Doctor Verified

क्या हार्मोनल असंतुलन के बावजूद महिला नेचुरल तरीके से कंसीव कर सकती है? जानें डॉक्टर की राय

Can You Get Pregnant With Low Hormone Levels In Hindi: हार्मोनल असंतुलन के बावजूद महिला नेचुरल तरीके से कंसीव कर सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या हार्मोनल असंतुलन के बावजूद महिला नेचुरल तरीके से कंसीव कर सकती है? जानें डॉक्टर की राय


Can You Get Pregnant With Low Hormone Levels In Hindi: हार्मोनल अंसतुलन एक सामान्य समस्या है। जरा-सा स्ट्रेस बढ़ते ही महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन होने लगता है। यूं तो स्ट्रेस का स्तर कम होते ही यह अपने आप ठीक हो जाता है। लेकिन, कभी-कभी हार्मोन में असंतुलन कई अन्य कारणों से भी हो सकता है। हार्मोनल असंतुलन होना महिलाओं की प्रजनन क्षमता के लिए बिल्कुल सही नहीं है। माना जाता है कि हार्मोन में बदलाव के कारण महिला के लिए नेचुरल तरीके से कंसीव करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि हार्मोनल बदलाव के कारण महिला के शरीर के कई फंक्शन सही तरह से काम नहीं करते हैं। यहां तक कि इसकी वजह से उनकी फर्टिलिटी भी प्रभावित होती है। तो क्या यह वाकई यह सही है कि हार्मोनल असंतुलन की वजह से महिला मां नहीं बन सकती है? इस बारे में हमने एक्सपर्ट से पूछा। आप भी जानें जवाब।

क्या हार्मोनल असंतुलन होने के बावजूद महिला नेचुरल तरीके से कंसीव कर सकती है- Can You Get Pregnant With Low Hormone Levels In Hindi

Can You Get Pregnant With Low Hormone Levels In Hindi

यह सच है कि हार्मोनल असंतुलन के कारण महिला की फर्टिलिटी प्रभावित होती है। लेकिन, यह कहना सही नहीं होगा कि हार्मोनल अंसतुलन के कारण वह नेचुरल तरीके से कंसीव नहीं कर सकती है। इस संबंध में वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता कहती हैं, "हार्मोन में बदलाव होने या इसके स्तर में कमी होने के बावजूद यह कहना सही नहीं होगा कि महिला नेचुरल तरीके से कंसीव नहीं कर सकती है। हालांकि, ऐसे में महिला के लिए प्राकृतिक तरीके से कंसीव करना मुश्किल हो सकता है। इस राह में उन्हें कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कई बार हार्मोन इंबैलेंस होने के कारण महिला को सही तरह से पीरियड्स नहीं होते हैं। इस स्थिति में महिला को डॉक्टर से संपर्क कर अपनी जांच करानी चाहिए।"

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के बाद हॉर्मोन असंतुलन से बचने के लिए महिलाएं जरूर करें ये काम, मिलेगा फायदा

हार्मोन का स्तर कम होने के कारण- Causes Of Hormonal Imbalance In Women In HIndi

महिला में हार्मोनल असंतुलन या हार्मोन स्तर में कमी कई कारणों से हो सकती है, जैसे-

  • पीरियड्स सही समय पर न आना। ऐसा स्ट्रेस के कारण हो सकता है।
  • ओवेरियन फेलियर होने पर।
  • लाइफस्टाइल में गलत आदतें या बुरी लत का शिकार होना।
  • हाइपोथैलेमिक डिसफंक्शन के कारण भी ऐसा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: हार्मोनल असंतुलन की वजह से महिलाओं को हो सकती हैं ये 5 बीमारियां, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके

लो हार्मोन के साथ महिला कैसे गर्भवती हो सकती है- How To Get Pregnant With Hormone Imbalance In Hindi

How To Get Pregnant With Hormone Imbalance In Hindi

लो हार्मोन के बावजूद महिला कंसीव कर सकती है। इसके लिए तरह-तरह के ट्रीटमेंट ऑप्शन मौजूद हैं, जैसे-

  • दवा ली जाती है।
  • हार्मोन थेरेपी करवाई जाती है।
  • ओवूलेशन पैटर्न और हार्मोन के स्तर पर नजर रखी जाती है।
  • कभी-कभी लाइफस्टाइल में बदलाव किए जाते हैं।
  • डाइट में हेल्दी चीजें शामिल की जाती हैं, जो कि हार्मोन को बैलेंस करने में मदद करते हैं।
  • एक्सरसाइज और सोने का पैटर्न भी फर्टिलिटी और हार्मोन के स्तर को प्रभावित कर सकता है। इसलिए, महिला को नियमित रूप से एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है। साथ ही, सोने के पैटर्न पर नजर रखने को कहा जाता है। इससे हार्मोन का स्तर बढ़ सकता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या प्रेग्नेंट महिलाएं प्लाज्मा डोनेट कर सकती हैं? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version