Mon Sep 28, 2026 | 01:01 AM IST

Medically Reviewed by Dr Vinay Kumar Bahl , Head of Cardiovascular Sciences & Research - Metro Heart Institute, Noida

अकेलापन कैसे आपके दिल की सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है? डॉक्टर से समझें

अकेलापन सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि दिल की सेहत के लिए भी खतरा बन सकता है। यह क्रॉनिक स्ट्रेस, हार्मोनल असंतुलन और धमनियों में सूजन के जरिए दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ाता है।
अकेलापन कैसे आपके दिल की सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है? डॉक्टर से समझेंअकेलापन कैसे आपके दिल की सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है? डॉक्टर से समझें

आज की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल के दौरान में बहुत से लोग अकेलापन महसूस करते हैं और ज्यादा किसी से बात नहीं कर पाते हैं। ऐसे में अकेलेपन के कारण स्ट्रेस, एंग्जायटी, डिप्रेशन और शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का खतरा बढ़ता है, लेकिन क्या अकेलेपन के कारण दिल के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर हो सकता है? आइए इस बारे में Dr. Vinay Kumar Bahl, Head of Cardiovascular Sciences & Research - Metro Heart Institute, Noida और Dr. N R Shastry, Senior Consultant, Cardiology, The Women’s Hospital से जानें। 

अकेलेपन से दिल पर असर होता है?

डॉ. विनय कुमार बहल के अनुसार, "कई लोग सीने में दर्द, हाई ब्लड प्रेशर या दिल की धड़कन के तेज होने जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं, जबकि जांच में सब कुछ नॉर्मल आता है। ऐसा मानसिक स्ट्रेस या अकेलेपन के कारण होता है।"

डॉ. विनय आगे कहते हैं, "दिल की बीमारियां सिर्फ गलत खान-पान, स्मोकिंग, अल्कोहल का सेवन करने, मोटापे या फिजिकल एक्टिविटी न करने के कारण ही नहीं होती है, बल्कि यह समस्या अकेलेपन और सोशल आइसोलेशन के कारण भी हो सकती है।"

डॉ. एन. आर. शास्त्री के अनुसार, अकेलेपन का सीधा असर भले ही दिल की बीमारी पर न पड़ता हो, लेकिन यह दिल की सेहत से जुड़ा हुआ है। लंबे समय तक अकेला रहने से लगातार स्ट्रेस बना रहता है, जिससे नींद खराब हो सकती है, चिंता या डिप्रेशन हो सकता है और हेल्दी आदतों को बनाए रखना मुश्किल हो सकता है। इसकी वजह से लोग कम एक्टिव हो जाते हैं, स्मोकिंग करने लगते हैं या डॉक्टर के पास जाने में देरी कर देते हैं, जो दिल की सेहत के लिए नुकसानदायक है।

इसे भी पढ़ें: पूरा दिन बैठे रहने से आपके दिल को क्या नुकसान होता है? डॉक्टर से जानें

अकेलापन दिल की सेहत को कैसे प्रभावित करता है?

डॉ. विनय बताते हैं, जब कोई व्यक्ति लंबे समय तक अकेलेपन या सोशल आइसोलेशन का शिकार रहता है, तो उसका शरीर इसे क्रॉनिक स्ट्रेस के रूप में लेता है और हमारा ब्रेन अकेलेपन को एक खतरे की तरह देखता है। इसके कारण शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जो दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ाते हैं। 

1. स्ट्रेस हार्मोन का बढ़ना

अकेलेपन की स्थिति में शरीर लगातार फाइट या फ्लाइट मोड में रहता है। इससे कोर्टिसोल और एड्रेनालाइन जैसे स्ट्रेस हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जो दिल की धड़कन को तेज और ब्लड प्रेशर के स्तर को बढ़ा सकते हैं। 

is there a connection between loneliness and heart health 01is there a connection between loneliness and heart health 01

2. धमनियों में सूजन आना

लगातार स्ट्रेस में रहने से खून की नलियों में सूजन होने लगती है। यह सूजन धमनियों में प्लाक जमने की प्रक्रिया को तेज कर देती है, जिससे एथेरोस्क्लेरोसिस (Atherosclerosis) की बीमारी होती है।

3. ब्लड क्लॉट का खतरा

अकेलेपन या स्ट्रेस में रहना खून गाढ़ा बनाने वाले प्रोटीन्स को बढ़ा सकता है, जिससे नसों में खून के थक्के बनने का खतरा बढ़ जाता है, जो आगे चलकर हार्ट अटैक जैसी गंभीर स्थिति का कारण बन सकता है। 

डॉ. एन. आर. शास्त्री का बताते हैं, "क्लिनिकल प्रैक्टिस में, हम अक्सर ब्लड प्रेशर, स्मोकिंग, एक्सरसाइज और नींद के बारे में पूछते हैं। यह पूछना कि क्या कोई व्यक्ति सामाजिक रूप से जुड़ा हुआ महसूस करता है। अकेले रहने का मतलब यह नहीं है कि कोई व्यक्ति अकेला है और लोगों के बीच रहने वाला व्यक्ति भी अलग-थलग महसूस कर सकता है। अगर यह भावना बनी रहती है, तो किसी भरोसेमंद व्यक्ति या डॉक्टर से बात करना फायदेमंद होता है।"

क्या कहती है स्टडी? 

