बरसात के मौसम में अक्सर कुछ चटपटा खाने का मन होता है। ऐसे में चाट-पकौड़ी खाना लोगों की पहली पसंद होती है लेकिन ये हेल्गी स्नैक्स हैं तो सवाल ये कि खाएं क्या? दरअसल, ये आज की बात नहीं है बल्कि सालों पहले से लोग इस मौसम में मक्के तरह-तरह की चीजें बनाकर खाते थे। कुछ लोगों को भुट्टा उबालकर खाना पसंद है तो कुछ इस आग में भूनकर खाना पसंद करते हैं। अलग-अलग तरीके से लोग इसे बनाते और खाते हैं। पर आज के समय में लोग इस देसी स्नैक्स को छोड़कर तरह-तरह के अनहेल्दी स्नैक्स खा रहे हैं जैसे पिज्जा, बर्गर और नूडल्स। जबकि अगर आप भुट्टा या मक्का खाएं तो ये सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकते हैं कैसे जानते हैं इस बारे में Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bengaluru से।
बरसात में भुट्टा खाने के फायदे
Ms. Edwina Raj बताते हैं कि बारिश के मौसम में मक्का एक लोकप्रिय स्नैक है क्योंकि यह गर्म होता है, पेट भरता है और इसे बनाना आसान है। साथ ही भुट्टा खाने के कई अन्य फायदे भी हैं जिसके बारे में लोग कम जानते हैं जैसे
1. कार्बोहाइड्रेट से भरपूर है
डाइटीशियन बताती हैं कि साबुत मक्का से एनर्जी के लिए कार्बोहाइड्रेट मिलता है। इससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और आपको खाने के तुरंत बाद बेहतर महसूस होगा। इसमें आंत के सूक्ष्मजीवों को संतुलित करने की क्षमता भी होती है जिस वजह से ये पेट के लिए भी फायदे है।
इसे भी पढ़ें: बरसात में प्रग्नेंसी के दौरान खानपान से जुड़ी इन बातों का रखें खास ध्यान
2. फाइबर और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर
भुट्टा खाने से शरीर को फाइबर कुछ प्रोटीन और जरूरी माइक्रोन्यूट्रिएंट्स भी मिलते हैं। ScienceDirect में छपी इस रिसर्च की मानें तो इस साबुत अनाज में कई तरह के फाइटोकेमिकल्स होते हैं जो पुरानी बीमारियों के जोखिम को कम करके सेहत को फायदा पहुंचाते हैं। मक्के में दूसरे साबुत अनाजों की तुलना में पोषक तत्वों और फाइटोकेमिकल्स का एक अनोखा मिश्रण होता है। मक्के के पोषक तत्वों और फाइटोकेमिकल्स में विटामिन A, B, E और K और मिनरल जैसे Mg, P और K होते हैं। इसमें फेनोलिक एसिड और डाइटरी फाइबर शामिल हैं। कई वैज्ञानिक प्रमाणों से पता चला है कि साबुत मक्के का नियमित सेवन करने से दिल की बीमारी, टाइप 2 डायबिटीज और मोटापे जैसी पुरानी बीमारियों का जोखिम कम होता है और पाचन स्वास्थ्य में सुधार होता है।

3. सबसे हेल्दी स्नैक्स है ये
भुट्टा, मानसून में खाए जाने वाले ज्यादा तले-भुने स्नैक्स की तुलना में, सादा उबला या भुना हुआ मक्का ज्यादा पौष्टिक विकल्प है। NIH की इस स्टडी की मानें तो मक्का में बायोएक्टिव कंपाउंड्स होते हैं जैसे पेप्टाइड, पॉलीफेनॉल, कैरोटीनॉयड, पॉलीसेकेराइड और फाइटोस्टेरॉल। ये सभी इम्यून सेल्स को बढ़ावा देते हैं और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही इसके एंटीऑक्सीडेंड और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखते हैं और बीपी कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
डाइट एक्सपर्ट बताती हैं कि मक्के की एक सर्विंग यानी लगभग 1 कप में से लगभग 3 ग्राम डाइटरी फाइबर और 5 ग्राम प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन और मिनरल भी मिल सकते हैं। इसकी नैचुरल मिठास और बढ़िया टेक्सचर की वजह से, इसे मक्खन, चीज या ज्यादा नमक के बजाय थोड़े नींबू, हर्ब्स या मसालों के साथ आसानी से खाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: मानसून में बढ़े सब्जियों के दाम, डॉक्टर से जानें कौन सी सब्जी खाना हेल्दी है और कौन सी नहीं?
खाने से पहले इस बात का रखें ध्यान
हालांकि, मक्का सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होता है। डायबिटीज वाले लोगों या जो लोग अपने कार्बोहाइड्रेट इनटेक पर नजर रखते हैं, उन्हें इसकी मात्रा और इसके साथ खाई जाने वाली दूसरी चीजों का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही कमजोर पाचन वाले लोगों को भी इसे खाने से बचना चाहिए। दरअसल, अगर आपका पेट सेंसिटिव है, तो ज्यादा फाइबर और स्टार्च से पेट फूलने, गैस या अपच की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं, डाइटीशियन ये भी बताती हैं कि बारिश के मौसम में पहले से कटे या ठीक से स्टोर न किए गए मक्के में फंगस और कीटाणु पनप सकते हैं इसलिए इसे ध्यान से खाएं।
निष्कर्ष
मॉनसून में हमेशा ताजा भुट्टे ही खरीदकर खाएं जिसमें काले धब्बे या फफूंद न लगी हो। अच्छा यही रहेगा कि इस मौसम में स्ट्रीट स्नैक्स खरीदने के बजाय मक्के को अच्छी तरह उबालें, स्टीम करें या भूनें। साथ ही याद रखें कि बारिश के मौसम में सबसे हेल्दी विकल्प आमतौर पर कम फैट और नमक के साथ ताजा उबला या भुना हुआ मक्का ही होता है, न कि डीप-फ्राइड या ज्यादा मक्खन वाले मक्के के स्नैक्स इसलिए इसे सादे तरीके से ही खाएं।
FAQ
मक्का कब नहीं खाना चाहिए?
बरसात के मौसम में अक्सर लोगों को पेट भी खराब रहता है ऐसे में मक्का खाने से बचें क्योंकि इसे पचाना आसान नहीं होता। साथ ही डायबिटीज के मरीजों को भी इसे खाने से बचना चाहिए।उबला हुआ मक्का खाने से क्या फायदा होता है?
उबला हुआ मक्का सबसे पहले तो हेल्दी तरीका है इसे खाने का। इससे आपको इसके सभी पोषक तत्व मिलते हैं जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है और कई बीमारियों से बचाव होता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Aug 12, 2026 13:01 IST
Modified By : Pallavi Kumari Aug 12, 2026 13:01 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Edwina Raj