Fri Oct 23, 2026 | 09:35 AM IST

Medically Reviewed by Dr Sunil Kumar Prabhu , Consultant – Dermatology, Venereology & Aesthetic Medicine

कुछ लोगों की स्किन देर रात तक जागने पर ज्यादा ऑयली क्यों लगती है? डॉक्टर से जानें

देर रात तक जागने से कुछ लोगों की स्किन ऑयली हो सकती है, जिसका कारण नींद की कमी, स्ट्रेस, हार्मोनल असंतुलन और खराब लाइफस्टाइल है। इससे बचने के लिए पर्याप्त नींद, सही स्किनकेयर और हेल्दी आदतें स्किन को ऑयली होने से बचा सकती हैं।
कुछ लोगों की स्किन देर रात तक जागने पर ज्यादा ऑयली क्यों लगती है? डॉक्टर से जानेंकुछ लोगों की स्किन देर रात तक जागने पर ज्यादा ऑयली क्यों लगती है? डॉक्टर से जानें

आज के समय में काम, पढ़ाई, मोबाइल या सोशल मीडिया के इस्तेमाल करने के कारण ज्यादा लोग देर रात तक जागते हैं। इसके कारण लोग सुबह के समय देर से उठते हैं। ऐसे में कई बार ऐसा भी होता है कि रात में देर तक जागने के बाद अगले दिन चेहरा नॉर्मल दिनों के मुकाबले ज्यादा चिपचिपा या ऑयली दिखाई देता है। कुछ लोगों को इसके साथ मुंहासे या स्किन के बेजान होने जैसी परेशानियां भी महसूस हो सकती हैं। कई लोग सोचते हैं कि देर रात जागने से स्किन ऑयली क्यों हो जाती है? ऐसे में आइए Dr. Sunil Kumar Prabhu, Consultant dermatologist and Aesthetic Physician, Aster RV Hospital, Bengaluru से जानें।

देर रात जागने से स्किन ऑयली क्यों होती है?

डॉ. सुनील कुमार प्रभु के अनुसार, देर तक जागने से हर किसी की त्वचा ऑयली नहीं होती है, लेकिन नींद की कमी और शरीर के सोने-जागने के चक्र में गड़बड़ी त्वचा के काम करने के तरीके पर असर डाल सकती है। कुछ लोग कई रातों तक ठीक से न सो पाने के बाद त्वचा में ज्यादा ऑयली, मुंहासे या त्वचा का रंग फीका पड़ने जैसा महसूस करते हैं। इसके कारण नींद, स्ट्रेस और हार्मोन्स के असंतुलित होने की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: स्किन की ऊपरी त्वचा में डैमेज को रिपेयर करने में कौन से विटामिन्स मदद कर सकते हैं? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें

ऑयली स्किन की समस्या के कारण

डॉ. सुनील के अनुसार, इसका एक संभावित कारण नींद, स्ट्रेस और हार्मोन के बीच का संबंध है। नींद की कमी शरीर पर तनाव (फिजिकल स्ट्रेस) डाल सकती है और हार्मोन व इंफ्लेमेशन से जुड़ी प्रक्रियाओं को प्रभावित कर सकती है। स्ट्रेस से जुड़े हार्मोनल बदलाव सीबेसियस ग्लैंड्स (तेल बनाने वाली ग्रंथियों) पर असर डाल सकते हैं और कुछ लोगों में सीबम का प्रोडक्शन बढ़ा सकते हैं।

why skin of some people become oily when they stay up late at night 01why skin of some people become oily when they stay up late at night 01

नींद स्किन को कैसे प्रभावित करती है?

डॉ. सुनील बताते हैं, त्वचा की प्रोटेक्टिव लेयर (स्किन-बैरियर) को बनाए रखने और उसको रिपेयर करने में भी नींद अहम भूमिका निभाती है। अच्छी नींद के दौरान, शरीर टिश्यू की रिपेयर और सूजन को नियंत्रित करने वाली प्रक्रियाओं को पूरा करता है। बार-बार नींद पूरी न होने से इन प्रक्रियाओं में बाधा आ सकती है और स्किन बैरियर को हेल्दी बनाए रखने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।

साल 2022 में Clinical, Cosmetic and Investigational Dermatology में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, सोने का सही समय त्वचा की सेहत को ठीक रखने में बहुत अहम भूमिका निभाता है। रोजाना देर से सोने से न सिर्फ त्वचा की बाहरी प्रोटेक्टिव लेयर (स्किन बैरियर) और उसकी बनावट खराब होती है, बल्कि चेहरे पर पाए जाने वाले फायदेमंद बैक्टीरिया (माइक्रोबायोम) की डायवर्सिटी और मात्रा भी कम हो जाती है।

