Mon Sep 14, 2026 | 02:20 AM IST

Medically Reviewed by Dr. Pooja Pillai , Internal Medicine

रात में प्यास के कारण बार-बार नींद टूटना किस समस्या का संकेत हो सकता है? डॉक्टर से जानें

रात में बार-बार प्यास लगने से नींद टूटना नॉर्मल लग सकता है, लेकिन यह डायबिटीज, किडनी की बीमारी या हार्मोनल असंतुलन जैसी गंभीर समस्याओं का संकेत हो सकता है। अगर यह समस्या लगातार बनी रहे या अन्य लक्षणों के साथ दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

इस पेज पर:-


रात में नींद के बीच प्यास लगना एक आम बात हो सकता है। कभी-कभी दिनभर पर्याप्त पानी न पीने, कमरे में ज्यादा गर्मी होने या रात के खाने में नमक अधिक होने के कारण भी ऐसा हो सकता है, लेकिन अगर किसी व्यक्ति की नींद लगातार कई रातों तक तेज प्यास के कारण खुल रही है, तो इसे सिर्फ आम आदत मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह समस्या कई कारणों से हो सकती है। ऐसे में आइए इस बारे में Dr. Pooja Pillai, Consultant - Internal Medicine, Aster CMI Hospital, Bengaluru से जानें।

रात में प्यास के कारण बार-बार नींद क्यों खुलती है?

डॉ. पूजा के अनुसार, कभी-कभी रात में प्यास लगने की वजह बेडरूम का गर्म होना, दिन भर में पर्याप्त पानी या लिक्विड डाइट न पीना या रात में नमकीन खाना खाना हो सकता है, लेकिन अगर रात में बार-बार बहुत ज्यादा प्यास लगती है, तो इस पर ध्यान देना जरूरी है, क्योंकि यह शरीर से ज्यादा पानी निकलने या किसी छिपी हुई बीमारी का संकेत हो सकता है।

सोते समय मुंह से सांस लेना, नाक बंद होना और खर्राटे लेने से भी मुंह सूख सकता है और प्यास लग सकती है, भले ही शरीर में पानी की बहुत ज्यादा कमी (डिहाइड्रेशन) न हो।

इसे भी पढ़ें: 7-8 घंटे सोने के बाद भी नींद क्यों आती है? डॉक्‍टर जानें इसके कारण

रात में बार-बार प्यास लगना किन समस्याओं का संकेत है?

डॉ. पूजा आगे कहती हैं, कई लोग रात में प्यास लगने और बार-बार नींद टूटने की समस्या से परेशान रहते हैं। रात में लगातार प्यास लगने की समस्या उन स्थितियों से जुड़ी हो सकती है। जिनसे पेशाब ज्यादा बनता है, जैसे कि-

1. डायबिटीज की समस्या

डायबिटीज की स्थिति में व्यक्ति को मुंह सूखने और बार-बार पेशानी आने जैसी समस्याएं होती हैं, खासकर जब ब्लड ग्लूकोज का स्तर ज्यादा हो।

डॉ. पूजा का कहना है, अगर प्यास लगने के साथ-साथ बार-बार पेशाब आना, बिना किसी वजह के वजन कम होना, बहुत ज्यादा थकान, धुंधला दिखना या ज्यादा भूख लगना जैसे लक्षण भी दिखें, तो ब्लड ग्लूकोज की जांच करवाना जरूरी है। डॉक्टर से सलाह लेना बहुत जरूरी है, क्योंकि ये लक्षण तब दिख सकते हैं, जब डायबिटीज ठीक से कंट्रोल में न हो।

साल 2022 में Frontiers में प्रकाशित सिस्टमेटिक रिव्यू के अनुसार, डायबिटीज की वजह से रात में बार-बार पेशाब आने (नॉकट्यूरिया) का खतरा 1.49 गुना तक बढ़ जाता है। यह संबंध एशियाई लोगों, पुरुषों और कम बार पेशाब आने के शुरुआती लक्षणों वाले मरीजों में और भी ज्यादा मजबूत देखा गया है।

what could be the reason for repeatedly waking up thirsty at night 1

2. कुछ दवाइयों

कई बार कुछ दवाइयों का सेवन करने के कारण भी मुंह सूखने और रात में प्यास लगने की समस्या हो सकती है। ये कुछ दवाइयों के साइड इफेक्ट हो सकते हैं।

