हम हेल्दी स्नैक्स खाते हैं और हमें लगता है कि हम तो शरीर के लिए सभी पोषक तत्वों का सेवन कर रहे हैं। इससे शरीर में किसी तरह की कोई कमी नहीं होगी और सेहत दुरुस्त बनी रहेगी। यही कारण है कि जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, वे अक्सर स्नैक्स में हेल्दी चीजों को शामिल करने की कोशिश करते हैं और कई बार अनजाने में जरूरत से ज्यादा हेल्दी स्नैक्स का सेवन कर बैठते हैं। हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि जरूरत से ज्यादा हेल्दी स्नैकिंग करने से हमारे शरीर में पोषक तत्वों का बैलेंस बिगड़ सकता है। सवाल है, क्या वाकई ऐसा होता है? आइए, जानते हैं नोएडा सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में Consultant - Dietetics वंदना राजपूत की क्या राय है?
क्या जरूरत से ज्यादा हेल्दी स्नैक्स खाने से पोषक तत्वों बैलेंस बिगड़ता है?
-1782989396161.jpg)
स्नैक्स, जो कि दो मुख्य मील के बीच खाया जाती है। आमतौर पर हेल्दी स्नैक्स को अच्छा माना जाता है, क्योंकि इससे आपको एनर्जी मिलती है और आपकी छोटी-छोटी भूख में भी कमी आती है। वैसे भी एक्सपर्ट कहते हैं कि कम मात्रा में हेल्दी चीजें खाने से वजन नहीं बढ़ता है। बहरहाल, जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या जरूरत से ज्यादा हेल्दी स्नैक्स खाने से पोषक तत्वों का बैलेंस बिगड़ सकता है? इस बारे में एक्सपर्ट बताती हैं, ‘स्नैक्स चाहे हेल्दी हो या अनहेल्दी, अगर किसी भी तरह की चीज की अति होती है, इससे शरीर में पोषक तत्वों का संतुलन बिगड़ सकता है। असल में, हमारा शरीर मैक्रोन्यूट्रिएंट्स (जैसे कार्बोहाइड्रेट, फैट और प्रोटीन) के एक बेहद बैलेंस्ड रेशियो यानी अनुपात पर काम करता है, इसलिए बहुत अधिक मात्रा में हेल्दी स्नैक्स खाने से शरीर में कैलोरी की अधिकता (कैलरी सरप्लस) या पोषक तत्वों के असंतुलन हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: रोज अलग समय पर खाना खाने का पेट पर क्या असर पड़ता है? एक्सपर्ट से जानें
ओवर हेल्दी स्नैक्स खाने के नुकसान
कैलोरी का बढ़नाः हम लोग कई बार वजन संतुलित बनाए रखने के लिए बादाम, अखरोट पीनट बटर जैसी चीजों का सेवन अध्कि मात्रा में करने लगते हैं। इन तमाम चीजों में कैलोरी की अधिकता पाई जाती है। जब आप हेल्दी दिखने वाले इन स्नैक्स को ओवरईट करते हैं, तो इसकी वजह से कैलोरी इनटेक बढ़ जाता है, जिससे वेट गेन हो सकता है।
गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याः पाचन संबंधी समस्याओं से बचने के लिए लोग अक्सर फाइबर युक्त चीजों का सेवन अधिक करते हैं। इसमें कोई बुराई नहीं है, लेकिन इसकी अधिकता सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। जैसे सीड्स या कच्ची सब्जियों का अधिक मात्रा में सेवन करन से पेट में अकड़न, कब्ज और ब्लोटिंग जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
ब्लड शुगर का बढ़नाः ज्यादातर लोग ऐसे हेल्दी स्नैक्स चुनते हैं, जो बाजार में रेडी टू ईट मौजूद हैं। क्या आप जानते हैं कि बाजार में मिलने वाले रेडी टू ईट स्नैक्स में एडेड शुगर कर उपयोग काफी ज्यादा मात्रा में किया जाता है। जब आप दिनभर इसका सेवन थोड़ी-थोड़ी मात्रा में करते हैं, तो इसकी वजह से ब्लड शुगर का स्तर लगातार बढ़ा रहता है, जो शरीर को स्टोर्ड फैट बर्न करने से रोकता है।
इसे भी पढ़ें: हर दिन एक ही समय पर खाना खाने से कैसे सुधरता है डाइजेशन? एक्सपर्ट से जानें
एक दिन में कितनी बार हेल्दी स्नैक्स खाएं?
वंदना राजपूत के अनुसार एक दिन में एक से तीन बार हेल्दी स्नैक्स का सेवन किया जाना काफी होता है। इसमें 200 से 300 कैलोरी प्रति स्नैक्स में शामिल किया जाना चाहिए। इसका मतलब है कि स्नैक्स के तौर पर जिस भी चीज का सेवन किया जा रहा है, उसमें प्रोटीन, फाइबर जैसे पोषक तत्व होने चाहिए। इनका बैलेंस अधिक जरूरी है। हालांकि, जो लोग सिडेंटरी लाइफस्टाइल जीते हैं यानी अधिकतर समय डेस्क जॉब पर बिताते हैं, उनके लिए दिन में एक बार स्नैकिंग करना काफी होता है। वहीं, जो लोग थोड़े-बहुत शारीरिक रूप से एक्टिव होते हैं, उन्हें दिन में 1-2 बार स्नैकिंग करनी चाहिए और जो लोग एथलीट या स्पोर्ट्समैन हैं, उन्हें दिन में तीन बार स्नैक्स का सेवन करना चाहिए। उन्हें अपनी स्नैक्स में क्या-क्या शामिल करना है, इस बारे में एक्सपर्ट की सलाह लेना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें: क्या डायबिटीज में मेटाबोलिज्म धीमा हो सकता है? मानें एक्सपर्ट की बात
निष्कर्ष
स्नैक्स में हेल्दी विकल्पों को चुनना जरूरी होता है, हालांकि किसी भी चीज की अति सही नहीं है। स्नैक्स में भी आप क्या चीजें खानी है, इस संबंध में सही जानकारी होना आवश्यक है। अगर आपको यह समझ नहीं आ रहा है कि हेल्दी स्नैक्स में क्या शामिल करें, तो बेहतर होगा कि इस बारे में आप एक्सपर्ट की सलाह ले लें। वे आपकी जीवनशैली, दिनचर्या आदि चीजों को ध्यान में रखते हुए सही डाइट का सुझाव दे सकते हैं।
All Image Credit: Freepik
FAQ
अधिक मात्रा में फाइबर युक्त स्नैक्स खाने से पेट क्यों फूलता है?
फाइबर पाचन के लिए अच्छा होता है, लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से पेट में अकड़न, गैस, कब्ज और ब्लोटिंग जैसी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं हो सकती हैं।हेल्दी स्नैक्स खाने के बावजूद वजन क्यों बढ़ता है?
हेल्दी स्नैक्स में आमतौर पर लोग बादाम और पीनट बटर आदि का सेवन करते हैं। ये कैलोरी-डेंस होती हैं। जरूरत से ज्यादा इनका सेवन करने से शरीर में 'कैलोरी सरप्लस' हो जाता है, जिससे वजन घटता नहीं, बल्कि वेट गेन होने लगता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jul 02, 2026 18:24 IST
Modified By : Meera Tagore Jul 02, 2026 18:24 IST
Modified By : Meera TagoreJul 02, 2026 18:24 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Vandana Rajput