Doctor Verified

क्या महिलाएं सी-सेक्शन के बाद तुअर दाल खा सकती हैं? डॉक्टर से जानें

सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद शरीर को जहां एनर्जी की जरुरत होती है वहीं, पेट का काम काज बिगड़ चुका होता है। ऐसे में एक्सपर्ट से जानते हैं सी-सेक्शन के बाद तुअर दाल खाना कितना सही है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या महिलाएं सी-सेक्शन के बाद तुअर दाल खा सकती हैं? डॉक्टर से जानें


सी-सेक्शन के बाद शरीर की कई समस्याएं बढ़ जाती हैं। दरअसल, सी सेक्शन डिलीवरी में होता यह है कि आपके पेट की दीवार में एक चीरा लगाया जाता है। इसके बाद डॉक्टर आपकी गर्भाशय की दीवार में 3 से 4 इंच का चीरा लगाता है और फिर शिशु को बाहर निकाला जाता है। गर्भनाल को काटा जाता है, प्लेसेंटा को हटाया जाता है और चीरों को टांकों और स्टेपल से बंद कर दिया जाता है। इसके बाद आपके शरीर के लिए इस घाव को भरना आसान नहीं होता है और रिकवरी में समय लगता है। इस दौरान शरीर के कई अंग अपना काम पूरी क्षमता से नहीं कर पाते और दिक्कत बढ़ती जाती है। इस स्थिति में आपका पाचन क्रिया सही नहीं होता और शरीर को एनर्जी की भी जरुरत होती है। ऐसे में डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना शरीर को एनर्जी देता है। ऐसे में एक सवाल यह आता है ति क्या सी-सेक्शन के बाद तुअर दाल खाना फायदेमंद है? जानते हैं इस बारे में Dr. N Sapna Lulla, Lead Consultant - Obstetrics & Gynaecology, Aster CMI Hospital, Bangalore से।

क्या सी-सेक्शन के बाद महिलाएं तुअर दाल खा सकती हैं?

Dr. N Sapna Lulla, बताती हैं कि सी-सेक्शन के बाद महिलाएं तुअर दाल खा सकती हैं, लेकिन सही तरीके से। तुअर दाल प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है, जो सर्जरी के बाद शरीर को स्वस्थ बनाने और ऊतकों की मरम्मत में मदद करता है। यह नई माँओं को ऊर्जा भी देता है जो अक्सर कमजोर महसूस करती हैं।

c-section

सी-सेक्शन के बाद कितनी मात्रा में खाएं तुअर दाल?

सी सेक्शन के बाद तुअर दाल कम मात्रा में खाएं और इसमें भी कोशिश करें कि इसमें घी मिलाकर या फिर मात्र जीरा और हींग का तड़का लगाकर खाएं। अगर आपको दाल पचने लगे तो धीमे-धीमे इसकी मात्रा बढ़ाएं पर एक बार में ज्यादा मात्रा में दाल खाने से बचें।

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद होती है तुअर दाल, इस तरह करेंगे सेवन तो कंट्रोल रहेगा शुगर लेवल

क्या तुअर दाल से गैस की समस्या हो सकती है?

डॉ. सपना बताती हैं कि दाल कभी-कभी गैस और पेट फूलने का कारण बन सकती है, इसलिए कम मात्रा से शुरुआत करना ज्यादा सही है। गैस की समस्या से बचने के लिए कोशिश करें कि दाल को पूरी तरह से पकाकर खाएं नहीं आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है। दरअसल, सी सेक्शन के बाद पाचन क्रिया प्रभावित रहता है और रिकवरी के दौरान एनर्जी की जरूरत भी होती है और खाना सही से पचता भी नहीं है। ऐसे में शुरुआती कुछ हफ्तों में बहुत मसालेदार या तैलीय दाल खाने से बचें। धीरे-धीरे, जैसे-जैसे पाचन में सुधार होता है, मात्रा बढ़ाई जा सकती है।

दाल का पानी है बेहतर ऑप्शन

अगर आपको दाल से गैस की समस्या हो को आप पतली और हल्की दाल खाएं। इसके अलावा तुअर दाल का पानी भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है जो कि आसानी से पच भी जाता है और इससे गैस की समस्या का भी डर नहीं होता। इतना हीं दाल अच्छी तरह से पच जाए और इसके बाद आपको कोई दिक्कत न हो इसके लिए दाल खाने के बाद हमेशा पर्याप्त पानी पिएं।

सी-सेक्शन के बाद आप किन चीजों को खा सकते हैं?

सी सेक्शन डिलीवरी के बाद शरीर को कुछ चीजों की बहुत जरूरत होती है जैसे कि प्रोटीन, कैल्शियन, आयरन और विटामिन की। ऐसे में आप सर्जरी के बाद डाइट में फल, सब्जियों, साबूत अनाज और फलियों को शामिल कर सकते हैं। कोशिश करें कि आप हाई फाइबर और पानी से भरपूर फलों को डाइट में शामिल करें। इसके अलावा सब्जियों में आयरन से भरपूर पत्तेदार साग खाएं और फलों में स्ट्रॉबेरी व अंगूर आदि का सेवन करें। कैल्शियम के लिए दही, दूध और पनीर खाएं।

इसे भी पढ़ें: घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए करें रागी के आटे और तिल से बनी रोटी का सेवन, जानें फायदे और रेसिपी

सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?

सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद ज्यादा मसालेदार चीजों के सेवन से बचें। जैसे कि बाहर का बना चटापटा-मसालेदार भोजन न खाएं। कार्बोनेटेड ड्रिंक्स के सेवन से बचें। इसके अलावा डाइट में कटहल और बैंगन जैसी सब्जियों को शामिल न करें जिससे कि आपको गैस की समस्या हो। इसके अलावा कुछ दिनों के लिए ज्यादा ठंडी चीजों के सेवन से बचें।

अगर मां को असुविधा महसूस हो, तो बेहतर होगा कि आगे बढ़ने से पहले रुकें और डॉक्टर से सलाह लें। अपने मन से कुछ भी खाने से बचें क्योंकि इससे आपकी दिक्कत बढ़ सकती है।

Read Next

गर्भवती महिला को सीधे क्यों नहीं सोना चाहिए? डॉक्टर से जानें इस तरह सोने के नुकसान

Disclaimer

TAGS