3. बहुत ज्यादा अल्कोहल या कैफीन का सेवन

बहुत ज्यादा अल्कोहल या कैफीन वाली ड्रिंक्स का सेवन करने के कारण व्यक्ति को मुंह सूखने और बार-बार पेशाब आने की समस्या होती है, जिसके कारण शरीर में पानी की कमी होने की समस्या होने लगती है।

4. किडनी की समस्याएं

किडनी से जुड़ी समस्याओं के कारण शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स के असंतुलित होने की समस्या हो सकती है। ऐसा पेशाब के साथ इलेक्ट्रोलाइट्स के निकलने के कारण होती है। इस स्थिति में व्यक्ति को ज्यादा प्यास लग सकती है।

इसे भी पढ़ें: क्या शरीर में पानी की कमी बढ़ा सकती है शरीर का तापमान? डॉक्टर से जानें सच्चाई

5. हार्मोन या मेटाबॉलिज्म से जुड़ी अन्य बीमारियां

शरीर में हार्मोन्स के असंतुलित होने या मेटाबॉलिज्म से जुड़ी अन्य बीमारियों के कारण व्यक्ति को बार-बार प्यास लगने और इसके कारण नींद टूटने की समस्या हो सकती है।

रात में प्यास लगने की समस्या से राहत के लिए क्या करें?

डॉ. पूजा का कहना है, रात में प्यास लगने के कारण बार-बार नींद टूटने की समस्या से राहत के लिए कुछ बातों को ध्यान रखना जरूरी है। इसके अलावा, अच्छी आदतों को अपनाना भी जरूरी है। जैसे-

  • दिनभर शरीर में पानी की सही मात्रा बनाए रखें।
  • शराब और कैफीन का सेवन कम करके।
  • देर रात बहुत ज्यादा नमकीन खाना न खाकर।
  • नाक बंद होने या मुंह से सांस लेने की समस्या का इलाज करवाकर शुरुआत कर सकते हैं।

डॉक्टर से सलाह कब लें?

डॉ. पूजा बताती हैं, उन्हें सिर्फ प्यास से बचने के लिए सोने से ठीक पहले बहुत ज्यादा पानी पीने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे रात में बार-बार पेशाब आ सकता है। अगर रात में बार-बार प्यास लगती है, खासकर अगर यह समस्या नई है, बढ़ रही है या इसके साथ बहुत ज्यादा पेशाब आना, डिहाइड्रेशन, कमजोरी, चक्कर आना या बिना किसी वजह के वजन में बदलाव जैसे लक्षण भी हैं, तो डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए, ताकि यह पता चल सके कि इसकी वजह लाइफस्टाइल से जुड़ी है या किसी छिपी हुई बीमारी से।

निष्कर्ष

रात को प्यास लगना एक आम बात है, लेकिन अगर यह समस्या लगातार बनी रहती है, तो ऐसा डायबिटीज, कुछ दवाइयों के साइड इफेक्ट, किडनी की समस्या, ज्यादा अल्कोहल या कैफीन का सेवन करने, हार्मोन्स या मेटाबॉलिज्म से जुड़ी बीमारियों के कारण भी रात को बार-बार प्यास लगने की समस्या हो सकती है। ऐसे में इस समस्या के लगातार बने रहने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • मुंह सूखने और प्यास लगने के क्या कारण हैं?

    शरीर में पानी की कमी, डायबिटीज, दवाइयों के साइड इफेक्ट्स, मुंह से सांस लेने, स्ट्रेस में रहने, ज्यादा पसीना आने और अल्कोहल का सेवन करने के कारण व्यक्ति को मुंह सूखने और प्यास लगने की समस्या हो सकती है।
  • बार-बार नींद क्यों खुलती है?

    नाइटफॉल, स्ट्रेस में रहने, शरीर में हार्मोनल बदलाव, खान-पान और चिंता जैसे कारणों से व्यक्ति को बार-बार नींद खुलने की समस्या हो सकती है।

Read Next

खाना खाने के बाद पेट में गुड़गुड़ की आवाज क्यों आती है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 13, 2026 23:58 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Sep 13, 2026 23:58 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr. Pooja Pillai

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content