साल 2022 में American Heart Association में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, रिपोर्ट में पाया गया कि सोशल आइसोलेशन और अकेलेपन का दिल की बीमारी और स्ट्रोक से सबसे गहरा संबंध है। इससे हार्ट अटैक या दिल की बीमारी से मौत का खतरा 29% और स्ट्रोक का खतरा 32% बढ़ जाता है।

साल 2021 में International Journal of Geriatric Psychiatry में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, 72,262 से ज्यादा वयस्कों पर की गई स्टडी में पाया गया कि अकेलापन स्ट्रोक और एनजाइना (सीने में दर्द), साथ ही नींद न आना, डिप्रेशन और शारीरिक रूप से एक्टिव न रहने से जुड़ा था। अकेलापन खराब शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक कमजोरी और अनहेल्दी आदतों (जैसे फिजिकल एक्टिविटीज न करने) से जुड़ा हुआ है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी हर स्थिति में अकेलेपन की समस्या पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। 

इसे भी पढ़ें: क्या अकेलापन बढ़ा रहा है डिमेंशिया का खतरा? जानें डॉक्टर से

दिल की बीमारी के लाइफस्टाइल से जुड़े कारण

अकेलापन इनडायरेक्ट तरीके से भी दिल के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। 

  • अनहेल्दी खान-पान: अकेलेपन या डिप्रेशन से पीड़ित लोग कंफर्ट फूड यानी ज्यादा मीठा, तला-भुना और जंक फूड खाते हैं, जो मोटापे और हाई कोलेस्ट्रॉल कारण है और इससे दिल की सेहत पर असर होता है। 
  • फिजिकल एक्टिविटी न करना
  • नींद की कमी
  • स्मोकिंग करना
  • ज्यादा अल्कोहल का सेवन करना

कैसे पहचानें अकेलेपन के कारण दिल पर हो रहा है असर?

अकेलेपन के कारण दिल की सेहत पर बुरा असर हो सकता है। इस स्थिति में व्यक्ति में कुछ लक्षण दिख सकते हैं। जैसे-

  • बिना किसी भारी काम के लगातार थकान और एनर्जी की कमी महसूस होना।
  • नींद न आना।
  • सुबह उठने पर फ्रेश महसूस न होना।
  • ब्लड प्रेशर का अनियंत्रित होना।
  • सीने में भारीपन या दर्द।
  • दिल की धड़कन का अचानक तेज होना।
  • घबराहट होना।
  • किसी काम में मन न लगना। 

अकेलेपन और दिल का सेहत को दुरुस्त रखने के लिए क्या करें?

दिल के स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने और अकेलेपन की समस्या से राहत के लिए कुछ बातों का ध्यान रखा जा सकता है। 

  • नियमित रूप से लोगों से बात करें। 
  • योगा क्लास और हॉबी क्लास जैसे सोशल ग्रुप्स को ज्वाइन करें।
  • फिजिकली एक्टिव रहने की कोशिश करें।
  • नियमित रूप से 30 मिनट की वॉक करें और एक्सरसाइज करें।
  • सोशल मीडिया ज्यादा स्क्रॉल करने से बचें। 
  • स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। 

निष्कर्ष 

अकेलेपन के कारण दिल की सेहत पर बुरा असर होता है। इसके कारण व्यक्ति को नींद न आने, सुबह उठने पर फ्रेश महसूस न होने, सीने में दर्द, घबराहट होने, दिल की धड़कन के तेज होने और ब्लड प्रेशर के अनियंत्रित होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इन समस्याओं से राहत के लिए लोगों से बात करें, सोशल ग्रुप ज्वाइन करें, वॉक करें, एक्सरसाइज करें और सोशल मीडिया के ज्यादा इस्तेमाल से बचें। ऐसे में ध्यान रहे, स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। 

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • दिल कमजोर होने के क्या लक्षण हैं?

    दिल के कमजोर होने पर शरीर में ठीक से ब्लड सर्कुलेशन न होने, ज्यादा थकान होने, सांस लेने में परेशानी होने, पैरों और टखनों में सूजन आने, दिल की धड़कन के अनियमित होने, बेहोशी आने और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • अकेलेपन से क्या-क्या परेशानियां होती हैं?

    अकेलेपन की समस्या होने पर व्यक्ति को नींद न आने, डिप्रेशन, स्ट्रेस, घबराहट, इम्यूनिटी के कमजोर होने, याददाश्त के कमजोर होने, मोटापे और डायबिटीज जैसी मानसिक और शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। 

Read Next

→ मसूड़ों में अचानक सूजन आने का क्या कारण है? डेंटिस्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 27, 2026 23:50 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Sep 27, 2026 23:50 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Vinay Kumar Bahl

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content