Are Post Workout Supplements Necessary: बॉडीबिल्डिंग करने वाले लोगों को हमेशा यह सलाह दी जाती है कि एक्सरसाइज के बाद एक पोषण से भरपूर मील जरूर लें, जिसमें सभी जरूरी मैक्रो और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स मौजूद हों। क्योंकि इससे एक्सरसाइज के बाद शरीर की बेहतर रिकवरी में मदद मिलती है। लेकिन बहुत से लोग जो एक अच्छी मील नहीं ले पाते हैं, वे एक्सरसाइज के बाद रिकवरी के लिए पोस्ट वर्कआउट सप्लीमेंट्स लेते हैं। जैसे कि नाम से ही पता चलता है, ये सप्लीमेंट वर्कआउट के बाद शरीर की रिकवरी में मदद मिलती है। लेकिन आजकल पोस्ट वर्कआउट सप्लीमेंट लेना एक फैशन की तरह हो गया है। ज्यादातर बॉडी बिल्डर्स एक्सरसाइज के बाद इन सप्लीमेंट्स को जरूर लेते हैं। यहां तक कुछ लोगों को तो यह गलतफहमी है कि अगर वे पोस्ट वर्कआउट सप्लीमेंट नहीं लेंगे, तो इससे उनकी मांसपेशियों को नुकसान पहुंचेगा। लेकिन क्या वाकई ऐसा है? क्या वाकई एक्सरसाइज के बाद पोस्ट वर्कआउट लेने जरूरी होता है? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने फिटनेस कोच, न्यूट्रिशनिस्ट और सप्लीमेंट स्पेशलिस्ट विनीत कुमार से बात की।
लोगों तक फिटनेस से संबंधित जरूरी जानकारियां पहुंचाने के लिए ओनलीमायहेल्थ ने एक स्पेशल फिटनेस कैंपेन शुरू किया है, जिसका नाम है "OMH Fitness Guide"। यह एक फिटनेस ट्रेनिंग प्रोग्राम है, जिसमें हम एक्सपर्ट से बातचीत के आधार पर लोगों के साथ एक्सरसाइज और फिटनेस, न्यूट्रिशन और डाइट के साथ ही सप्लीमेंट्स से जुड़ी जरूरी जानकारियां शेयर करते हैं। आज इस कैंपेन की सीरीज "सप्लीमेंट ज्ञान" में हम आपको बताएंगे पोस्ट-वर्कआउट सप्लीमेंट्स क्या होते हैं और क्या एक्सरसाइज के बाद इन्हें लेना जरूरी है?
पोस्ट वर्कआउट सप्लीमेंट क्या होते हैं- What Is Pre Workout Supplement In hindi
एक्सरसाइज के बाद हमारे शरीर को रिकवरी और बेहतर विकास के लिए जरूरी पोषण की बहुत आवश्यक होता है। पोस्ट वर्काआउट सप्लीमेंट्स में शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व होते हैं और इन्हें इस तरह डिजाइन किया गया है कि इनका सेवन करने के बाद 30-60 मिनट के भीतर शरीर में पोषक तत्व अवशोषित हो सकें। ये शरीर में नए मसल टिशू को रिपेयर करने और उनके निर्माण में मदद करते हैं। साथ ही, शरीर को एनर्जी प्रदान करते हैं।
पोस्ट वर्कआउट सप्लीमेंट कौन-कौन से होते हैं- Pre Workout Supplements In hindi
1. प्रोटीन सप्लीमेंट (Protein Supplement)
मसल्स की रिकवरी और निर्माण के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी होता है। यह एक्सरसाइज के बाद मसल टिशू के नुकसान को पूरा करने और इंस्टेंट रिकवरी मं मदद करते हैं। वे प्रोटीन (Whey Protein) शरीर में बहुत तेजी से अवशोषित हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: क्या सिर्फ मसल बिल्डिंग के लिए जरूरी होता है प्रोटीन? जानें स्वस्थ शरीर के लिए इसका महत्व और सही मात्रा
