Fri Sep 11, 2026 | 06:55 PM IST

Medically Reviewed by Dr. Pooja Pillai , Internal Medicine

पैदल चलना या साइकिल चलाना कौन सा बेहतर है? जानें दिल की सेहत के लिए क्या है फायदेमंद

Walking Vs Cycling for heart health: अगर आप चाहते हैं कि आपको दिल से जुड़ी समस्याएं न हों तो आपको अपनी लाइफस्टाइल में इन दोनों ही चीजों क शामिल करना चाहिए लेकिन सवाल ये है कि क्या बेहतर है। जानते हैं इस बारे में।

Walking Vs Cycling for heart health: दिल की सेहत बेहद जरूरी है और सर्दियों में ये सबसे ज्यादा प्रभावित हो जाती है। दरअसल, सर्दियों में ब्लड सर्कुलेशन हो जाता है जिससे बीपी की दिक्कत बढ़ती है और दिल पर प्रेशर पड़ता है। ऐसी स्थिति में पैदल चलना और साइकिल चलाना मददगार हो सकता है। दरअसल, ये दोनों ही एक्टिविटी शरीर में गर्मी लाने के साथ ब्लड वेसेल्स को चौड़ा करने में मदद कर सकते हैं जिससे बीपी की दिक्कत से बचाव होता है। हालांकि, सवाल ये आता है कि पैदल चलना या साइकिल चलाने, दोनों में से क्या बेहतर है? Dr. Pooja Pillai, Consultant - Internal Medicine, Aster CMI Hospital, Bangalore से जानते हैं।

पैदल चलना या साइकिल चलाना, हृदय के लिए कौन सा बेहतर है-Which is better for the heart: Walking or Cycling?

Dr. Pooja Pillai बताते हैं कि पैदल चलना और साइकिल चलाना, दोनों ही हृदय के लिए अच्छे हैं लेकिन साइकिल चलाने से थोड़ी ज्यादा कसरत हो सकती है क्योंकि यह आपकी हृदय गति को तेज करती है और सहनशक्ति को तेजी से बढ़ाने में मदद करती है। साइकिल चलाने से हृदय की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और खराब कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम होता है। हृदय स्वास्थ्य के लिए पैदल चलना और साइकिल चलाना, दोनों ही बेहतरीन विकल्प हैं। आइए दोनों की तुलना करें।

यह भी पढ़ें- रोज सिर्फ 30 मिनट साइकिल चलाने से तेजी से घटेगा वजन, पेट की चर्बी भी होगी गायब

दिल के लिए साइकिल चलाने के फायदे-Cycling benefits for heart

साइकिल चलाना, पैदल चलने से ज्यादा तीव्र कसरत हो सकती है, खासकर अगर आप ऊपर की ओर या तेज गति से साइकिल चला रहे हों। साइकिल चलाना एक बेहतरीन कार्डियो वर्कआउट है, जो हृदय स्वास्थ्य में सुधार, फेफड़ों की कार्यक्षमता में वृद्धि और हृदय संबंधी स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है। साइकिल चलाने से कई मांसपेशी समूहों पर काम होता है, जिससे पैरों की मजबूती और सहनशक्ति बढ़ती है। साइकिल चलाने से पैदल चलने से ज्यादा कैलोरी बर्न हो सकती है, खासकर ज्यादा तीव्रता पर।

heart_health

दिल के लिए पैदल चलने के फायदे-Walking benefits for heart

दिल के लिए पैदल चलना कई प्रकार से फायदेमंद है। खास बात ये है कि अधिकांश लोगों के लिए पैदल चलना एक आसान और सुलभ व्यायाम है। पैदल चलना एक कम प्रभाव वाली गतिविधि है, जो इसे जोड़ों की समस्या वाले लोगों के लिए उपयुक्त बनाती है। नियमित रूप से पैदल चलने से रक्त संचार में सुधार, रक्तचाप कम और हृदय स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। पैदल चलने से कैलोरी बर्न करने और वजन प्रबंधन में मदद मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- क्या साइकिल चलाने से पुरुषों की प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

पैदल चलना या साइकिल चलाना कौन सा बेहतर है-Which is better for the heart?

अगर आप ज्यादा तेज कसरत की तलाश में हैं, तो साइकिल चलाना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। हालांकि, अगर आप अभी शुरुआत कर रहे हैं तो पैदल चलना एक बेहतरीन शुरुआत हो सकती है। इसके अलावा अगर आपको जोड़ों की समस्या है, तो कम प्रभाव वाली प्रकृति के कारण पैदल चलना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। प्रति सप्ताह कम से कम 150 मिनट मध्यम-तीव्रता वाले एरोबिक एक्सरसाइज, जैसे तेज चलना या साइकिल चलाने का लक्ष्य रखें।

आप पैदल चलने और साइकिल चलाने, दोनों को शामिल करके अपनी दिनचर्या में बदलाव ला सकते हैं। हालांकि, कोई भी नया व्यायाम शुरू करने से पहले, किसी एक्सपर्ट से सलाह लें, खासकर अगर आपको कोई पुरानी स्वास्थ्य समस्या हो।

Read Next

अगर मैं एक दिन में 10 पुश-अप्स करूं तो क्या होगा? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 28, 2025 09:01 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Nov 28, 2025 09:01 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Nov 28, 2025 09:01 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr. Pooja Pillai

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content