देर रात की आदतें भी डाल सकती हैं असर

डॉ. सुनील का कहना है, देर रात तक जागने का त्वचा पर इनडायरेक्ट रूप से भी असर पड़ सकता है। देर रात जागना ही नहीं, बल्कि उन आदतों की भी होती है, जो देर रात के साथ जागने के साथ जुड़ी रहती हैं। उदाहरण के लिए, रात में लंबे समय तक स्क्रीन देखने, देर से खाना खाने या मीठे और ज्यादा प्रोसेस्ड फूड लेने या कैफीन वाली ड्रिंक्स पीने की आदत कुछ लोगों में त्वचा की स्थिति को प्रभावित कर सकती है। ये आदतें हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकती हैं और मुंहासों या त्वचा की दिखावट पर असर डाल सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या ऑयली स्किन वाले लोगों को सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए? जानें डर्मेटोलॉजिस्ट से

रात में स्किनकेयर छोड़ने के कारण

ऑयली स्किन का एक और कारण स्किनकेयर रूटीन है। जो लोग देर तक जागते हैं, वे सोने से पहले मेकअप हटाना या चेहरा साफ करना भूल सकते हैं। पसीना, ऑयल, सनस्क्रीन और कॉस्मेटिक्स को रातभर त्वचा पर छोड़ने से मुंहासे होने की संभावना वाले लोगों के पोर्स बंद हो सकते हैं।

क्या देर रात जागने से तुरंत ज्यादा तेल बनता है?

डॉ. सुनील के अनुसार, जरूरी बात यह है कि देर रात तक जागने के बाद त्वचा का ऑयली होने का मतलब यह नहीं है कि शरीर तुरंत बहुत ज्यादा तेल बना रहा है। हाइड्रेशन, पसीना, पर्यावरण की स्थिति और त्वचा की दिखावट में बदलाव भी ऑयल के असर को ज्यादा साफ दिखा सकते हैं।

त्वचा को ऑयली होने से बचाने के लिए क्या करें?

डॉ. सुनील कहते हैं, स्किन को ऑयली होने से बचाने के लिए स्किनकेयर से जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। जैसे-

  • सोने का एक समय फिक्स बनाए रखें।
  • पर्याप्त नींद लें।
  • सोने से पहले हल्के हाथों से चेहरा साफ करें।
  • नॉन-कॉमेडोजेनिक स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें।

अगर ज्यादा ऑयल के साथ-साथ लगातार मुंहासे, अनियमित पीरियड्स या हार्मोन से जुड़े अन्य लक्षण भी दिखें, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।

निष्कर्ष

कुछ लोगों में देर रात तक जागने और पर्याप्त नींद न लेने के बाद त्वचा ज्यादा ऑयली महसूस हो सकती है। इसके पीछे नींद की कमी से जुड़ा स्ट्रेस, हार्मोनल और सूजन संबंधी बदलाव, त्वचा को रिपेयर करने की प्रक्रिया में बाधा और देर रात की आदतों के कारण हो सकती हैं। हालांकि, इसका असर हर व्यक्ति में अलग होता है और सिर्फ देर रात जागने को बढ़ी हुई ऑयलीनेस का एकमात्र कारण नहीं माना जा सकता है।

अगर ऑयली स्किन के साथ लगातार मुंहासे, त्वचा में अन्य बदलाव या हार्मोन से जुड़े लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना बेहतर है। नियमित नींद, संतुलित लाइफस्टाइल और त्वचा की सही देखभाल स्किन को हेल्दी रखने में मदद कर सकती है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • ऑयली स्किन के क्या कारण हैं?

    हार्मोन्स के असंतुलित होने, जेनेटिक्स, बार-बार चेहरा धोने, मौसम में बदलाव होने, गलत स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने, स्ट्रेस और अनहेल्दी खान-पान के कारण लोगों को ऑयली स्किन की समस्या हो सकती है।
  • ऑयली स्किन वालों को क्या नहीं खाना चाहिए?

    ऑयली स्किन वाले लोगों को अधिक तला-भुने, जंक फूड, मैदा, अधिक मसालेदार और रिफाइंड शुगर या चीनी का सेवन करने से बचना चाहिए।

Read Next

→ पिंपल्स ठीक होने के बाद निशान क्यों रह जाते हैं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 30, 2026 23:02 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Sunil Kumar Prabhu