अकेले रहने के कारण लोगों का मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है। इसके कारण लोगों को स्ट्रेस, एंग्जायटी, डिप्रेशन और याददाश्त में कमी होने जैसी कई मानिसक समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन क्या वाकई में इसके कारण डिमेंशिया जैसी बीमारी का खतरा बढ़ता है? आइए इस बारे में Neha Sinha, Dementia Specialist and Clinical Psychologist, CEO and Co - founder, Epoch Elder Care से जानें।
क्या अकेलापन के कारण डिमेंशिया का खतरा हो सकता है?
डिमेंशिया स्पेशलिस्ट नेहा सिन्हा के अनुसार, "डिमेंशिया भले ही एक आनुवंशिक (जेनेटिक) बीमारी हो, लेकिन हमारी रोज की लाइफस्टाइल भी इसके लक्षणों को बढ़ावा दे सकती है। लाइफ की छोटी-छोटी आदतें स्वास्थ्य को कई तरह से प्रभावित कर सकती हैं। अकेलापन उन्हीं में से एक है। डिमेंशिया यानी भूलने की बीमारी के शुरुआती लक्षणों को पहचानना अक्सर मुश्किल हो सकता है और लोग इन्हें समझ नहीं पाते हैं, खासकर जो लोग अकेले रहते हैं या दूसरे से कटे-कटे रहते हैं, उनमें यह बीमारी धीरे-धीरे बढ़ती रहती है। ऐसे लोगों में इस बीमारी का पता तब तक नहीं चल पाता है, जब तक कि यह इतनी गंभीर न हो जाए और इसके कारण रोज को काम प्रभावित होने लगे।"
इसे भी पढ़ें: क्या खून की कमी से याददाश्त पर असर पड़ता है? डॉक्टर से जानें एनीमिया और डिमेंशिया में संबंध
is loneliness increasing the risk of dementia 01 (5)
नेहा सिन्हा के अनुसार, "कई स्टडीज में पता चलता है कि लंबे समय तक रहने वाला अकेलापन डिमेंशिया के खतरे को लगभग 30% से 60% तक बढ़ा देता है और यह रिजल्ट तब भी नहीं बदलता, जब व्यक्ति का बाकी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य ठीक हो।"
2025 में Nature Mental Health Journal में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, अकेलापन महसूस करने से डिमेंशिया का खतरा 31% तक बढ़ जाता है।
इसे भी पढें: अचानक भूलने की बीमारी: क्या यह डिमेंशिया है या सिर्फ काम का तनाव? ऐसे पहचानें अंतर
अकेलापन कैसे मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है?
नेहा सिन्हा के अनुसार, अकेलेपन का असर सिर्फ मन पर नहीं, बल्कि पूरे शरीर पर पड़ता है। इसकी वजह से शरीर में स्ट्रेस बढ़ने वाले कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ने लगता है और नींद प्रभावित होने लगती है। ये सब मिलकर किसी व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डाल सकते हैं। ये परेशानियां कभी नजर नहीं आती हैं और ये धीरे-धीरे व्यक्ति की याद रखने की क्षमता को कम करने लगती है।
नोएडा के मेट्रो हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन के कंसल्टेंट डॉ. अक्षय चुघ के अनुसार, अकेलेपन का असर व्यक्ति के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। इसके कारण व्यक्ति के स्ट्रेस में रहने, नींद न आने, शरीर में हार्मोन्स के असंतुलित होने की समस्या बढ़ती है, याददाश्त कमजोर होने लगती है और ब्रेन पर भी बुरा असर हो सकता है।
निष्कर्ष
लाइफस्टाइल की छोटी-छोटी आदतों के कारण व्यक्ति को डिमेंशिया की बीमारी का खतरा हो सकता है, खासकर अकेलेपन के कारण। डिमेंशिया के शुरुआती लक्षणों की लोग ठीक से पहचान नहीं कर पाते हैं, जिसके कारण इस बीमारी का पता व्यक्ति को तब चलता है, जब यह आपके रोजमर्रा के कामों को प्रभावित करने लगती है। ध्यान रहे, मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
डिमेंशिया के क्या लक्षण है?
डिमेंशिया की बीमारी होने के कारण व्यक्ति की याददाश्त के कमजोर होने, सोचने-समझने में परेशानी होने, भ्रम होने, नियमित एक्टिविटीज की क्षमता के धीरे-धीरे कम होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 30, 2026 13:00 IST
Modified By : Priyanka Sharma May 30, 2026 13:00 IST
Modified By : Priyanka SharmaMay 30, 2026 13:00 IST
Modified By : Priyanka SharmaMay 30, 2026 13:00 IST
Modified By : Priyanka SharmaMay 30, 2026 13:00 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Akshay Chugh
-1780123157587.webp)