घुटने का दर्द 40 की उम्र के बाद अक्सर ज्यादा परेशान करता है। दरअसल, इस उम्र के साथ शरीर का मेटाबॉलिज्म गड़बड़ा जाता है जिस वजह से कई न्यूट्रिएंट्स का अवशोषण नहीं हो पाता है। इस वजह से धीमे-धीमे हड्डियों में कमजोरी आ जाती है और घुटने का दर्द बढ़ने बढ़ने लगता है। इसके अलावा भी 40 के बाद घुटने के दर्द के पीछे कई कारण हो सकते हैं जिसके बारे में हमने Dr. M S Somanna, Sr. Consultant - Joint Replacement & Arthroscopic Surgery, Aster CMI Hospital, Bangalore और Dr Sunil Kumar Sharma, Senior Consultant, Orthopaedics, Prayag Hospitals, Noida से बात की।
घुटने का दर्द 40 की उम्र के बाद क्यों बढ़ जाता है?
Dr. Sunil Kumar Sharma बताते हैं कि 40 की उम्र के बाद घुटने का दर्द आम है। उम्र बढ़ने के साथ जोड़ों में स्वाभाविक रूप से टूट-फूट होने लगती है। दरअसल, जब शरीर मल्टीन्यूट्रिएंट्स जैसे कैल्शियम और जिंक को अवशोषित नहीं कर पाता है तो धीमे-धीमे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसके अलावा इन कारणों पर भी ध्यान देना जरूरी है
1. ऑस्टियोआर्थराइटिस के कारण
Dr. M S Somanna कहते हैं कि 40 साल की उम्र के बाद घुटने में दर्द कई वजहों से हो सकता है। इनमें से सबसे आम वजह ऑस्टियोआर्थराइटिस है, क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ घुटने के अंदर का सुरक्षा देने वाला कार्टिलेज धीरे-धीरे पतला हो जाता है। इसके अलावा घुटने की नमी में कमी आ जाती है, हड्डियों में अकड़न होने लगता है जिससे जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है और चलने-फिरने में दिक्कत होने लगती है।
इसे भी पढ़ें: हड्डियां हो रही हैं कमजोर? इस खास गोंद से आ सकती है मजबूती, आयुर्वेदाचार्य से जानें
2. टेंडन या बर्सा में सूजन की वजह से
घुटने के दर्द के अन्य संभावित कारणों में घुटने के आसपास टेंडन या बर्सा में सूजन है जो कि 40 की उम्र के बाद लगभग हर किसी को परेशान करता है। दरअसल, टेंडन में सूजन आमतौर पर टेंडिनाइटिस के कारण होती है। यह उन मोटे रेशेदार बैंड टेंडन में सूजन या जलन है जो आपकी मांसपेशियों को हड्डियों से जोड़ते हैं। इस वजह से जैसे ही आप झुकते हैं तो आपके घुटने में दर्द होने लगता है। इसमें जोड़ को आसानी से हिलाने-डुलाने में परेशानी होती है और टेंडन को हिलाते समय चटकने या रगड़ खाने जैसा महसूस होता है।
3. वजन बढ़ने के कारण
डॉ. सोमन्ना कहती हैं कि ज्यादा वजन वाले लोगों में भी घुटने की समस्या बढ़ जाती है। दरअसल, होता ये है कि वजन बढ़ने की वजह शरीर में एक असंतुलन पैदा होता है जिससे शरीर के निचले हिस्से पर ज्यादा प्रेशर पड़ता है और घुटने में दर्द की समस्या बढ़ जाती है।
इन कारणों से भी 40 के बाद ज्यादा होता है घुटनों का दर्द
डॉ. सोमना कहते हैं कि 40 के बाद जोड़ों में दर्द के कुछ अन्य कारण भी हैं जैसे
- मेनिस्कस की समस्या
-लिगामेंट की चोट
-गाउट
-रुमेटॉयड आर्थराइटिस और जोड़ों से जुड़ी अन्य स्थितियां शामिल हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: जोड़ों के दर्द से हैं परेशान? छुटकारा पाने के लिए अपनाएं R.I.C.E. मेथड, मिलेंगे जबरदस्त फायदे
