Doctor Verified

क्या टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित महिलाएं आसानी से कंसीव कर सकती हैं? जानें डॉक्टर की राय

Can Women With Type 2 Diabetes Get Pregnant In Hindi: टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित महिलाओं को कंसीव करने से पहले डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित महिलाएं आसानी से कंसीव कर सकती हैं? जानें डॉक्टर की राय


Can Women With Type 2 Diabetes Get Pregnant In Hindi: टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित महिलाओं के दिमाग में अक्सर यह सवाल कौंधता है कि क्या वे आसानी से कंसीव कर सकती हैं? क्या वे नॉर्मल प्रेग्नेंसी के जरिए मां बन सकती है। वास्तव में हर महिला चाहती है कि वे अपने जीवनकाल में कभी न कभी मां जरूर बने। इसके लिए, वह हर तरह की परेशानियां और मुश्किलों को झेलने के लिए तैयार रहती है। लेकिन, टाइप 2 डायबिटीज एक ऐसी समस्या है, जिसके कारण न सिर्फ कंसीव करना मुश्किल हो सकता है। इसके अलावा, अगर टाइप 2 डायबिटीज के साथ महिला कंसीव कर लेती है, तो कई तरह की चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं। बहरहाल, यहां यह मुख्य सवाल उठता है कि क्या वाकई टाइप 2 डायबिटीज के साथ महिला कंसीव कर सकती है? इस संबंध में हमने एक्सपर्ट से बात की है।

क्या टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित महिलाएं आसानी से कंसीव कर सकती हैं?- Can Women With Type 2 Diabetes Get Pregnant In Hindi

Can Women With Type 2 Diabetes Get Pregnant In Hindi

टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित महिलाएं नेचुरली कंसीव कर सकती हैं। इस बात की पुष्टि करते हुए वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता बताती हैं, "टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित महिलाएं भी मां बन सकती हैं और उनकी प्रेग्नेंसी की जर्नी भी सामान्य महिलाओं की तरह हो सकती है। लेकिन, टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित महिलाओं को हेल्दी महिलाओं की तुलना में अधिक सावधानी बरतनी पड़ती है और सेहत का ध्यान रखना पड़ता है। विशेषकर, टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित महिलाओं को अपने ब्लड शुगर के स्तर को मैनेज करने की जरूरत होती है। इसके लिए, उन्हें हर समय डॉक्टर की देखरेख की जरूरत होती है। आपको बता दें कि टाइप 1, टाइप 2 और गर्भकालीन डायबिटीज होने पर महिलाओं में स्टिल बर्थ, बर्थ डिफेक्ट और प्रीटर्म बर्थ का रिस्क बढ़ जाता है। इसी तरह, इन्हें कंसीव करने में भी परेशानी हो सकती है। इसके अलावा, यह भी देखने में आता है कि टाइप 2 डायबिटीज के कारण महिलाओं में इंफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है। लेकिन, इस संबंध में डॉक्टर की मदद लेकर वे कंसीव कर सकती हैं और मां बनने का अपना सपना पूरा कर सकती हैं।"

इसे भी पढ़ें: Gestational Diabetes: प्रेगनेंसी में डायबिटीज का खतरा कब बढ़ता है? समझें इस बीमारी को

टाइप 2 डायबिटीज महिलाएं प्रेग्नेंसी की तैयारी कैसे करें- Preparing For Pregnancy With Type 2 Diabetes

Can Women With Type 2 Diabetes Get Pregnant In Hindi

डॉक्टर के पास जाएं

अगर किसी महिला को टाइप 2 डायबिटीज है, तो उन्हें सबसे पहले जरूरी है कि वे इस संबंध में डॉक्टर से मिलें। इसके अलवा, अगर आपको कोई और शारीरिक समस्या है, तो उन्हें बताएं। वे आपको कुछ जरूरी सलाह देंगे और जीवनशैली में जरूर बदलाव करने को कहेंगे। इस तरह आपकी फर्टिलिटी पर अच्छा असर पड़ेगा और नेचुरली कंसीव करने की संभावना बढ़ेगी।

बॉडी चेकअप करवाएं

व्होल बॉडी चेकअप करवाना न सिर्फ टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित महिलाओं के लिए जरूरी होता है, बल्कि स्वस्थ महिला को भी कंसीव करने से पहले ऐसा करना चाहिए। इससे शरीर में चल रही समस्यों के बारे में पता चलता है। ऐसा करके आप कंसीव करने की संभावना को बढ़ा रहे होते हैं।

इसे भी पढ़ें: टाइप-2 डायबिटीज क्यों होता है? जानें डायबिटीज को पहचानने के शुरुआती लक्षण, कारण, इलाज जैसी सभी जरूरी बातें

हेल्दी डाइट जरूर फॉलो करें

टाइप 2 डायबिटीज की महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए हमेशा हेल्दी डाइट लेनी चाहिए। उन्हें ऐसी डाइट फॉलो करनी चाहिए, जिससे उनका ब्लड शुगर का स्तर मैनेज रहे। अनहेल्दी चीजें, जंक फूड न सिर्फ उनके ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा सकते हैं, बल्कि वजन बढ़ाने का भी मुख्य कारण बन सकते हैं। ध्यान रखें, मोटापा कई तरह की बीमारियों का कारण होता है। इसमें इंफर्टिलिटी भी शामिल है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

प्रेग्नेंसी में लिवर की समस्याएं क्यों होती हैं? डॉक्टर से जानें कारण

Disclaimer