Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Doctor Verified

बच्चों की सेहत के लिए हरड़ कैसे फायदेमंद है? जानें आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से

बच्चों में कई स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए हरड़ को फायदेमंद माना गया है। जानें बच्चों के लिए यह कैसे फायदेमंद है?

How To Use Harad For Kids: बड़ों के मुकाबले बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होती है। इसलिए बच्चे जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। मौसम में बदलाव आने पर भी बच्चों की सेहत पर सबसे पहले असर नजर आता है। ऐसे में बच्चों की डाइट पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है, जिससे इम्यूनिटी बनी रहें। बच्चों की सेहत के लिए कई आयुर्वेदिक औषधियां भी फायदेमंद मानी जाती हैं, जिनमें हरड़ का नाम भी शामिल है। आयुर्वेद के मुताबिक, हरड़ को सेहत के लिए दूसरी मां का दर्जा भी दिया जाता है। इसके सेवन से कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं बच्चों के लिए हरड़ कैसे फायदेमंद है? इस बारे में जानने के लिए हमने सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से बात की।

main - 2025-04-15T124123.119

बच्चों की सेहत के लिए हरड़ कैसे फायदेमंद है?

बच्चे के जन्म से 15 से 20 साल की उम्र तक उसके शरीर में कफज ज्यादा होता है। इसका अर्थ है बच्चे के शरीर में कफज ज्यादा बनता है और शरीर भारी होता है। ऐसे में हरड़ का सेवन करना फायदेमंद होता है। यह शरीर में कफज कंट्रोल करता है। इसे बच्चों की सेहत के लिए सेहत फायदेमंद माना जाता है।

हरड़ के सेवन से बच्चों को क्या फायदे मिलते हैं? Harad Benefits For Kids Health

बच्चों की डाइट में हरड़ शामिल करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं-

छाती से बलगम निकलता है

बच्चों को खांसी-जुकाम की समस्या जल्दी हो जाती है। ऐसे में छाती में बलगम जमा हो जाता है, जिसे पिघलने में समय लग सकता है। लेकिन हरड़ के सेवन से छाती से बलगम निकलता है। इसका सेवन रोज करने से बलगम और जुकाम से राहत मिलती है।

पेट की गैस से राहत मिलती है

कई बच्चों को पेट में गैस बनने की समस्या भी ज्यादा रहती है। इसका कारण होता है पाचन तंत्र कमजोर होना। अगर बच्चे के पेट में गैस अटक गई है, तो ऐसे में हरड़ रामबाण साबित हो सकती है। इसके सेवन से आंतों की सफाई होती है और पेट में अटकी गैस भी निकल जाती है।

इसे भी पढ़ें- पाचन तंत्र के लिए हरड़ कैसे फायदेमंद है? जानें आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से

इम्यूनिटी बूस्ट होती है

बच्चों की इम्यूनिटी बड़ों के मुकाबले कमजोर होती है। इसलिए बच्चे बीमार भी जल्दी हो जाते हैं। लेकिन हरड़ का सेवन करने से बच्चों की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इससे वायरल-इंफेक्शन जैसी समस्याओं का खतरा भी कम होता है।

पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है

अगर बच्चे को कब्ज, पेट दर्द या अपच जैसी समस्याएं रहती हैं, तो बच्चों की डाइट में हरड़ जरूर शामिल करें। इसके सेवन से पाचन संबंधित समस्याओं से राहत मिलती है और पाचन क्रिया तेज होती है।

इसे भी पढ़ें- ओरल हेल्थ के लिए भी लाभकारी है हरड़, जानें फायदे और उपयोग

एक्सपर्ट टिप

बच्चे को अगर कोई स्वास्थ्य समस्या रहती है, तो किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसे बच्चे की डाइट में शामिल करें। बच्चे को एक से डेढ़ ग्राम पर हरड़ दे सकते हैं। इससे अधिक मात्रा देने से बच्चे की सेहत को नुकसान भी हो सकता है।

निष्कर्ष

लेख में हमने जाना बच्चों की सेहत के लिए हरड़ कैसे फायदेमंद है। इसके सेवन से बगलम और छाती के इंफेक्शन से राहत मिलती है। अगर बच्चे को पाचन संबंधित समस्याएं रहती हैं, तो ऐसे में इसका सेवन जरूर करना चाहिए। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से संपर्क करें।

Read Next

क्या लौंग खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है? जानें आयुर्वेदाचार्य से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Isha Gupta

Isha Gupta

Sub Editor

दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स के साथ हेल्थ बीट पर काम किया। हेल्थ, ब्यूटी, मेंटल हेल्थ और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर लिखने में विशेष रूचि है। समस्या को समझना और उन पर गहनता से बात करना पसंद है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 15, 2025 12:49 IST

    Modified By : Isha Gupta
  • Apr 15, 2025 12:49 IST

    Published By : Isha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content