Doctor Verified

बुजुर्गों में स्ट्रेस बढ़ने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें बचाव का तरीके

उम्र बढ़ने के साथ ही कुछ लोगों को स्ट्रेस की समस्या होने लगती है। आगे जानते हैं इससे कारण और बचाव के उपाय  
  • SHARE
  • FOLLOW
बुजुर्गों में स्ट्रेस बढ़ने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें बचाव का तरीके


Causes of stress in elderly: उम्र का बढ़ना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। जैसे-जैसे समय बीतता है आपके शरीर में कई तरह के बदलाव होना शुरू हो जाते हैं। इस दौरा आपको कई तरह की खुशियां और कई बार परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। कुछ अधिक उम्र के लोगों में स्ट्रेस बढ़ने की समस्या देखने को मिलती है। उम्र के साथ स्ट्रेस कई कारणों से हो सकता है। लेकिन, इसे नजरअंदाज करने से व्यक्ति मानसिक अवसाद या डिप्रेशन का शिकार हो सकता है, जो आगे चलकर डिसऑर्डर का रूप ले सकता है। इससे बचने के लिए आप डॉक्टर की सलाह लें और डॉक्टर के सुझाव को मानकर स्ट्रेस के कारणों को कम कर सकते हैं। आगे डॉक्टर अनुपम सिंह, इंटरनल मेडिसिन मेडिकवर अस्पताल से से जानते हैं कि बढ़ती उम्र में किन कारणों से स्ट्रेस हो सकता है और इसका बचाव कैसे किया जा सकता है। 

बुजुर्गों में स्ट्रेस बढ़ने के कारण - Causes Of Stress In Elderly In Hindi

समाज से अलग रहना

बढ़ती उम्र के साथ ही लोगों में समाज से अलग और अकेले रहने की समस्या होती है। कुछ समय के बाद यह तनाव और अवसाद का कारण बन सकता है। अधिक उम्र के बुजुर्ग खुद को अकेला महसूस करने लगते हैं। जिससे उनका स्ट्रेस बढ़ सकता है। 

stress in elderly

फैमिली का सपोर्ट न होना

दरअसल, अधिक उम्र में फैमिली का सपोर्ट न मिलने से व्यक्ति को स्ट्रेस हो सकता है। इस समय व्यक्ति को अपने फैमिली के सपोर्ट की आवश्यकता होती है। लेकिन, घर के सभी सदस्य अपने अपने कामों में व्यस्त रहते हैं। ऐसे में बुजुर्गों की अनदेखी करने से उनमें स्ट्रेस होने लगता है। 

स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं

जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, हमारा शरीर विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाता है, और ये चिंताएं बुजुर्गों के लिए स्ट्रेस का एक मुख्य कारण बन सकती है। ऐसे में नियमित रूप से दवाओं का सेवन करें। 

वित्तीय चिंताएं

वित्तीय चिंताएं किसी भी आयु वर्ग के व्यक्ति को हो सकती है। लेकिन, अक्सर लोग अधिक आयु में फाइनेशियल स्टेबल न होने पर स्ट्रेस का शिकार हो जाते हैं। साथ ही उनको पैसों के लिए घर अन्य सदस्यों से बार-बार कहना पड़ता है। 

ब्रेन एक्टिविटी कम होना

उम्र बढ़ने के साथ ही लोगों के शारीरिक और कॉग्नेटिव पावर कम होने लगती है। ऐसे में कई कार्यों के लिए व्यक्ति को दूसरों पर निर्भर होना पड़ता है। ब्रेन की एक्टिविटी स्लो होने से लोगों को ज्यादातर चीजों को याद रखने में मुश्किल होती है। ऐसे में व्यकि को स्ट्रेस हो सकता है। 

बुजुर्गों में तनाव से बचने के उपाय -Prevention Tips To Reduce Stress In Elderly in Hindi 

  • नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं।
  • सामाजिक नेटवर्क बनाएं, लोगों से मेलजोल बढ़ाएं। 
  • सही समय से ही वित्तीय योजनाएं बनाएं। 
  • फैमिली को सपोर्ट प्रदान करना चाहिए। 
  • घर के सदस्यों के साथ फिलिंग्स को शेयर करें। 
  • नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। 

इसे भी पढ़े: बुजुर्गों में हिप अर्थराइटिस होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, न करें अनदेखा

अधिक आयु में स्ट्रेस होना एक आम समस्या बनती जा रही है। ऐसे में लोगों से मेलजोल बढ़ाए। रिश्तेदारों और घर के लोगों के साथ समय बिताएं। 

 

Read Next

स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें ये राशिफल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version