2. कार्बोहाइड्रेट सप्लीमेंट (Carbohydrate Supplement)
एक्सरसाइज के बाद मांसपेशियों को तुरंत कार्बोहाइड्रेट की जरूरत होती है, जिससे कि फिर से मांसपेशियों को एनर्जी मिल सके। बहुत से लोगों के लिए डाइट लेना मुश्किल होता है, वे कार्बोहाइड्रेट सप्लीमेंट्स लेते हैं।
3. मास गेनर (Mass Gainer)
ये सप्लीमेंट कार्बोहाइड्रे, प्रोटीन और फैट का मिश्रण होते हैं। जो वर्कआउट के बाद शरीर की जल्द रिकवरी में में मदद करता है। हालांकि, आमतौर पर लोग वजन बढ़ाने के लिए मास गेनर सप्लीमेंट्स लेते हैं।
4. बीसीएए (BCAA)
ये सप्लीमेंट ल्यूसीन, आइसोल्यूसिन और वेलिन नामक तीन अमीनो एसिड का मिश्रण होता है। साथ ही, इसमें कैफीन और क्रिएटिन जैसे इंग्रीडिएंट्स होते हैं। ये मसल की रिकवरी और शरीर को एनर्जी प्रदान करने में मदद करते हैं।
इससे भी पढ़ें: बॉडीबिल्डिंग करने वालों को कब पड़ती है सप्लीमेंट्स की जरूरत? एक्सपर्ट से जानें किसे यह लेना चाहिए किसे नहीं
5. क्रिएटिन (Creatine)
यह मांसपेशियों में पानी को होल्ड करने में मदद करता है। यह मांसपेशियों का आकार और सहनशक्ति बढ़ाता है। हालांकि, इसे प्री-वर्कआउट के तौर पर भी लिया जा सकता है।
क्या वाकई आपको पोस्ट वर्कआउट सप्लीमेंट जरूरी होते हैं- Are Post Workout Supplement Necessary In Hindi
न्यूट्रिशनिस्ट विनीत के अनुसार, "इसमें कोई संदेह नहीं है कि पोस्ट वर्काउट आपके शरीर की जल्द रिकवरी में मदद करते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि आपको इन्हें लेना ही चाहिए। अगर कोई व्यक्ति एक बैलेंस डाइट लेता है, जिसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट के साथ सभी जरूरी विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं, तो उन्हें पोस्ट वर्कआउट सप्लीमेंट लेने की कोई खास आवश्यकता नहीं होती है। अगर आप वर्कआउट से 2 घंटे पहले एक प्रोटीन, कार्ब्स और फैट से भरपूर मील लेते हैं, तो यह भी आपको वर्कआउट यह भी आपकी मांसपेशियों को रिकवर करने में मदद कर सकता है। अध्ययन में पाया गया है कि आपके शरीर में पहले से मौजूद प्रोटीन एक्सरसाइज के बाद मांसपेशियों की रिकवरी में अधिक मददगार हो सकता है। इसके अलावा, वर्कआउट के बाद भी सिर्फ एक बैलेंस डाइट लेते हैं, तो इससे भी आपको शरीर की रिकवरी में मदद मिलेगी।
इसे भी पढ़ें: प्री-वर्कआउट सप्लीमेंट क्या होते हैं? क्या ये वाकई एक्सरसाइज के दौरान परफॉर्मेंस बढ़ाते हैं?
एक बात जो आपको हमेशा ध्यान रखनी चाहिए, वह यह कि अगर आप अपनी दैनिक कैलोरी की खपत के अनुसार प्रोटीन, कार्ब्स और फैट की जरूरत को पूरा कर लेते हैं, तो आपको कोई सप्लीमेंट लेने की आवश्यकता नहीं होती है। चाहे फिर वह प्री-वर्कआउट हो या पोस्ट वर्कआउट सप्लीमेंट।
All Image Source: freepik