Doctor Verified

प्रेग्नेंसी में कैल्शियम की कमी होने पर क्या लक्षण दिखाई देते हैं? जानें इसे दूर करने के उपाय

प्रेग्नेंसी में महिलाओं को खानपान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि प्रेग्नेंसी में महिलाओं को पोषण की कमी का सामना करना पड़ सकता है। इस लेख जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में कैल्शियम की कमी होने पर क्या लक्षण दिखाई देते हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्नेंसी में कैल्शियम की कमी होने पर क्या लक्षण दिखाई देते हैं? जानें इसे दूर करने के उपाय


प्रेग्नेंसी में महिलाओं को जीवनशैली और खानपान की आदतों में कई तरह के बदलाव करने की सलाह दी जाती है। दरअसल, गर्भावस्था में महिला जो कुछ भी आहार का सेवन करती है, उससे गर्भ में पल रहें बच्चे को पोषण मिलता है। यही वजह है कि महिलाओं को प्रेग्नेंसी में डाइट में केवल हेल्दी फूड को ही शामिल करने की सलाह दी जाती है। लेकिन, कई बार महिलाओं की खानपान की अनियमित आदतें पोषण से जुड़ी कमी की वजह बन सकती हैं। इसकी वजह से महिलाओं और बच्चे के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि प्रेग्नेंसी में कैल्शियम की कमी से गर्भ में पल रहे बच्चे की मांसपेशियां और हड्डियों की ग्रोथ पर बुरा असर पड़ता है। वहीं कैल्शियम की कमी महिला के स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक हो सकती है। इस लेख में साईं पॉलिक्लीनिक की सीनियर गाइनाक्लॉजिस्ट डॉक्टर विभा बंसल से जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कैल्शियम की कमी में क्या लक्षण महसूस हो सकते हैं?

प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कैल्शियम की कमी होने पर क्या लक्षण दिखाई देते हैं? - Symptoms Of Calcium Deficiency During Pregnancy In Hindi

मांसपेशियों में ऐंठन

प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कैल्शियम की कमी होने पर मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस समस्या में महिलाओं को पैरों, पीठ और पेट के निचलें हिस्से में दर्द होता है। कैल्शियम की कमी का यह एक मुख्य लक्षण माना जाता है।

झुनझुनी और सुन्नता होना

प्रेग्नेंसी में कैल्शियम की कमी होने पर हाथ-पैरों में झुनझुनी और सुन्नता महसूस हो सकती है। इसकी कमी से नसों के कार्य प्रभावित होते हैं। ऐसे में ब्लड प्रेशर प्रभावित हो सकता है।

sign-of-calcium-deficiency-during-pregnancy-in

नाखूनों का कमजोर होना

प्रेग्नेंसी में कैल्शियम की कमी होने पर महिलाओं के नाखून कमजोर हो जाते हैं। साथ ही, उनके नाखून पतले हो जाते हैं, जो आसानी से टूटने लगते हैं। यह कैल्शियम की कमी एक सामान्य लक्षण माना जाता है।

शरीर में थकान और कमजोरी बनी रहना

कैल्शियम की कमी के कारण गर्भवती महिलाओं को लगातार थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। प्रेग्नेंसी में शरीर में बदलाव होना एक आम समस्या मानी जाती है। अगर, किसी महिला को प्रेग्नेंसी में लगातार थकान बनी रहती है तो यह पोषण की कमी का संकेत हो सकता है।

दांतों में संवेदनशीलता

प्रेग्नेंसी में कैल्शियम दांतों की मजबूती के लिए आवश्यक माना जाता है। इसकी कमी से दांतों में सेंसिटिविटी हो सकती है। साथ ही, बच्चे के दांत बनने में भी मुख्य भूमिका निभाता है।

बच्चों में जन्मजात हड्डियों का विकार होने का जोखिम

मां में कैल्शियम की कमी न केवल उसके स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि बढ़ते बच्चे के लिए भी हानिकारक हो सकती है। पर्याप्त कैल्शियम के बिना, बच्चे की हड्डियों और दांतों का विकास ठीक से नहीं हो पाता है। गंभीर मामलों में, इससे बच्चे में जन्मजात हड्डियों की समस्याएं हो सकती हैं।

कैल्शियम की कमी से बचाव के उपाय

गर्भावस्था के दौरान कैल्शियम की कमी से बचाव के लिए एक स्वस्थ और संतुलित आहार आवश्यकत होता है, इसके लिए महिलाएं डाइट में दूध और डेयरी उत्पाद, हरी पत्तेदार सब्जियां, टोफू आदि को शामिल कर सकती हैं। यदि, कैल्शियम की कमी अधिक है तो ऐसे में डॉक्टर कैल्शियम सप्लीमेंट्स दे सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या हार्मोनल असंतुलन के बावजूद महिला नेचुरल तरीके से कंसीव कर सकती है? जानें डॉक्टर की राय

गर्भावस्था के दौरान कैल्शियम की कमी एक गंभीर समस्या हो सकती है जिससे मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। शुरुआती लक्षणों को पहचानना और समय पर इलाज करना महत्वपूर्ण है। गर्भावस्था के दौरान कैल्शियम युक्त आहार और डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट्स लेने से कई तरह की जटिलातओं को जोखिम को कम किया जा सकता है। प्रेग्नेंसी में कैल्शियम की लगातार कमी से मां और बच्चे के स्वास्थ्य पर बुरआ असर पड़ सकता है।

FAQ

  • कैल्शियम के तीन कमी लक्षण क्या हैं?

    कैल्शियम की कमी होने पर हड्डियों से जुड़ी समस्या हो सकती है। इसमें व्यक्ति को हड्डियों का कमजोर होना, मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन, दांतों का कमजोर होना, नींद और सांस में समस्या के लक्षण महसूस होते हें।
  • सबसे ज्यादा कैल्शियम कौन से फल में होता है?

    संतरे और कीवी में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। इसके अलावा, खुबानी कैल्शियम भी का मुख्य सोर्स मानी जाती है। यह कैल्शियम की कमी को दूर करने में मदद करती है।
  • क्या कैल्शियम की कमी से खुजली हो सकती है?

    कैल्शियम की कमी से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जिनमें ऑस्टियोपोरोसिस, कमजोर नाखून, बालों का टूटना, मांसपेशियों में ऐंठन, याददाश्त में कमी और गंभीर मामलों में मानसिक समस्याएं भी शामिल हैं।

 

 

 

Read Next

प्रेगनेंसी में पेट के टाइट महसूस होने के प्रमुख कारण और इससे राहत पाने के उपाय

Disclaimer