Sat Oct 31, 2026 | 11:08 PM IST

फैट टू फिट

यहां पढ़ें वजन घटाने और बढ़ाने से जुड़े लोगों के निजी अनुभव, जिनसे आपको भी मिलेगा फिटनेस मोटिवेशन

मोटापा जिसे पहले महज एक शारीरिक समस्या समझा जाता था, अब एक बीमारी के रूप में देखा जाने लगा है। मोटापे से कई तरह की जानलेवा बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है, जिनमें डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, कार्डियक अरेस्ट, किडनी स्टोन, अर्थराइटिस, हार्ट अटैक आदि प्रमुख हैं। ऐसे में स्वस्थ जीवन जीने के लिए मोटापे को कम करना और वजन नियंत्रित रखना बेहद जरूरी है। समस्या ये है कि वजन झटपट बढ़ जाता है पर इसे कम करना कुछ लोगों के लिए बहुत मुश्किल हो जाता है। मगर हमारे आसपास ही ऐसे बहुत सारे लोग हैं, जो सही डाइट, लाइफस्टाइल में बदलाव, एक्सरसाइज और जिम आदि के द्वारा अपने मोटापे को कम करके फिट बॉडी पा रहे हैं। 

Onlymyhealth के 'फैट टू फिट' कैंपेन के जरिए हम आप तक ऐसे ही लोगों की कहानियां साझा करते हैं, जिससे आप भी इंस्पायर हों और मोटापा कम करके अपने आपको स्वस्थ रखने की ओर कदम बढ़ा सकें। इन कहानियों को पढ़कर आपको  न सिर्फ फ‍िट बनने का मनोबल मिलता है, बल्कि कुछ ऐसी टिप्स और ट्रिक्स भी पता चल सकती हैं, जिनसे आप कम मेहनत करके ज्यादा अच्छे रिजल्ट हासिल कर सकते हैं। अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं या अपना ट्रांसफॉर्मेशन करना चाहते हैं, तो आप सही जगह हैं। यहां लोगों की वेट लॉस जर्नी के बारे में पढ़ें और खुद को बदलने का संकल्प लेकर आगे बढ़ें। Onlymyhealth पर आपको इन कहानियों के साथ-साथ वेट लॉस से जुड़ी टिप्स, हेल्दी रेसिपीज, डाइट प्लान आदि भी मिल जाएंगे।

Trending

Related Articles