Doctor Verified

पपीता खाने से महिलाओं को मिलते हैं ये 5 फायदे, कई समस्याएं होती हैं दूर

papaya benefits in hindi: पपीता सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे खाने से महिलाओं की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। जानें महिलाओं के लिए पपीता के फायदे
  • SHARE
  • FOLLOW
पपीता खाने से महिलाओं को मिलते हैं ये 5 फायदे, कई समस्याएं होती हैं दूर

पपीता में पोषक तत्व (papaya nutrition)

पपीता पोषक तत्वों से भरपूर होती है, यही वजह है कि इसे सेहत के लिए लाभकारी (papita khane ke fayde) माना जाता है। पपीते में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। पपीता महिलाओं में हृदय रोग के जोखिम को कम करता है। साथ ही स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी पपीते का सेवन लाभकारी माना जाता है।

महिलाओं के लिए पपीता के फायदे (Papaya Benefits for Women) 

वैसे तो पपीता सभी आयु वर्ग और लिंग के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन महिलाओं के लिए पपीता खाना अधिक लाभकारी (Papaya benefits in hindi) होता है। पपीता खाने से महिलाओं की कई स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं। पपीता खाने से महिलाएं हमेशा स्वस्थ और बीमारियों से मुक्त रहती हैं।

urin infection

1. यूरिन इंफेक्शन की समस्या दूर करे पपीता (is papaya good for urine infection)

महिलाओं में मूत्र संक्रमण या यूरिन इंफेक्शन होना एक आम समस्या है। अधिकतर महिलाएं इस समस्या से परेशान रहती हैं। अगर आप भी यूरिन इंफेक्शन से परेशान हैं, तो पपीता (Papaya in hindi) का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। पपीते में मौजूद तत्व इंफेक्शन की समस्या को दूर करते हैं, बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकते हैं। इसलिए महिलाओं को अपनी डाइट में पपीता जरूर शामिल करना चाहिए। 

2. स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए फायदेमंद पपीता (papaya benefits for breastfeeding)

कई महिलाओं की शिकायत होती है कि उनके बच्चे के लिए दूध पर्याप्त नहीं हो पाता है। ऐसे में पपीते का सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है। पपीता खाने से (can papaya increase milk supply) महिलाओं में दूध का उत्पादन बढ़ता है। इससे शिशु के लिए दूध पर्याप्त होता है। स्तनपान के दौरान महिलाएं पपीते का सेवन कर सकती हैं, लेकिन गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें - पेट फूलने और कब्ज से परेशान हैं तो रोज सुबह खाएं पपीता, जानें खाली पेट पपीता खाने के 5 फायदे

3. पीरियड्स से होने वाली समस्याएं दूर करने पपीता (papaya benefits for periods)

आजकल अधिकतर महिलाएं पीरियड्स की समस्या का सामना कर रहे हैं। पीरियड्स के दौरान दर्द, अनियमित पीरियड्स और ऐंठन महिलाओं में होने वाली सामान्य समस्याएं बन गई है। अगर आपको भी पीरियड्स से जुड़ी कोई समस्या (papaya benefits for periods in hindi) है, तो आप अपनी डाइट में पपीता शामिल कर सकती हैं। इससे अनियमित पीरियड्स की समस्या दूर होती है, साथ ही पीरियड्स में होने वाले दर्द में भी आराम मिलता है। 

4. डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी पपीता (papaya benefits for diabetes)

आजकल महिलाओं में डायबिटीज की समस्या काफी आम हो गई है। डायबिटीज में मीठे से परहेज करने की सलाह दी जाती है, लेकिन फलों का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। डायबिटीज रोगियों के लिए पपीते का सेवन लाभकारी होता है। पपीता शरीर में रक्त शर्करा के स्तर को संतुलन में रखता है। 

5. स्किन के लिए फायदेमंद पपीता (papaya benefits for skin)

महिलाएं अपनी स्किन को जवां बनाए रखने के लिए कई उपाय आजमाती हैं, लेकिन आप चाहें तो पपीते के सेवन से भी अपनी स्किन को हेल्दी (papaya benefits for skin in hindi) बना सकती हैं। पपीता स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। पपीता मुहांसों, पिग्मेंटेशन की समस्या को कम करता है। आप चाहें तो पपीते का फेस पैक भी यूज कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें - पपीते के साथ न करें इन 5 फू़ड्स का सेवन, सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं ये कॉम्बिनेशन

आप भी पपीता का सेवन करके इसके फायदों को प्राप्त कर सकती हैं। लेकिन अगर आपको पपीता से कोई दिक्कत होती है, तो इसका सेवन तुरंत बंद कर दें। गंभीर रोगों से पीड़ित महिलाओं को डॉक्टर की सलाह पर ही पपीते का सेवन करना चाहिए। लेकिन गर्भवती महिलाओं को पपीते का सेवन भूल कर भी नहीं करना चाहिए।

FAQ

  • क्या पपीता यूरिन इन्फेक्शन के लिए अच्छा है?

    मूत्र पथ संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टीरिया के खिलाफ कुछ वाणिज्यिक फलों (सेब, पपीता, नींबू और स्ट्रॉबेरी) की रोगाणुरोधी गतिविधि का निर्धारण

 

 

 

Read Next

कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 ड्रिंक्स, मिलेगा आराम

Disclaimer