इन लोगों में 40 की उम्र के बाद ज्यादा होता है घुटने का दर्द
डॉ. एम एस सोमन्ना कहते हैं कि 40 के बाद इन लोगों में घुटने का दर्द ज्यादा हो सकता है जैसे-
- जिन्हें पहले कभी खेल-कूद में चोट लगी हो।
- जो शारीरिक रूप से कठिन काम करते हों।
- जिनकी कूल्हे और जांघ की मांसपेशियां कमजोर हों उनमें इसका खतरा अधिक हो सकता है।
इसके अलावा साल 2023 में Clinical Epidemiology and Global Health में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, घुटने का दर्द लिंग, बढ़ती उम्र और उच्च बीएमआई (BMI) से जुड़ा हुआ है। ऐसे में महिलाओं में पुरुषों की तुलना में दर्द चार गुना अधिक सामान्य देखा गया है।
किन बातों का रखें ध्यान?
40 की उम्र के बाद घुटने में दर्द से बचने के लिए आपको कुछ टिप्स फॉलो करना चाहिए जैसे
- वेट बैलेंस रखें और इसके लिए हेल्दी डाइट लें जैसे कि सबसे पहले एंटी इंफ्लेमेटरी डाइट लें जिसमें लहसुन, अदरक और कुछ गर्म प्रकृति वाले फूड्स होते हैं।
- कैल्शियम से भरपूर फूड्स का सेवन करें।
- नियमित रूप से कम दबाव वाली गतिविधियां जैसे चलना औप साइकिल चलाना या तैरना।
- जांघ और कूल्हे की मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए एक्सरसाइज से पहले वार्म-अप करें।
- अचानक से कोई भी भारी काम करना घुटने का तनाव बढ़ा सकता है जिससे ये समस्या हो सकती है।
निष्कर्ष:
अंत में एक्सपर्ट की सलाह कि आप पहले ही घुटने से जुड़ी समस्याओं की पहचान कर लें और डॉक्टर को दिखा लें जैसे सीढ़ियां चढ़ते समय दर्द, लंबे समय तक बैठने के बाद अकड़न, घुटने को मोड़ने या सीधा करने में कठिनाई, घुटने से चटकने या रगड़ने की आवाज आना, सूजन और रोजमर्रा के काम करने की क्षमता में कमी। शुरुआती मेडिकल जांच से समस्या के असली कारण का पता चल सकता है और समस्या के गंभीर होने से पहले सही इलाज शुरू किया जा सकता है।
दरअसल, घुटने के दर्द को हमेशा उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा नहीं माना जाना चाहिए। इसलिए, लगातार या बढ़ता हुआ दर्द, बहुत अधिक सूजन, रेडनेस या गर्माहट, पैर पर वजन न डाल पाना, घुटने का लॉक हो जाना या चोट लगने के बाद होने वाले दर्द की डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए।
FAQ
घुटनों से नीचे पैरों में दर्द क्यों होता है?
घुटनों से नीचे पैरों में दर्द के पीछे सबसे बड़ा कारण है मासंपेशियों में खिंचाव और ऐंठन, जिसका असर आपके पूरे शरीर पर पड़ता है। इसके अलावा नस दबने की वजह से भी ये समस्या हो सकती है।घुटनों में दर्द होने पर कौन सा तेल लगाएं?
घुटने में दर्द होने पर आप पिपरमिंट और लौंग का तेल लगा सकते हैं जो कि एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है और दर्द व सूजन कम करने में कारगर है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 10, 2026 12:07 IST
Modified By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Sunil Kumar Sharma Sep 10, 2026 12:07 IST
Published By : Pallavi Kumari