Fruits To Avoid After Workout: शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए सिर्फ हेल्दी फूड्स या वर्कआउट करना ही काफी नहीं होता है। रोजाना सही ढंग से वर्कआउट या एक्सरसाइज का अभ्यास करने और खानपान ठीक रखने से ही शरीर को फायदा मिलता है। किसी भी फूड्स का सेवन गलत तरीके से या गलत समय पर करने से शरीर को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए वर्कआउट या जिम में एक्सरसाइज करने के बाद एक्सपर्ट खानपान से जुड़ी जरूरी बातों का ध्यान रखने की सलाह देते हैं। वर्कआउट करने के बाद अक्सर लोग खानपान से जुड़ी गलतियां कर बैठते हैं, जिसके परिणाम गंभीर हो सकते हैं। कुछ लोग वर्कआउट करने के बाद फलों का सेवन करने लगते हैं, आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं वर्कआउट करने के बाद किन फलों का सेवन नहीं करना चाहिए?
वर्कआउट करने के बाद कौन सा फल नहीं खाना चाहिए?- Fruits To Avoid After Workout in Hindi
वर्कआउट के बाद गलत डाइट लेने से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। वजन बढ़ने से रोकने और शरीर को फिट रखने के लिए ज्यादातर लोग वर्कआउट या एक्सरसाइज का अभ्यास करते हैं। एक्सरसाइज करने के बाद शरीर थक जाता है, इस स्थिति में लोग फलों का सेवन करते हैं। फल खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिल जाती है। लेकिन वर्कआउट के तुरंत बाद गलत तरीके से कुछ फलों का सेवन करने से शरीर को नुकसान भी पहुंच सकता है।
इसे भी पढ़ें: पोस्ट वर्कआउट सप्लीमेंट्स क्या होते हैं? क्या ये वाकई बॉडीबिल्डिंग के लिए होते हैं जरूरी
आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वीडी त्रिपाठी कहते हैं कि, "जिम में एक्सरसाइज या वर्कआउट करने वाले लोग अक्सर पोस्ट वर्कआउट डाइट लेते हैं। कुछ लोग इस समय प्रोटीन शेक का सेवन करते हैं, तो कुछ लोग फल या फलों के जूस का भी सेवन करते हैं। लेकिन इस समय फलों का सेवन करते समय सावधानियों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। वर्कआउट के तुरंत बाद कुछ फलों का सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।"
वर्कआउट के तुरंत बाद इन फलों का सेवन करने से बचना चाहिए-
1. संतरा
वर्कआउट के तुरंत बाद संतरे का सेवन करने से बचना चाहिए। संतरा खट्टा यानी एसिडिक होता है और इसकी तासीर भी ठंडी होती है। वर्कआउट के तुरंत बाद इसका सेवन करने से शरीर का तापमान बिगड़ सकता है और कई समस्याएं हो सकती हैं।
2. अंगूर
अंगूर भी एक एसिडिक फल ही है। वर्कआउट करने के तुरंत बाद अंगूर का सेवन करने से सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं का खतरा रहता है। वर्कआउट के बाद शरीर हाइपर रहता है, इसलिए ऐसे समय में अंगूर खाने या इसका जूस पीने से बचना चाहिए।
3. स्ट्रॉबेरी
वर्कआउट करने के तुरंत बाद स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से भी बचना चाहिए। वर्कआउट के तुरंत बाद इसका सेवन करने से शरीर का तापमान अनियंत्रित हो सकता है। वर्कआउट के 20 मिनट बाद इसका सेवन किया जा सकता है।
4. ब्लूबेरी
ब्लूबेरी का सेवन वैसे तो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन वर्कआउट के तुरंत बाद इसका सेवन करने से शरीर को कई गंभीर नुकसान पहुंच सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: एक्सरसाइज के बाद ड्राई फ्रूट्स खाना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे-नुकसान
वर्कआउट करने के बाद इन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा वर्कआउट के बाद आपको एल्कोहल और कैफीन का भी सेवन नहीं करना चाहिए। यही नहीं वर्कआउट के बाद मिर्च और मसालेदार खाना खाने से परहेज करें। वर्कआउट के बाद एक्सपर्ट की सलाह लेकर डाइट फॉलो करने से ज्यादा फायदा मिलता है।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version