Fri Sep 18, 2026 | 11:34 AM IST

Medically Reviewed by Dr Akshay Chugh

पैदल चलना या साइकिल चलाना, बेली फैट बर्न करने के लिए कौन सी एक्सरसाइज है ज्यादा असरदार?

बेली फैट कम करने के लिए साइकिल चलाना आमतौर पर पैदल चलने की तुलना में थोड़ा ज्यादा असरदार है, क्योंकि इसमें कम समय में ज्यादा कैलोरी बर्न होती है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

इस पेज पर:-


बढ़ता हुआ पेट या बेली फैट आज के समय में एक आम स्वास्थ्य समस्या बन गया है, जिससे छुटकारा पाने के लिए लोग जिम जाने से लेकर कई तरह की कोशिश करते हैं। हालांकि, कार्डियो एक्सरसाइज जैसे पैदल चलना और साइकिल चलाना, बिना किसी महंगे गैजेट्स के पेट की चर्बी घटाने के सबसे पुराने तरीके हैं। अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि पैदल चलना या साइकिलिंग बेली फैट कम करने के लिए सबसे ज्यादा असरदार है। आइए इस बारे में Dr. Akshay Chugh, Internal Medicine & Metabolic Disorders, Metro Hospital and Heart Institute, Noida से जानते हैं।

पैदल चलना या साइकिल चलाना: बेली फैट के लिए क्या है बेहतर?

Dr. Akshay Chugh कहते हैं कि पैदल चलना और साइकिल चलाना, दोनों ही बेहतरीन कार्डियोवस्कुलर एक्सरसाइज हैं। लेकिन जब बात खास तरीके से बेली फैट बर्न करने की आती है, तो इन दोनों के असर, कैलोरी बर्न और मांसपेशियों के इस्तेमाल में कुछ अंतर होते हैं।

विशेषता  पैदल चलना साइकिल चलाना
कैलोरी बर्न (45 मिनट)  लगभग 150 से 200 कैलोरी लगभग 300 से 400 कैलोरी
बेली फैट कम करने की गति  मध्यम गति तेज और ज्यादा असरदार, क्योंकि यह कम समय में ज्यादा कैलोरी बर्न करता है
कोर एंगेजमेंट  कम सीधे तौर पर एंगेजमेंट, पेडल मारते वक्त पेट की मांसपेशियां टाइट रहती हैं

सुरक्षा और किसके लिए बेहतर 

जोड़ों के लिए बहुत सुरक्षित; शुरुआती लोगों, बुजुर्गों या पीठ और कमर दर्द वालों के लिए बेस्ट हाई इंटेंसिटी वाला वर्कआउट; जिन्हें जोड़ों की समस्या नहीं है और जो तेजी से कैलोरी कम करना चाहते हैं।

पैदल चलने का बेली फैट पर असर

Dr. Akshay Chugh के अनुसार, पैदल चलना हमारे शरीर के लिए सबसे नेचुरल और सुरक्षित वर्कआउट माना जाता है। पैदल चलने से बेली फैट पर सकारात्मक असर पड़ता है।

1. फैट बर्निंग में फायदेमंद

जब आप मध्यम गति से 30 से 45 मिनट तक ब्रिस्क वॉक करते हैं, तो आपके दिल की धड़कन ऐसे लेवल पर रहती है जहां शरीर एनर्जी के लिए स्टोर किए गए फैट को ईंधन के रूप में इस्तेमाल करता है।

2. स्ट्रेस हार्मोन कम करना

बेली फैट बढ़ने का एक बड़ा कारण तनाव होता है। रोजाना पार्क या किसी खुली जगह पर वॉक करने से शरीर में कोर्टिसोल यानी स्ट्रेस हार्मोन का लेवल कम होता है, जिससे लोअर बेली फैट को मैनेज किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: बिना जिम जाए कम करनी है पेट की चर्बी? किचन में रखी इन चीजों से बनाएं ये फैट बर्नर ड्रिंक्स

3. जोड़ों के लिए सुरक्षित

बुजुर्गों, बहुत ज्यादा ओवरवेट मरीजों या जिन्हें घुटनों में हल्का दर्द रहता है, उनके लिए बिना किसी गैजेट के वॉक करना सबसे आसान और सुरक्षित विकल्प माना जाता है।

साइकिल चलाने का बेली फैट पर असर

Dr. Akshay Chugh के मुताबिक, साइकिल चलाना एक हाई-इंटेंसिटी वाला कार्डियो वर्कआउट है,जो कम समय में आपके शरीर की ज्यादा कैलोरी बर्न करने के लिए जाना जाता है।

1. तेजी से कैलोरी बर्न करना

45 मिनट साइकिल चलाने से साधारण पैदल चलने के मुकाबले 1.5 से 2 गुना ज्यादा कैलोरी बर्न होती है। जितनी ज्यादा कैलोरी आप बर्न करेंगे, पेट की चर्बी उतनी ही तेजी से पिघलती है।

2. कोर और लोअर बॉडी के लिए फायदेमंद

साइकिल चलाते समय पेडल मारते वक्त आपकी पेट की मांसपेशियां लगातार टाइट रहती हैं और स्थिर बनी रहती हैं। इससे पेट की मांसपेशियों की टोनिंग तेजी से होती है।

3. HIIT का फायदा

साइकिल को आप आसानी से 'इंटरवल ट्रेनिंग' में बदल सकते हैं— जैसे 1 मिनट बहुत तेज़ साइकिल चलाना और 2 मिनट धीमी गति से। यह तरीका बेली फैट को दोगुनी गति से बर्न करता है।

बेली फैट कम करने के लिए क्या है बेहतर?

