Fri Sep 11, 2026 | 07:45 PM IST

Doctor Verified

जिम के बाद रोज 4-6 अंडे खाते हैं? क्या ये लिवर के लिए सुरक्षित है

जिम में वर्कआउट करने के बाद प्रोटीन के लिए अक्सर लोग 4 से 6 अंडे खाते हैं, लेकिन क्या अंडे खाना लिवर के लिए सुरक्षित है? आइए लेख में जानें -

Is Eating 4-6 Eggs Every Day After The Gym Safe For The Live In Hindi: अच्छे स्वास्थ्य और खुद को फिट रखने के लिए लोग को वर्कआउट करने के बाद प्रोटीन की जरूरत होती है। ऐसे में प्रोटीन के इनटेक को पूरा करने के लिए 4-6 अंडे खा लेते हैं, लेकिन क्या एक बार में इतने अंडे खाना सही है? और क्या 4-6 अंडे खाना लिवर के स्वास्थ्य के लिए सही है? ऐसे में आइए जयपुर के सीके बिड़ला हॉस्पिटल्स के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अनिल कुमार जांगिड़ (Dr. Anil Kumar Jangid, Senior Consultant - Gastroenterology, CK BIRLA HOSPITALS, Jaipur) से जानें जिम के बाद रोज 4-6 अंडे खाना लिवर के लिए सुरक्षित है?

जिम के बाद रोज 4-6 अंडे खाना लिवर के लिए सेफ है?

डॉ. अनिल कुमार जांगिड़ के अनुसार, "अंडे हाई-क्वालिटी प्रोटीन का एक बहुत अच्छा सोर्स हैं और जिन हेल्दी लोगों को लिवर की कोई अंदरूनी बीमारी नहीं है, उनके लिए वर्कआउट के बाद रोजाना 4-6 अंडे खाना आमतौर पर सेफ होता है।"

डॉ. अनिल कुमार आगे कहते हैं कि, "लिवर प्रोटीन मेटाबॉलिज्म में एक अहम भूमिका निभाता है और एक हेल्दी इंसान में, यह बिना किसी नुकसान के इस मात्रा को अच्छे से प्रोसेस कर सकता है। इस बात का कोई पक्का साइंटिफिक सबूत नहीं है कि कम मात्रा में अंडे खाने से लिवर को नुकसान होता है। हालांकि, बैलेंस जरूरी है।"

इसे भी पढ़ें: क्या रोज प्रोटीन शेक पीने से लिवर खराब हो सकता है? सप्लीमेंट लेने से पहले जानें ये सच

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अध्ययन के अनुसार, हफ्ते में 2-3 अंडे खाने वालों में नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) का खतरा कम अंडा खाने वालों के मुकाबले में 3.71 गुना से ज्यादा होता है। हेल्दी लिवर के लिए अंडे का सेवन सीमित मात्रा में करना सही है।

are too many eggs every day after gym safe for the liver in hindi 01 (6)

ज्यादा कैलोरी इनटेक बढ़ाती हैं लिवर की बीमारी का खतरा

डॉ. अनिल कुमार के अनुसार, "नियमित रूप से ज्यादा कैलोरी लेना भले ही हेल्दी सोर्स से ही क्यों न हो, फैटी लिवर की बीमारी का कारण बन सकता है, खासकर जब इसे सुस्त या कम फिजिकल एक्टिविटिज वाले लाइफस्टाइल, मोटापे या सैचुरेटेड फैट और शुगर के ज्यादा सेवन के साथ मिलाया जाए। जिन लोगों को पहले से लिवर की कोई बीमारी है जैसे फैटी लिवर की बीमारी, हेपेटाइटिस या सिरोसिस, उन्हें प्रोटीन का सेवन ज्यादा बढ़ाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।"

इसे भी पढ़ें: 35 की उम्र के बाद आपकी आदतें एग के स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित करती हैं? एक्सपर्ट से जानें

डाइट पर ध्यान देना है जरूरी

डॉ. अनिल कुमार बताते हैं कि "अच्छे स्वास्थ्य के लिए ओवरऑल डाइट और डाइट की क्वालिटी पर ध्यान देना भी जरूरी है। सिर्फ अंडों पर निर्भर रहने के बजाय, दालों, लीन मीट, डेयरी, नट्स और बीजों के साथ प्रोटीन सोर्स में बदलाव करें।"

डॉ. अनिल कुमार आगे कहते हैं कि, "प्रोटीन डाइट के साथ-साथ हाइड्रेशन और रेगुलर एक्सरसाइज लिवर की सेहत को और बेहतर बनाने में मदद करते हैं। एक्टिव लोगों के लिए रोजाना 4-6 अंडे सेफ हो सकता है, लेकिन डाइट बैलेंस और पर्सनल हेल्थ स्टेटस का हमेशा ध्यान रखना चाहिए।"

सावधानियां

अंडे से एलर्जी होने पर इसका सेवन करने से बचें। इसके अलावा, लिवर से जुड़ी समस्या होने पर इनका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

निष्कर्ष

फिजिकली एक्टिव और नियमित एक्सरसाइज करने वाले लोगों के लिए 4-6 अंडे सेफ खाना सेफ हो सकता है, लेकिन ध्यान रहे, इस दौरान डाइट को बैलेंस रखना और पर्सनल हेल्थ के स्टेटस पर भी ध्यान देना बेहद जरूरी है। इसके अलावा, लिवर के स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें, ताकि किसी भी गंभीर स्थिति से बचा जा सके, साथ ही, अंडे से किसी भी तरह की परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • लिवर खराब होने के शुरुआती लक्षण क्या हैं?

    लिवर के खराब होने पर व्यक्ति को त्वचा के पीला पड़ने, आंखों के पीला पड़ने, पीलिया होने, पेशाब का रंग गहरा पीला होने, उल्टी, त्वचा में खुजली होने, भूख कम लगने, पैरों में सूजन आने, खून बहना, थकान या कमजोरी होने, पेट के दाहिने हिस्से में दर्द या सूजन आने की समस्या हो सकती है।
  • 1 दिन में उबला हुआ अंडा कितना खाना चाहिए?

    आमतौर पर 1 दिन में अडल्ट लोग 1-2 अंडों को उबालकर खा सकते हैं, जो प्रोटीन का अच्छा सोर्स हैं और इनसे शरीर को एनर्जी देने, मांसपेशियों को मजबूती देने, हार्ट को हेल्दी रखने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है, लेकिन ध्यान रहे, अंडों को सेवन सीमित मात्रा में करें।
  • क्या खाने से लिवर मजबूत होता है?

    लिवर को मजबूती देने के लिए डाइट में हरी सब्जियों, फल, दालों, साबुत अनाज और ड्राई फ्रूट्स खाएं, खूब पानी पिएं। इसके अलावा, हेल्दी लिवर के लिए अधिक चीनी, नमक और सैचुरेटेड फैट्स को खाने से बचें। इससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती हैं।

Read Next

रिपोर्ट में कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ आया, तो तुरंत करें ये 5 बदलाव; एक्सपर्ट से जानें क्यों जरूरी

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 27, 2026 15:51 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 27, 2026 15:51 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 27, 2026 15:51 IST

    Published By : Priyanka Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content