Fri Sep 11, 2026 | 07:39 PM IST

Expert

अगर मैं एक दिन में 10 पुश-अप्स करूं तो क्या होगा? एक्सपर्ट से जानें

Roj 10 push up lagane se kya hota hai: पुश अप्स करना आपकी पूरी बॉडी की टॉनिंग में मदद कर सकता है। कैस? आइए जानते हैं अगर मैं एक दिन में 10 पुश-अप्स करूं तो क्या होगा।

Roj 10 push up lagane se kya hota hai: एक्सरसाइज करना सेहतमंद रहने के लिए बेहद जरूरी है। अगर आप एक्सरसाइज नहीं करते तो धीमे-धीमे आपका ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हो सकता है और शरीर के कई अंगों का काम काज स्लो हो सकता है। ऐसे में आप चाहे जो भी एक्सरसाइज करें लेकिन आपको इसे रोजाना एक रूटीन के साथ फॉलो करना चाहिए। एक्सरसाइज की बात करें इसी में पुश अप्स भी आते हैं जिसे करना पूरी बॉडीकी टोनिंग में मदद कर सकता है। कुछ लोग सिर्फ वॉर्म अप करने के साथ पुश अप्स ही लगाते हैं। ऐसे में जानते हैं अगर मैं एक दिन में 10 पुश-अप्स करूं तो क्या होगा (what happens if i do 10 push ups everyday)? विस्तार से जानकारी के लिए हमने डॉ. अंकित बंसल, कंसल्टेंट इंटरनल मेडिसिन एंड इनफेक्शन डिजीज़ श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट दिल्ली से बात की।

रोज 10 पुश-अप्स करना सही है?

डॉ. अंकित बंसल बताते हैं कि अगर आपका शरीर रेगुलर एक्सरसाइज रूटीन में रहा है तो 10 पुश-अप्स लगाना कोई बड़ी बात नहीं है और इससे सेहत को कोई नुकसान भी नहीं है। आप आराम से रोजाना 10 पुश-अप्स लगा सकते हैं और शरीर में तमाम बदलावों को देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: रेगुलर एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट से कम करें प्यूबिक फैट

अगर मैं एक दिन में 10 पुश-अप्स करूं तो क्या होगा?

डॉ. अंकित बंसल बताते हैं कि रोज 10 पुश-अप्स लगाने से भी शरीर में अच्छे बदलाव आने लगते हैं। इससे कंधे, छाती और हाथों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, शरीर का संतुलन और कोर स्टेबिलिटी बेहतर होती है और आपकी बुनियादी ताकत बढ़ती है। नए लोगों के लिए यह एक आसान और सुरक्षित व्यायाम है, जो धीरे-धीरे स्टैमिना और बॉडी पोस्टर को सुधारता है। इसके साथ ही यह थोड़ी कैलोरी भी खर्च करता है, जिससे वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। सबसे बड़ी बात, रोज 10 पुश-अप्स करने से व्यायाम की आदत बनती है, जो आगे चलकर बड़ी फिटनेस दिनचर्या अपनाने में सहायक होती है।

Roj 10 push up lagane se kya hota hai

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में डायबिटीज रोगी महिलाओं के लिए जरूरी है वजन कंट्रोल करना, डॉक्टर से जानें वजन घटाने के टिप्स

रोजाना 10 पुश-अप्स के फायदे

रोजाना 10 पुश-अप्स करने से ऊपरी शरीर की ताकत बढ़ेगी, आपकी छाती, कंधों और ट्राइसेप्स की मांसपेशियों की टोन में सुधार होगा और रोजमर्रा के कामों के लिए आपकी कार्यात्मक फिटनेस बढ़ेगी। इतना ही नहीं, धीमे-धीमे इसका असर आपकी पूरी सेहत पर नजर आ सकता है। जैसे कि

  • -रोज 10 पुश अप्स करना ऊपरी शरीर की ताकत बढ़ाने का काम करता है। इससे आपकी छाती (पेक्टोरल), कंधों और ट्राइसेप्स में मजबूती आती है।
  • -पुश-अप्स आपके पेट और पीठ की मांसपेशियों को सक्रिय करते हैं, जिससे कोर मजबूत होता है और कोर और पीठ को सहारा मिलता है।
  • -पुश-अप्स करने से आपके कंधे और कलाई ज्यादा स्थिर होते हैं, जिससे चोट लगने का खतरा कम हो सकता है।

ध्यान देने वाली बात ये है कि जैसे-जैसे आपकी ताकत बढ़ती है, आपको उठाने और धक्का देने जैसी रोजमर्रा की गतिविधियां करने में आसानी होगी। अगर आपकी आदत बन जाती है तो यह आपको ज्यादा एक्सरसाइज करने के लिए प्रेरित कर सकती है। तो अगर आप रोज पुश अप्स नहीं करते तो इस एक्सरसाइज को अपनी आदत में लाएं।

Read Next

रनिंग के बाद पिएं इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक, मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 21, 2025 17:03 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Nov 21, 2025 17:03 IST

    Published By : Pallavi Kumari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content