Dr. Akshay Chugh बताते हैं कि अगर आप 45 मिनट साइकिलिंग और 45 मिनट ही वॉक करें तो दोनों स्थितियों में कैलोरी बर्न अलग-अलग लेवल पर होती है।

  • 45 मिनट की तेज वॉक करने से लगभग 150 से 200 कैलोरी बर्न होती है।
  • 45 मिनट की साइकिलिंग से लगभग 300 से 400 कैलोरी बर्न होती है।

इसलिए, बेली फैट कम करने के लिए साइकिल चलाना वॉक करने से थोड़ा ज्यादा असरदार होता है, क्योंकि यह कम समय में ज्यादा कैलोरी बर्न करता है और पेट के कोर को सीधे एंगेज करता है। हालांकि, पैदल चलना उन लोगों के लिए ज्यादा बेहतर है, जिन्होंने फिजिकल एक्टिविटी शुरू ही की है। इसके साथ ही जिन लोगों की उम्र ज्यादा है या जिन्हें पीठ या कमर दर्द की समस्या हो उनके लिए भी हल्की वॉक फायदेमंद होती है।

साल 2018 में Obesity Facts में प्रकाशित एक स्टडी से पता चलता है कि पैदल चलने की तुलना में साइकिल चलाने से पेट की चर्बी, बॉडी फैट प्रतिशत, वजन और BMI कम करने में ज्यादा मदद मिलती है। 

इसे भी पढ़ें: पेट की चर्बी बढ़ना या पूरे शरीर का वजन बढ़ना, दिल की सेहत के लिए क्या है ज्यादा खतरनाक? डॉक्टर से जानें

पेट की चर्बी घटाने के लिए डॉक्टर के टिप्स

  • इस बात को समझें कि शरीर कभी भी सिर्फ एक हिस्से से फैट कम नहीं करता है। जब आप साइकिलिंग या वॉक से पूरे शरीर की ओवरऑल फैट प्रतिशत कम करते हैं तो बेली फैट अपने आप कम होने लगता है।
  • आप चाहें तो हफ्ते में 3 दिन साइकिल चलाएं और 2 दिन ब्रिस्क वॉक करें। इससे शरीर एक ही वर्कआउट का आदी नहीं होता है और फैट लॉस की स्पीड बनी रहती है।
  • आप भले ही 2 घंटे साइकिल चला लें, लेकिन अगर आपकी डाइट में चीनी, मैदा, फ्राइड फूड और कोल्ड ड्रिंक्स शामिल हैं तो बेली फैट कभी कम नहीं होगा।
  • रोजाना 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लें और 3 से 4 लीटर पानी पिएं ताकि बॉडी का मेटाबॉलिज्म तेज रहे।

डॉक्टर से कब मिलना चाहिए?

अगर आपका बेली फैट बहुत ज्यादा बढ़ गई है, सांस फूलने की समस्या हो रही है या वॉक और साइकिलिंग करते समय सीने में भारीपन या जोड़ों में तेज दर्द होता है तो वर्कआउट शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से सेहत की जांच करवाएं।

निष्कर्ष
बेली फैट कम करने के लिए साइकिल चलाना पैदल चलने की तुलना में थोड़ा ज्यादा असरदार साबित होता है क्योंकि यह कम समय में ज्यादा कैलोरी बर्न करता है और कोर मांसपेशियों को एक्टिव रखता है। इसके बावजूद, पैदल चलना भी अपनी जगह पर सुरक्षित और असरदार विकल्प है। खासकर उन लोगों के लिए जो फिटनेस की शुरुआत कर रहे हैं या जिन्हें जोड़ों से जुड़ी समस्याएं हैं।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • पेट में सबसे अधिक चर्बी क्यों जमा होती है?

    पेट में सबसे ज्यादा चर्बी ज्यादा कैलोरी लेने, शारीरिक गतिविधि की कमी और हार्मोनल असंतुलन के कारण जमा होती है।
  • बिना एक्सरसाइज के बेली फैट कैसे कम करें?

    बिना एक्सरसाइज के बेली फैट कम करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप सही खान-पान और संतुलित आहार अपनाएं। इसके साथ ही हल्की शारीरिक गतिविधियां करें।

Read Next

मखाना खाने से क्या सच में वजन घटता है? एक्सपर्ट से जानें इस बात में है कितना तथ्य

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 18, 2026 10:33 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Sep 18, 2026 10:33 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Akshay Chugh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content