Wed Oct 28, 2026 | 03:29 PM IST

Medically Reviewed by Dr Akhilesh Yadav , Director – Orthopaedics & Joint Replacement Max Super Speciality Hospital, Vaishali, Ghaziabad

कम उम्र में घुटनों से कट-कट की आवाज क्यों आती है? डॉक्टर से जानें

कम उम्र में घुटनों से कट-कट की आवाज आना नॉर्मल है, जिसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे जोड़ों में फ्लूइड की कमी या कमजोर मांसपेशियां। अगर इसके साथ दर्द, सूजन या चलने में परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
कम उम्र में घुटनों से कट-कट की आवाज क्यों आती है? डॉक्टर से जानेंकम उम्र में घुटनों से कट-कट की आवाज क्यों आती है? डॉक्टर से जानें

आज के समय में कई यंग लोगों को कम उम्र में ही घुटनों से कट-कट की आवाज आने और चटकने की आवाज आने लगती है। यह आवाज सीढ़ी चढ़ते समय और कभी-कभी बैठकर उठते समय आती है। इसके साथ-साथ कई लोगों को जोड़ों में दर्द होने, सूजन और चलने में परेशानियां भी होती हैं। इसको लेकर अक्सर लोग परेशान रहते हैं और यह नहीं समझ पाते हैं कि ऐसा क्यों होता है? आइए इस बारे में Dr. Akhilesh Yadav, Joint Specialist, Replacement Surgeon & Director at the Department of Orthopaedics, Max Hospital, Ghaziabad से जानें।

कम उम्र में घुटनों से कट-कट की आवाज आने के कारण

डॉ. अखिलेश यादव के अनुसार, कम उम्र में घुटनों से कट-कट की आवाज आने की समस्या कई कारणों से हो सकती है, जिसमें जोड़ों के फ्लूइड के कम होने, ऑस्टियोआर्थराइटिस की समस्या, कमजोर मांसपेशियों, लंबे समय तक बैठे रहने, कार्टिलेज में चोट और लिगामेंट की चोटों के कारण ऐसा हो सकता है।

1. जोड़ों के फ्लूइड का कम होना

कई बार जोड़ों के बीच मौजूद फ्लूइड के कम होने पर जोड़ों से कट-कट की आवाज आने की समस्या हो सकती है, लेकिन अगर इसके साथ दर्द या सूजन नहीं आती है, तो यह गंभीर समस्या नहीं है।

इसे भी पढ़ें: जोड़ों की सेहत के लिए कैल्शियम के साथ कौन से पोषक तत्व जरूरी हैं? डॉक्टर से जानें

2. फिजिकल एक्टिविटी न करें

आज के समय में यंग लोग पढ़ाई या ऑफिस के कामों के लिए घंटों तक बैठे रहते हैं। इस दौरान पैरों की एक्टिविटीज कम हो जाती हैं और घुटनों के आस-पास की मांसपेशियों को पर्याप्त ब्लड सर्कुलेशन नहीं हो पाता है, जिसके कारण यह परेशानी हो सकती है। लंबे समय तक बैठने के बाद अचानक खड़े होने या घुटने मोड़ने पर आवाज महसूस हो सकती है।

why your knees are clicking at a young age expert medical advice 01why your knees are clicking at a young age expert medical advice 01

3. गलत एक्सरसाइज के कारण

कई बार गलत एक्सरसाइज करने के कारण मांसपेशियों से जुड़ी समस्याएं होने और हड्डियों के असंतुलित होने की समस्या हो सकती है, जिसके कारण जोड़ों से कट-कट की आवाज आ सकती है।

4. कमजोर मांसपेशियों के कारण

मांसपेशियों के कमजोर होने, उनके असंतुलित होने, बढ़ा हुआ दबाव महसूस होने, अधिक वजन बढ़ने, टेंडन और लिगामेंट के घिसने के कारण लोगों हड्डियों से कट-कट की आवाज आ सकती है।

5. कार्टिलेज में चोट लगने

कई बार कार्टिलेज में चोट लगने या लिगामेंट में खिंचाव महसूस होने पर व्यक्ति को जोड़ों से आवाज आने की समस्या होती हैं, लेकिन अगर इसके साथ जोड़ों में दर्द होने और सूजन आने जैसी समस्याएं होती हैं, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

क्या कहती है स्टडी?

