Doctor Verified

मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने के लिए आजमाएं ये 5 उपाय

मेनोपॉज के समय हर एक महिला को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यहां जानिए, मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने के उपाय क्या हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने के लिए आजमाएं ये 5 उपाय


महिलाओं को हर महीने पीरियड्स के दौरान कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई महिलाओं को माहवारी यानी पीरियड्स के समय ज्यादा ब्लीडिंग, पेट में ऐंठन और चिड़चिड़ेपन की शिकायत रहती है। लेकिन उम्र के एक पड़ाव पर आकर महिलाओं के पीरियड्स आने बंद हो जाते हैं, जिसे मेनोपॉज कहते हैं। मेनोपॉज के दौरान भले ही पीरियड्स बंद हो जाते हैं लेकिन इस दौरान कई महिलाएं विभिन्न शारीरिक और मानसिक लक्षणों का अनुभव करती हैं, जैसे कि हॉट फ्लैशेज (Hot Flashes), रात में पसीना, मूड स्विंग्स, और अनिद्रा की समस्या। इस बारे में हमने वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से बात की। डॉक्टर शोभा ने मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने के लिए कुछ नेचुरल टिप्स दी हैं।

मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने के लिए आजमाएं ये उपाय - Natural Remedies For Menopause Symptoms

1. सोया उत्पाद - Soy Products

मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को सोया से बने प्रोडक्ट्स का सेवन करना चाहिए। सोया उत्पाद जैसे कि टोफू, सोया दूध और सोयाबीन फाइटोएस्ट्रोजेन से भरपूर होते हैं जो हार्मोन को संतुलित करने में मदद करते हैं। टोफू का सेवन स्टिर-फ्राई करके किया जा सकता है तो वहीं सोया दूध को आप कॉफी में मिलाकर ले सकते हैं। इसका सेवन करने से हॉट फ्लैशेज (Hot Flashes) की समस्या कम हो सकती है और हड्डियां मजबूत होती हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या मोटापा नॉर्मल डिलीवरी में बाधा बन सकता है? जानें डॉक्टर से

2. अलसी - Flaxseed

ओमेगा-3 से भरपूर अलसी का सेवन मेनोपॉज के दौरान बेहद लाभकारी होता है। यह हॉट फ्लैश को कम करता है और हार्मोनल हेल्थ को बेहतर करने में सहायक होता है। अलसी का सेवन सलाद में डालकर, स्मूदी में मिलाकर या फलों के साथ कर सकते हैं। इसके अलावा अलसी की चटनी भी बनाई जाती है। इसका सेवन करने से पाचन भी बेहतर होता है और वजन कंट्रोल में रहता है।

 

3. नियमित एक्सरसाइज - Regular Exercise

मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के लिए नियमित एक्सरसाइज करना फायदेमंद होता है। एक्सरसाइज से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है और मूड स्विंग की समस्या भी कम होती है। इसके अलावा कई बार मेनोपॉज के दौरान महिलाओं का वजन और मोटापा भी बढ़ने लगता है, ऐसे में एक्सरसाइज करने से वजन कंट्रोल में रहता है। महिलाएं रोजाना कार्डियों और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित महिलाएं आसानी से कंसीव कर सकती हैं? जानें डॉक्टर की राय

4. नींद को सुधारें - Healthy Sleep Habits

मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं, ऐसे में अगर महिलाएं तनाव लेती हैं तो इससे अनिद्रा जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को तनाव कम करने और नींद को बेहतर बनाने के लिए समय पर सोना और जागना चाहिए। अच्छी नींद से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है और एनर्जी लेवल भी बूस्ट होता है।

5.  कैल्शियम और विटामिन से भरपूर आहार - Calcium and Vitamin Rich Diet

महिलाओं को मेनोपॉज के दौरान ऐसे फूड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए जिनमें कैल्शियम और विटामिन्स की अच्छी मात्रा हो। कैल्शियम और विटामिन हड्डियों की मजबूती को बनाए रखते हैं और ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करते हैं। इसके साथ ही इम्यून सिस्टम को हेल्दी बनाने के लिए भी कैल्शियम और विटामिन्स से भरपूर डाइट का सेवन जरूरी होता है।

मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने में ये नेचुरल टिप्स सहायक साबित हो सकती हैं। लेकिन अगर आपको ज्यादा समस्या हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- FreepikMenopause

Read Next

पीरियड्स के दौरान उपवास करना सही है या गलत? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version