Overeating Arhar Dal Side Effects: आज के व्यस्त जीवन में, खानपान से जुड़ी परेशानियों से हर व्यक्ति जूझ रहा है। कई बार लोग अपनी प्रेफरेंस के कारण एक ही प्रकार के डाइट को अधिक मात्रा में लेने का अभ्यास बना लेते हैं, जिससे शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ते हैं। दाल भी हेल्दी डाइट का यहां हिस्सा है। दालों का सेवन करने से शरीर को प्रोटीन समेत कई तरह के जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। अरहर की दाल का सेवन आमतौर पर सबसे ज्यादा किया जाता है। अरहर की दाल में मौजूद गुण शरीर को कई तरह की परेशानियों से बचाने में भी मदद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, अरहर की दाल का बहुत ज्यादा सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं, ज्यादा अरहर की दाल का सेवन करने से शरीर को होने वाले नुकसान के बारे में।
ज्यादा अरहर की दाल खाने के नुकसान- Side Effects Of Overeating Arhar Dal in Hindi
आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "किसी भी चीज का अधिक मात्रा में सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। अरहर की दाल का भी ज्यादा सेवन करने से भी शरीर को कई तरह के नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। इसका नियमित रूप से अधिक मात्रा में सेवन करने से किडनी, लिवर समेत शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचता है।"
इसे भी पढ़ें: पेट के लिए सबसे अच्छी दाल कौन सी है? जानें डायटीशियन से
ज्यादा अरहर दाल खाने के कुछ मुख्य नुकसान इस तरह से हैं-
1. किडनी के लिए नुकसानदायक
अरहर दाल में प्रोटीन की अधिक मात्रा होती है, इसका ज्यादा सेवन किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। अरहर दाल में मौजूद तत्व किडनी स्टोन और किडनी में गंदगी जमा होने का कारण हो सकते हैं। संतलित मात्रा में अरहर दाल का सेवन करने से किसी तरह के नुकसान का खतरा नहीं रहता है।
2. पेट से जुड़ी परेशानियां
अरहर दाल का अधिक सेवन करने से पेट से जुड़ी परेशानियों का खतरा रहता है। इसकी वजह से आपके पेट में जीवाणुओं की मात्रा बढ़ सकती है। जिसकी वजह से पेट में गैस बनने की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: डायबिटीज में कौन सी दाल नहीं खानी चाहिए? जानें एक्सपर्ट की राय
3. वजन बढ़ सकता है
अरहर दाल में कैलोरी की अच्छी मात्रा होती है, और अगर आप इसे अधिक मात्रा में खाते हैं तो यह आपके वजन को बढ़ा सकता है। ज्यादा कैलोरी और प्रोटीन की मात्रा वजन को तेजी से बढ़ाने का काम करता है।
4. एलर्जी का खतरा
कुछ लोगों को अरहर दाल के प्रति एलर्जी हो सकती है। यदि आप इसे बहुत अधिक मात्रा में लेते हैं, तो इससे एलर्जी का खतरा बढ़ सकता है और यह स्किन रैशेज समेत कई अन्य एलर्जिक रिएक्शन का कारण बन सकता है।
5. यूरिक एसिड बढ़ने का खतरा
बहुत ज्यादा अरहर की दाल का सेवन करने से शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ सकती है। इसकी वजह से गठिया और अर्थराइटिस जैसी परेशानियों का खतरा रहता है। अरहर दाल में प्यूरीन नामक प्रोटीन की मात्रा होती है, जो यूरिक एसिड बढ़ाने का काम करता है।
6. ब्लड शुगर बढ़ सकता है
अरहर दाल की अधिक मात्रा में सेवन करने से आपका शुगर लेवल बढ़ सकता है। इससे डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है और कई दूसरी परेशानियां हो सकती हैं।
अरहर की दाल वैसे तो पोषक तत्वों से भरपूर और शरीर के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन संतुलित मात्रा में ही इसका सेवन करने से शरीर को फायदे मिलते हैं। इसका बहुत ज्यादा सेवन करने से कई तरह की परेशानियों का खतरा रहता है। अगर आप गठिया, अर्थराइटिस समेत पेट से जुड़ी किसी गंभीर समस्या से पीड़ित हैं, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
(Image Courtesy: freepik.com)