएं

Tips To Get Rid Of Stomach Pain After Eating Chickpeas

चने से जुड़ी पेट दर्द की समस्या को कम करने के लिए जरूरी है कि आप चनों को पाकने से पहले अच्छी तरह पानी में भिगो लें। चने में मौजूद ओलिगोसेकेराइड पानी में आसानी से घुल जाता है। इसके बाद, चनों को अच्छी तरह पकाएं ताकि पेट में दर्द की समस्या न हो। दरअसल, ओलिगोसेकेराइड ही वह तत्व है, जिसके कारण पेट का फूलना, गैस या पेट दर्द की समस्या हो सकती है। पानी में अच्छी तरह भीगने की वजह से ओलिगोसेकेराइड की मात्रा में कमी आती है, जिससे पेट से जुड़ी समस्याओं का रिस्क कम हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: भीगे चने खाने से सेहत को मिल सकते हैं ये 6 फायदे, रोज सुबह खाली पेट करें सेवन

एंजाइम सप्लीमेंट लें

जैसा कि कुछ देर पहले ही आपको बताया गया है कि चने में मौजूद ओलिगोसेकेराइड (oligosaccharides) की वजह से इसे पचाना मुश्किल हो जाता है। आप चाहें, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ऐसे एंजाइम सप्लीमेंट ले सकते हैं, जो खाना पचाने में मदद करते हैं। वैसे भी चनों में मौजूद ओलिगोसेकेराइड आसानी से हजम नहीं होता है। हमारा शरीर इस तरह के शुगर को पचा नहीं पाता है, क्योंकि हम पर्याप्त मात्रा में अल्फा-गैलेक्टोसिडेज, एंजाइम का उत्पादन नहीं करते हैं। ऐसे में एंजाइम सप्लीमेंट चनों को पचाने में मदद कर सकता है, जो कि पेट दर्द की समस्या को होने से रोकने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: सुबह खाली पेट भुन हुए चने खाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे

कम मात्रा में खाएं

अगर आपको चने या छोले की वजह से दिक्कत होती है, तो बेहतर है कि आप इसे खाने से बचें। खासकर, अगर आपको हर बार चने या छोले खाने के बाद पेट दर्द होने लगता है, तो इससे पूरी तरह दूरी बना लेना समझदारी है। वहीं, अगर आपको छोले या चने खाने का मन है, तो बहुत कम मात्रा में इसका सेवन करें। ऐसा करने पर आपको पेट दर्द की समस्या नहीं होगी।

पुदीने की चाय पिएं

अगर चने की सब्जी खाने की वजह से आपको पेट दर्द शुरू हो गया है या पेट में ब्लोटिंग की समस्या हो रही है, तो आप पुदीने की चाय बनाकर पी सकते हैं। विशेषज्ञों की मानें, तो पुदीने की चाय की मदद से ब्लोटिंग और पेट दर्द की समस्या से राहत मिल सकती है। यह आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को भी बेहतर बनाने में मदद करता है।

image credit: freepik

Read Next

Sabudana Side Effects for Babies: बच्चों को नहीं खिलाना चाहिए ज्यादा साबूदाना, जान लें इसके 5 नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 11, 2023 14:00 IST

    Published By : Meera Tagore

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content