Doctor Verified

क्या हरड़ लिवर के लिए अच्छा है? आयुर्वेदाचार्य से जानें

Is It Safe To Take Harad Daily: हरड़ के सेवन से कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिलती है। लेकिन क्या यह लिवर के लिए फायदेमंद होती है? लेख में एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या हरड़ लिवर के लिए अच्छा है? आयुर्वेदाचार्य से जानें


Is Haritaki good for the liver: खराब खानपान और अस्वस्थ जीवनशैली के कारण लिवर हेल्थ को भी नुकसान होता है। अस्वस्थ खानपान के कारण बॉडी में टॉक्सिन्स जाते हैं, जो लिवर में इकट्ठे होने लगते हैं। इनके कारण लिवर से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगता है। इन समस्याओं का खतरा कम करने के लिए डाइट पर ध्यान देना सबसे ज्यादा जरूरी है। ऐसे में बैलेंस्ड डाइट लेनी चाहिए और लाइफस्टाइल को हेल्दी रखना चाहिए। इससे लिवर को डिटॉक्स होने में मदद मिलती है और लिवर हेल्थ इंप्रूव होती है। कई लोग मानते हैं कि लिवर हेल्थ के लिए कई जड़ी-बूटियां भी फायदेमंद होती हैं जिनमें हरड़ भी शामिल है। लेकिन क्या हरड़ वाकई लिवर के लिए फायदेमंद होती है? क्या इसके सेवन से लिवर हेल्थ इंप्रूव होती है? इस बारे में जानने के लिए हमने हरियाणा स्थित सिरसा जिले से रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से बात की है।

01 - 2025-06-09T171432.326

क्या हरड़ लिवर के लिए अच्छा है? Is Harad Good For Liver Health

एक्सपर्ट के मुताबिक लिवर हेल्थ के लिए हरड़ बहुत फायदेमंद होता है। हरड़ विरेचक होती है और शरीर में विरेचन करती है। यह शरीर में वात और पित्त को कंट्रोल करती है। खासकर वात के लिए इसे अनुलोमक माना जाता है। इसे लिवर के लिए टॉनिक की तरह इस्तेमाल किया जाता है। आयुर्वेदिक दवाओं में भी लिवर के लिए दवा बनाने के लिए त्रिफला के साथ हरड़ भी इस्तेमाल की जाती है।

इसे भी पढ़ें- बच्चों की सेहत के लिए हरड़ कैसे फायदेमंद है? जानें आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से

लिवर हेल्थ के लिए हरड़ के फायदे- Harad Benefits For Liver Health

  • लिवर हेल्थ के लिए हरड़ रामबाण की तरह होती है। इसके सेवन से लिवर डिटॉक्स होता है और लिवर में मौजूद टॉक्सिन्स निकलते हैं।
  • हरड़ को डाइट में शामिल करने से लिवर हेल्थ बूस्ट होती है। इससे लिवर से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।
  • हरड़ के सेवन से लिवर सेल्स को स्ट्रेंथ मिलती है। अगर किसी को लिवर से जुड़ी कोई समस्या रहती है, तो आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।
  • हरड़ के सेवन से बॉडी डिटॉक्स होती है। यह बॉडी से टॉक्सिन्स निकालने और बॉडी को क्लीन करने में मदद करता है।
  • यह शरीर में बढ़े हुए कफ को कम करता है और त्रिदोष को संतुलित करता है। इसके सेवन से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बढ़ती है।

इसे भी पढ़ें- पाचन तंत्र के लिए हरड़ कैसे फायदेमंद है? जानें आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से

सेहत के लिए हरड़ के फायदे- Health Benefits of Harad

  • हरड़ को आयुर्वेद में मां का दर्जा दिया गया है। इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और बीमारियों का खतरा कम होता है।
  • हरड़ के सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। अगर किसी को भूख कम लगती है, तो हरड़ के सेवन से प्राकृतिक रूप से भूख भी बढ़ती है।
  • अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए रोज दवा लेते हैं, तो इसका सेवन किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह पर ही करें।
  • हरड़ पाचन शक्ति को दुरुस्त रखता है और इसके सेवन से पाचन क्रिया स्वस्थ रहती है।

निष्कर्ष

एक्सपर्ट के मुताबिक लिवर हेल्थ के लिए हरड़ बहुत फायदेमंद होती है। इसे अधिकतर लिवर टॉनिक में इस्तेमाल किया जाता है। इसके सेवन से लिवर सेल्स को स्ट्रेंथ मिलती है और लिवर हेल्थ इंप्रूव होती है। हरड़ को डाइट में शामिल करने से लिवर से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है। इसका सेवन दूध या पानी में मिलाकर कर सकते हैं। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस विषय पर ज्यादा जानने के लिए किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर से संपर्क करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • क्या हम रोज हरड़ ले सकते हैं?

    अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं है, तो कुछ मात्रा में इसका सेवन रोज कर सकते हैं। हरड़ के सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और बीमारियों का खतरा कम होता है। डेली डाइट में इसे शामिल करने से डाइजेशन इंप्रूव होता है। 
  • क्या हरड़ खाने से पेट साफ होता है?

    हरड़ के सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। यह पाचन क्रिया को तेज करने में मदद करता है। पाचन संबंधित समस्याओं में भी इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। 
  • हरड़ का चूर्ण किसे नहीं लेना चाहिए?

    प्रेग्नेंट महिलाओं को हरड़ का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए रोज दवा लेते हैं, तो किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें। अगर शरीर में कोई इंफेक्शन या कोई एलर्जी है, तो भी डॉक्टर की सलाह पर इसका सेवन करना चाहिए।

 

 

 

Read Next

Shilajit Benefits For Women: महिलाओं के लिए वरदान है शिलाजीत, खाने से यौन क्षमता में होता है सुधार

Disclaimer