Wed Sep 16, 2026 | 11:25 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

क्या रात का खाना छोड़ना सच में वजन कम करने का आसान तरीका है? एक्सपर्ट से लें सही सलाह

रात का खाना छोड़ने से वजन अचानक से कम हो सकता है लेकिन आगे चलकर आप बीमार पड़ सकते हैं। साथ ही आपके शरीर में ये तमाम प्रकार के बदलाव नजर आ सकते हैं।

अगर आप भी वजन घटाने के लिए रात का खाना छोड़ रहे हैं तो ये आपकी गलतफहमियों में से एक हो सकता है। दरअसल, रात में खाना खाकर वेट लॉस करना असल में अपने साथ किया गया एक ऐसा धोखा है जो पहले तो फटाफट रिजल्ट देता है पर कुछ दिनों बाद यह तरीका आपको बीमार कर सकता है। ये हम नहीं बल्कि डाइट एक्सपर्ट Angelcare-A Nutrition and Wellness Centre की निदेशक, डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन का कहना है। आगे डाइट एक्सपर्ट अर्चना जैन कहती हैं कि पहले 10 दिनों में शरीर में तेजी से बदलाव नजर आते हैं लेकिन बाद में वेट लॉस शरीर के लिए दिक्कत बन जाती है।

रात को खाना छोड़ने से क्या होता है?

जब आप रात में खाना छोड़ने लगते हैं तो आपके शरीर में अचानक से एनर्जी ड्रॉप होता है। इसकी वजह से शरीर रात में सोने और बाकी बॉडी फंक्शन के लिए अपने अंदर की जमा एनर्जी को बर्न करने लगती है। इसकी वजह से शरीर सेल्स में जमा फैट का भी इस्तेमाल करती है जिससे वजन कम होने लगता है। शरीर हाल ही में खाए गए खाने को पचाने के बजाय एनर्जी के लिए जमा हुए ग्लाइकोजन का इस्तेमाल करने लगता है।

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए प्रोटीन क्यों जरूरी है? एक्सपर्ट ने बताए इसके मुख्य कारण

रात का खाना छोड़ने के बाद पहले 10 दिन शरीर में क्या होता है?

एक्सपर्ट अर्चना जैन कहती हैं कि जब आप रात में खाना खाना कम कर देते हैं तो आपकी सेहत काफी हद तक प्रभावित होती है जैसे की पहले कुछ दिन शरीर में कैलोरी की कमी महसूस हो सकती है। धीरे धीरे यह कमी शरीर में न्यूट्रिशनल कमियों जैसे विटामिन, मिनरल और प्रोटीन के रूप में नजर आ सकती है जिससे आपको कमजोरी हो सकती है और उठने बैठे के दौरान चक्कर आ सकते हैं। इसके अलावा आपको ये बदलाव नजर आ सकते हैं-

ब्लड शुगर गिर सकता है

शाम को खाना न खाने से रात भर में आपका ब्लड शुगर और इंसुलिन लेवल तेजी से गिरता है, जिससे सुबह थकान और हल्का सिरदर्द रह सकता है। आपको अगले दिन हर समय शरीर में डलनेस महसूस हो सकती है और नींद आ सकती है।

भूख बढ़ाने वाले हार्मोन बढ़ने लगते हैं

रात को खाना छोड़ने से घ्रेलिन यानी भूख बढ़ाने वाले हार्मोन बढ़ जाते हैं जिससे तेजी से भूख लगती है और क्रेविंग तेज हो जाती। इससे शरीर पर प्रेशर पड़ता है कार्टिसोल बढ़ने लगता है जिससे स्ट्रेस पैदा होता है और शरीर में डोपामाइन हार्मोन की कमी होने लगती है जिससे व्यक्ति दुखी हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: डेस्क जॉब संघर्ष से लड़कर ऑस्‍ट्रेल‍िया की पायल ने घटाया 23 Kgs, बनीं दूसरों की प्रेरणा, जानें इनका सफर

कुछ लोगों को नींद नहीं आती है

रात को खाना छोड़ने से कुछ लोगों को नींद आने में दिक्कत महसूस हो सकती है जबकि कुछ लोग बेचैन या परेशान होकर जाग जाते हैं। कम ब्लड शुगर के कारण कोर्टिसोल लेवल बढ़ जाता है जिससे व्यक्ति को स्ट्रेस में नींद नहीं आती है।

1 (11)

10वें दिन तक मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है

इस तरह से हर रात खाना छोड़ने से 10वें दिन तक मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। अगर आपके शरीर को लंबे समय तक कैलोरी की कमी महसूस होती है तो वह एनर्जी बचाने के लिए आपके रेस्टिंग मेटाबॉलिक रेट को थोड़ा कम कर सकता है। इससे शरीर के खाना खाने का पैटर्न बदल जाता है जिससे धीरे धीरे कमजोरी होने लगती है।

रात में हल्का खाना खाएं

अंत में डाइट एक्सपर्ट कहती हैं कि रोजाना रात में खाना छोड़ने से अच्छा है कि आप हल्का खाना खाएं। आप रात में सोने से 2 घंटे पहले खाना खाएं जिससे खाना पूरी तरह से पच जाए और आपका वजन भी न बढ़े। इसके अलावा ध्यान रखें कि आपकी थाली में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होनी चाहिए और कार्ब्स व फैट की मात्रा कम होनी चाहिए। इसके अलावा रात में खाना खाने के बाद लगभग 35 मिनट वॉक करें जिससे मेटाॉलिज्म सही रहे, वजन न बढ़े और शुगर स्पाइक से बचाव हो।

Public Health Nutrion जर्नल में प्रकाशित इस शोध की भी मानें तो खाना छोड़ने, खासकर रात का खाना छोड़ने से रोजाना मिलने वाली एनर्जी कम हो जाती है और समय के साथ सेहत पर बुरा असर डाल सकती है।

निष्कर्ष:

अंत में एक्सपर्ट अर्चना जैन कहती हैं कि रात में खाना खाना बंद न करें बल्कि खाना कम कर दें। ध्यान रखें कि तेजी से वजन कम होना सेहत के लिए कभी भी फायदेमंद नहीं है। आपको धीरे-धीरे वजन कम करना है और संतुलित मात्रा में कम करना है। अचानक से कुछ भी ऐसा न करें जिससे तेजी से वजन गिरे और बाद में आप बीमार पड़ जाए।

FAQ

  • वजन कम करने के लिए रात में कैसा खाना खाना चाहिए?

    वजन कम करने के लिए रात में हल्का भोजन करें जिसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक और कार्ब्स व फैट की मात्रा कम हो। सोने से 2 घंटे पहले खाएं।
  • रात के खाने के बाद टहलना क्यों जरूरी है?

    रात के खाने के बाद लगभग 35 मिनट टहलने से मेटाबॉलिज्म सही रहता है, वजन बढ़ने से बचाव होता है और शुगर स्पाइक को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

Read Next

वजन घटाने के लिए प्रोटीन क्यों जरूरी है? एक्सपर्ट ने बताए इसके मुख्य कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 16, 2026 21:14 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content