साल 2018 में Clinics in Orthopedics Surgery में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, घुटने से आवाज आना ज्यादातर मामलों में बिल्कुल नॉर्मल होता है और इससे चिंता की कोई जरूरत नहीं होती है, हालांकि दर्द या सूजन होने पर डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है। कई बार घुटना रिप्लेसमेंट (TKA) के बाद मरीज मानसिक चिंता के कारण आम आवाजों को भी ज्यादा महसूस करने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें: लंबे समय तक बैठने से बढ़ती है जोड़ों की समस्या? डाइट के साथ इन आदतों में करें बदलाव

घुटनों से जुड़ी किन समस्याओं को नजरअंदाज न करें?

डॉ. अखिलेश का कहना है, घुटनों से आवाज आने के साथ कुछ अन्य लक्षणों या परेशानियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इनके दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

  • घुटने में लगातार दर्द बढ़ने की समस्या।
  • घुटने के आसपास सूजन या गर्माहट महसूस होना।
  • चलते समय घुटने का अस्थिर महसूस होना।
  • घुटने का अचानक मुड़ना।
  • घुटने को मोड़ने या सीधा करने में परेशानी होने।
  • चोट लगने के बाद तेज आवाज आना या घुटने का अटकना।
  • चलने-फिरने या सीढ़ियां चढ़ने में परेशानी होना।

इन लक्षणों की स्थिति में हड्डियों के डॉक्टर से सलाह लें, खासकर चोट लगने के बाद तेज दर्द होने, पैरों पर वजन न रखने या अचानक से तेज सूजन आने पर।

घुटनों को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?

डॉ. अखिलेश के अनुसार, घुटनों को हेल्दी रखने के लिए कुछ अच्छी आदतों को अपनाना जरूरी हैं। ऐसा करने से जोड़ों और हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।

  • नियमित एक्सरसाइज करें और फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाएं।
  • कैल्शियम और विटामिन डी जैसे पोषक तत्वों से युक्त बैलेंस डाइट लें।
  • वजन को नियंत्रित रखें।
  • दर्द होने पर ज्यादा एक्सरसाइज न करें।

डॉक्टर से सलाह कब लें?

जोड़ों से कट-कट की आवाज आने के साथ-साथ दर्द, सूजन और चलने में परेशानी होने जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

निष्कर्ष

कम उम्र में घुटनों से कट-कट या चटकने की आवाज आना आम समस्या है। यह समस्या कार्टिलेज में चोट लगने, मांसपेशियों के कमजोर होने, जोड़ों के बीच मौजूद फ्लूइड के कम होने, फिजिकल एक्टिविटीज न करने और गलत तरीके से एक्सरसाइज करने से भी हो सकती है। अगर इसके साथ व्यक्ति को जोड़ों में दर्द, सूजन और चलने-फिरने में परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • घुटनों को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें?

    घुटनों को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी वजन बनाए रखें, नियमित एक्सरसाइज करें, बैलेंस डाइट लें, सही पोस्चर में बैठें और सही जूते पहनें।
  • स्वस्थ घुटनों के लिए क्या खाएं?

    स्वस्थ घुटनों के लिए डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन सी, के, प्रोटीन और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्वों से युक्त दूध, दही, दालें, हरी पत्तेदार सब्जियों, नट्स, सीड्स और ताजे फलों को डाइट में शामिल करें।

Read Next

→ मोटे लोगों में खर्राटे की समस्‍या अध‍िक क्‍यों होती है? डॉक्‍टर से समझें दोनों का कनेक्‍शन

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 28, 2026 13:47 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Akhilesh Yadav